सर्वर मेंटेनेंस के कारण 15 फरवरी को 8 घंटे बंद रहेगा बिहारभूमि पोर्टल

राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग ने जारी की सूचना

पटना : राज्य के राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग द्वारा संचालित बिहारभूमि पोर्टल की सभी ऑनलाइन सेवाएं 15 फरवरी दिन रविवार को निर्धारित सर्वर मेंटेनेंस के कारण अस्थायी रूप से बाधित रहेंगी. विभाग की ओर से जारी महत्वपूर्ण सूचना के अनुसार पोर्टल की सेवाएं प्रातः 10:00 बजे से सायं 6:00 बजे तक उपलब्ध नहीं रहेंगी.




विभाग ने स्पष्ट किया है कि सर्वर रखरखाव का उद्देश्य पोर्टल की कार्यक्षमता को और अधिक सुदृढ़ एवं सुरक्षित बनाना है, ताकि उपयोगकर्ताओं को भविष्य में बेहतर और निर्बाध सेवाएं मिल सकें. इस अवधि में जमीन से संबंधित ऑनलाइन सेवाएं, दस्तावेज़ देखने, आवेदन की स्थिति जांचने और अन्य डिजिटल सुविधाएं उपलब्ध नहीं होंगी.


सभी आम नागरिकों, एवं संबंधित हितधारकों से अनुरोध किया गया है कि वे अपने कार्यों की योजना निर्धारित समयावधि को ध्यान में रखते हुए बनाएं. विभाग ने असुविधा के लिए खेद व्यक्त करते हुए कहा है कि रखरखाव कार्य पूर्ण होते ही सेवाएं पुनः बहाल कर दी जाएंगी.

pncb

Related Post