6 विषयों के सभी चयनित शिक्षकों को विश्वविद्यालय अलॉट
अब मनपसंद कॉलेज चुनने का मिलेगा मौका

पटना।। बिहार राज्य विश्वविद्यालय सेवा आयोग ने नवसृजित डिग्री कॉलेजों के लिए चयनित संविदा शिक्षकों को विश्वविद्यालय अलॉट कर दिया है. अलॉटमेंट लेटर आयोग की वेबसाइट पर उपलब्ध है. अब इन शिक्षकों को उनके लिए आवंटित विश्वविद्यालय में मनपसंद कॉलेज चुनने का मौका मिलेगा.






एक नज़र डालते हैं बिहार सरकार के द्वारा जारी संविदा पर सहायक प्राध्यापक के पद पर चयनित अभ्यर्थियों के लिए जॉइनिंग का शेड्यूल पर…
1. 3 अगस्त 2026 – किसे कौन सा विश्वविद्यालय मिला है, इसकी सूची BSUSC की वेबसाइट पर आएगी.
2. 4 अगस्त 2026 – मिले हुए विश्वविद्यालय में किस कॉलेज में जाना है, उसकी पसंद HED की वेबसाइट पर भरनी है
3. 7 अगस्त 2026– दस्तावेज जांच और जॉइनिंग प्रक्रिया के लिए आवंटित विश्वविद्यालय जाना है.
4. 10 अगस्त 2026 – विश्वविद्यालय द्वारा दिए गए कॉलेज में जॉइनिंग करनी है.
अलॉटमेंट लिस्ट देखने के लिए नीचे दिए लिंक पर क्लिक करें
https://bsusc.bihar.gov.in/Home/OngoingAppointments
pncb
