डॉ त्यागराजन ने बिहार बोर्ड अध्यक्ष का पदभार ग्रहण किया

बिहार बोर्ड को मिला नया अध्यक्ष

पटना।। करीब दस साल तक बिहार बोर्ड के अध्यक्ष रहे आइएएस आनंद किशोर ने बिहार विद्यालय परीक्षा समिति के नवनियुक्त अध्यक्ष डॉ त्यागराजन एस एम को पदभार सौंप दिया.




इस अवसर पर समिति के पदाधिकारी एवं कर्मी उपस्थित रहे. अपने संबोधन में आनन्द किशोर ने समिति के सभी पदाधिकारियों एवं कर्मियों को धन्यवाद दिया और कहा कि समिति की परीक्षा व्यवस्था एवं संपूर्ण कार्य प्रणाली में किये गये व्यापक सुधारों में इनकी महत्वपूर्ण भूमिका रही है. डॉ त्यागराजन एसएम ने इस अवसर पर कहा कि निवर्तमान अध्यक्ष द्वारा समिति की परीक्षा व्यवस्था में व्यापक बदलाव किये गये हैं, जिसके कारण समिति ने आज देश में एक विशेष पहचान बनाई है.

डॉ त्यागराजन ने कहा कि अपने कार्यकाल में हमलोग समिति में कार्यों को पूरी पारदर्शिता और ईमानदारी के साथ सर के काम को आगे बढ़ायेंगे. उन्होंने कहा कि बिहार बोर्ड पर बच्चों के भविष्य की जिम्मेदारी है, यह बात हमें हमेशा याद रखनी चाहिए और इसलिए समिति के कार्यों को पूरी तत्परता एवं पारदर्शिता के साथ करना है.

डॉ० त्यागराजन एस०एम० भारतीय प्रशासनिक सेवा के वर्ष 2011 बैच के पदाधिकारी हैं. इससे पूर्व वे पटना जिला के जिला पदाधिकारी के रूप में पदस्थापित थे. सामान्य प्रशासन विभाग की अधिसूचना संख्या-1/पी0-1001/2026-सा.प्र. 10917, दिनांक 18.06.2026 द्वारा इन्हें बिहार विद्यालय परीक्षा समिति के अध्यक्ष पद पर पदस्थापित किया गया है.

pncb

    Related Post