बिहार में राजनीति चरम पर, नये सीएम के नाम पर संशय बरकरार
शिवराज चौहान को बिहार का नेता चुनने की जिम्मेदारी

पटना।। जैसे-जैसे खरमास खत्म होने का समय नजदीक आ रहा है बिहार से जुड़े तमाम लोगों की धड़कनें तेज हो रही हैं. ताजा अपडेट के मुताबिक भारतीय जनता पार्टी ने केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान को बिहार में पार्टी विधायक दल का नेता चुनने की जिम्मेदारी दी है.

इधर बिहार सरकार की ओर से 14 अप्रैल को सुबह 11:00 बजे कैबिनेट मीटिंग की सूचना जारी की गई है. माना जा रहा है कि 14 अप्रैल को मुख्यमंत्री के तौर पर नीतीश कुमार की यह आखिरी कैबिनेट मीटिंग होगी.

इसके बाद वह राज्यपाल को अपना इस्तीफा सौंपेंगे और संभवत: 15 अप्रैल को बिहार में नए सीएम की ताजपोशी के साथ एनडीए की नई सरकार का गठन हो जाएगा.

हालांकि नए सीएम के नाम को लेकर अब तक संशय बरकरार है और अब भारतीय जनता पार्टी ने वरिष्ठ नेता और केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान को यह जिम्मेदारी सौंपी है. उन्हें बिहार का पर्यवेक्षक नियुक्त किया गया है. यानी एक तरफ नीतीश कुमार कैबिनेट की मीटिंग लेंगे, दूसरी तरफ शिवराज सिंह चौहान भाजपा विधायक दल का नेता चुनेंगे जो बिहार का नया मुख्यमंत्री होगा. लेकिन तब तक बिहार में सियासी उहापोह की स्थिति बनी हुई है.
pncb
