BPSC की दो टूक: निगेटिव मार्किंग के साथ पीटी-मेन्स भी होगा

TRE4 को लेकर बीपीएससी के परीक्षा नियंत्रक ने दी जानकारी

प्रेस कॉन्फ्रेंस में बीपीएससी के एक बयान पर भड़क गए आन्दोलनकारी अभ्यर्थी




पटना।। TRE4 पर BPSC की पीटी मेन्स परीक्षा को लेकर उठ रहे सवालों पर बिहार लोक सेवा आयोग ने सफाई दी है. आयोग की ओर से कहा गया है कि दो चरणों में परीक्षा कराने का सिस्टम सिर्फ बिहार में नहीं बल्कि देश के कई आयोग पहले से ही दो या तीन चरणों में बहाली परीक्षा लेते हैं. UPSC, UPPSC, गुजरात, हरियाणा और हिमाचल प्रदेश जैसे राज्यों में भी अलग-अलग परीक्षाओं में मल्टी-स्टेज एग्जाम का प्रावधान है.

आयोग ने कहा कि अब BPSC की परीक्षाओं को भी कम से कम दो चरणों में कराने का नियम तय किया गया है. आयोग का दावा है कि इस फैसले पर सभी पहलुओं से विचार किया गया है और परीक्षा व्यवस्था को अधिक पारदर्शी बनाने के उद्देश्य से यह व्यवस्था लागू की गई है.

निगेटिव मार्किंग पर भी आयोग की सफाई

नेगेटिव मार्किंग को लेकर आयोग ने कहा कि BPSC की सभी वस्तुनिष्ठ परीक्षाओं में नेगेटिव मार्किंग का प्रावधान है. किसी एक परीक्षा के लिए अलग नियम नहीं बनाया गया है. आयोग के मुताबिक सभी अभ्यर्थियों के लिए नेगेटिव मार्किंग समान है और इसका उद्देश्य गलत उत्तर देकर चयन की संभावना को कम करना है.

परीक्षा की तारीख अभी तय नहीं

TRE4 परीक्षा की तारीख को लेकर परीक्षा नियंत्रक राजेश कुमार सिंह ने कहा कि फिलहाल एक सितंबर से 30 सितंबर तक आवेदन की प्रक्रिया चलेगी. आयोग के परीक्षा नियंत्रक ने कहा जब तक यह पता नहीं चल जाता कि कितने अभ्यर्थी आवेदन करते हैं, तब तक परीक्षा की निश्चित तारीख घोषित करना मुश्किल है. आयोग ने साफ कहा कि आवेदन की संख्या सामने आने के बाद ही परीक्षा की तारीख और परीक्षा कराने की पूरी व्यवस्था तय की जाएगी.

बयान पर भड़क गए आन्दोलनकारी

बिहार लोक सेवा आयोग के प्रतीक्षा निरीक्षण नियंत्रक राजेश कुमार सिंह के प्रेस कॉन्फ्रेंस में एक बयान को लेकर बवाल बचा है. दरअसल एक सवाल के जवाब में राजेश कुमार सिंह ने कहा कि हाथी चले बाजार कुत्ता भोंके हजार. उनके बयान पर गर्दनीबाग में आंदोलन कर रहे शिक्षक अभ्यार्थियों ने जबर्दस्त नाराजगी जताई है और माफी मांगने की मांग की है.

pncb

Related Post