बिहार विद्यालय पुस्तकालयाध्यक्ष पात्रता परीक्षा, 2026 की घोषणा
पटना।। बिहार में लगभग 15 साल बाद सरकारी स्कूलों में लाइब्रेरियन बहाली का रास्ता साफ हुआ है. इससे पहले 2010-11 में संविदा पर भर्ती हुई थी. बिहार विद्यालय परीक्षा समिति ने आज इसकी जानकारी दी है. BSEB अध्यक्ष डॉ. त्यागराजन एस. एम. के अनुसार बिहार में अब टीईटी और एसटीईटी की तर्ज पर लाइब्रेरियन पात्रता परीक्षा होगी. इस तरह की पहली परीक्षा इसी साल नवंबर दिसंबर में होगी.

- परीक्षा तिथि: 19 नवंबर 2026 से 10 दिसंबर 2026 के बीच
- ऑनलाइन आवेदन: 1 अक्टूबर 2026 से 21 अक्टूबर 2026 तक
- रिजल्ट लक्ष्य: दिसंबर 2026 के अंतिम सप्ताह में
- पात्रता: BLIS / http://B.Lib (Bachelor of Library and Information Science) डिग्री धारी अभ्यर्थी। आरक्षित वर्ग को 45% में 5% की छूट की चर्चा है.
बिहार विद्यालय परीक्षा समिति ने कहा है कि परीक्षा का आयोजन शिक्षा विभाग से प्राप्त निर्देश के बाद किया जा रहा है और विस्तृत विज्ञप्ति – सिलेबस, आयु सीमा, शुल्क, परीक्षा पैटर्न – बाद में जारी की जाएगी. यह पात्रता परीक्षा पास करना बिहार के सरकारी उच्च/उच्चतर माध्यमिक विद्यालयों में होने वाली आगामी पुस्तकालयाध्यक्ष भर्ती के लिए अनिवार्य होगा. इस परीक्षा को विद्यालय पुस्तकालयाध्यक्ष पात्रता परीक्षा के नाम से जाना जाएगा. पटना नाउ ने काफी पहले इसका खुलासा किया था कि लाइब्रेरियन बहाली अब पात्रता परीक्षा के आधार पर ही होगी.
