कोई कंफ्यूजन नहीं, 30 जून तक मॉर्निंग शिफ्ट में ही चलेंगे सरकारी स्कूल

शिक्षा विभाग ने जारी किया आदेश

आधिकारिक सोशल मीडिया पेज पर दी गई जानकारी




पटना ‌।। बिहार के लाखों सरकारी शिक्षकों के लिए थोड़ी राहत वाली खबर आ गई है. पूरे बिहार में भीषण गर्मी के कहर को देखते हुए शिक्षा विभाग ने विद्यालयों के प्रातः कालीन संचालन की अवधि 30 जून तक बढ़ा दी है. यानी अब 30 जून तक विद्यालय सुबह 6:30 से दोपहर 12:30 बजे तक संचालित होगा. यह अवधि 30 जून तक के लिए विस्तारित की गई है हालांकि रविवार को बिहार के तमाम उर्दू विद्यालय खुले रहे और उनमें सुबह 9:30 से शाम 4:00 बजे तक पढ़ाई हुई.

शिक्षा विभाग के आधिकारिक सोशल मीडिया पेज के जरिए यह जानकारी दी गई है. हालांकि लाखों शिक्षकों को शिक्षा विभाग के आधिकारिक आदेश यानी आधिकारिक पत्र का इंतजार है.

शिक्षा विभाग के आधिकारिक सूत्रों के मुताबिक रविवार होने के कारण आज पत्र नहीं निकला है. सोमवार को आधिकारिक पत्र निकालने की संभावना है. लेकिन यह तय है कि सोमवार 22 जून से तमाम सरकारी विद्यालय सुबह 6:30 से दोपहर 12:30 बजे तक संचालित होंगे.

शिक्षा विभाग का आधिकारिक आदेश

राज्य में पड़ रही भीषण गर्मी एवं लू की स्थिति को देखते हुए शिक्षा विभाग ने सरकारी विद्यालयों में लागू विशेष समय-सारिणी की अवधि को 31 मई 2026 से बढ़ाकर 30 जून 2026 तक विस्तारित करने का निर्णय लिया है.

उल्लेखनीय है कि शिक्षा विभाग द्वारा पूर्व में जारी आदेश के तहत विद्यालयों का संचालन विशेष समय-सारिणी के अनुसार 31 मई 2026 तक किया जाना निर्धारित था. वर्तमान मौसम परिस्थितियों और विद्यार्थियों के स्वास्थ्य एवं सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए इस व्यवस्था को अब 30 जून 2026 तक यथावत जारी रखने का निर्णय लिया गया है.

विभागीय आदेश के अनुसार राज्य के सभी प्राथमिक, मध्य, माध्यमिक एवं उच्च माध्यमिक विद्यालयों का संचालन प्रातः 6:30 बजे से अपराह्न 12:30 बजे तक पूर्व निर्धारित समय-सारिणी के अनुसार होगा। विद्यालयों में प्रार्थना, कक्षाओं का संचालन तथा मध्याह्न भोजन की व्यवस्था निर्धारित कार्यक्रम के अनुरूप संचालित की जाएगी.

जिन विद्यालयों में कक्षा 1 से 8 तक के विद्यार्थियों की संख्या अधिक होने के कारण एक साथ मध्याह्न भोजन का संचालन संभव नहीं है, वहाँ प्रधानाध्यापक आवश्यकतानुसार विद्यार्थियों को समूहों में विभाजित कर मध्याह्न भोजन एवं पठन-पाठन की व्यवस्था सुनिश्चित करेंगे.

विभाग ने स्पष्ट किया है कि 30 जून 2026 तक विद्यालयों के संचालन का समय वर्तमान व्यवस्था के अनुसार ही रहेगा.

शिक्षा विभाग ने सभी विद्यालय प्रधानों एवं शिक्षकों से विद्यार्थियों के स्वास्थ्य, स्वच्छ पेयजल की उपलब्धता तथा गर्मी से बचाव के उपायों पर विशेष ध्यान देने का अनुरोध किया है, ताकि सुरक्षित एवं अनुकूल शैक्षणिक वातावरण सुनिश्चित किया जा सके.

BiharEducationDept

पटना डीएम ने अलग आदेश जारी किया

इस बीच पटना में मानसून की बेरुखी और भीषण गर्मी को देखते हुए जिलाधिकारी कुंदन कुमार ने बच्चों के हित में निर्णय लेते हुए 22 जून से 27 जून तक कक्षा 8 तक की सभी शैक्षणिक गतिविधियों पर प्रतिबंध लगा दिया है. यानी पटना के सभी निजी और सरकारी स्कूल (कक्षा 8 तक) 27 जून तक बंद रहेंगे. हालांकि सरकारी स्कूलों में शिक्षकों को कोई राहत नहीं है. उन्हें मॉर्निंग शिफ्ट में सुबह 6:30 से 12:30 बजे तक स्कूल में रहना होगा.

pncb

Related Post