
पटना 21 जून, 2026।। 12वें अन्तर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर बिहार लोक भवन में आयोजित योग शिविर में राज्यपाल सचिवालय के सभी पदाधिकारियों एवं कर्मियों ने योगाभ्यास किया. उन्हें संन्यासी धर्मविजय, सुश्री परिनीता सिन्हा, सुश्री यशोधरा, श्री हर्षित कुमार, श्री यशराज एवं श्री राहुल कुमार ने भारत सरकार के आयुष मंत्रालय के प्रोटोकॉल के अनुसार विभिन्न योगासनों, प्राणायाम एवं ध्यान आदि का अभ्यास कराया.

इस अवसर पर राज्यपाल के अपर मुख्य सचिव दीपक कुमार सिंह ने नियमित योगाभ्यास की आवश्यकता पर बल देते हुए कहा कि योग केवल शारीरिक व्यायायाम नहीं, बल्कि यह मन, शरीर और श्वास के समन्वय की एक समग्र प्रक्रिया है.


उन्होंने मुंगेर योग विद्यालय के परमहंस स्वामी निरंजनानंद सरस्वती द्वारा निर्दिष्ट कुछ यौगिक क्रियाओं का उल्लेख करते हुए कहा कि इनसे शरीर के सभी अंगों का प्रभावी व्यायाम हो जाता है तथा इन्हें कम समय में भी किया जा सकता है. उन्होंने स्वामी जी द्वारा बताई गई रात्रि समीक्षा’ क्रिया को ध्यानपूर्वक करने की सलाह देते हुए कहा कि प्रत्येक व्यक्ति को अपनी दैनिक दिनचर्या का समापन इसी के साथ करना चाहिए. उन्होंने कहा कि शास्त्रीनगर, पटना स्थित योग केन्द्र में प्रतिदिन प्रातःकाल दो सत्रों एवं एक शायंकालीन सत्र में निःशुल्क योगाभ्यास कराया जाता है, जहाँ इच्छुक व्यक्ति प्रशिक्षित योगाचार्यों के मार्गदर्शन में नियमित योगाभ्यास कर सकते हैं. राज्यपाल के अपर मुख्य सचिव ने सभी को अन्तर्राष्ट्रीय योग दिवस की शुभकामनाएँ भी दी.

इसके पश्चात् बिहार लोक भवन में आयोजित योग शिविर में महिला इमदाद कमिटी के तत्वाधान में विभिन्न संगठनों के सदस्यों ने भी योगाभ्यास किया.
pncb
