मंत्री नंदकिशोर को आवंटित हुआ दस सर्कुलर रोड आवास, राबड़ी परिवार को जल्द करना होगा खाली

भवन निर्माण विभाग ने जारी किया आदेश

पटना।। बिहार सरकार ने आखिरकार विधानपरिषद में नेता प्रतिपक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी को 10 सर्कुलर रोड आवास को खाली करने का अल्टीमेटम जारी कर दिया है. भवन निर्माण विभाग ने 10 सर्कुलर रोड आवास मंत्री नंदकिशोर राम को आवंटित कर दिया है. नंदकिशोर राम बिहार के डेयरी, मत्स्य और पशु संसाधन मंत्री हैं.
सरकार की ओर से पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी को 39 हार्डिंग रोड आवास आवंटित किया गया है. यह आदेश काफी पहले(नवंबर 2025) जारी हो चुका है. इस बारे में नया अपडेट यह है कि अब इसे बिहार सरकार के एक मंत्री को आवंटित कर दिया गया है. ऐसे में राबड़ी परिवार को यह आवास जल्द ही खाली करना पड़ सकता है.




संयुक्त सचिव-सह-भू संपदा पदाधिकारी की ओर से जारी पत्र में कहा गया है कि राबड़ी देवी 39 हार्डिंग रोड स्थित नए आवास का अधिग्रहण करें और 10 सर्कुलर रोड स्थित सरकारी आवास तत्काल खाली करें.

10 सर्कुलर रोड आवास बिहार की सियासत का एक प्रमुख केंद्र माना जाता रहा है. पिछले 20 वर्ष से ज्यादा समय से लालू परिवार इस आवास में रह रहा है. पहले यह आवास पूर्व मुख्यमंत्री लालू यादव के नाम आवंटित था उसके बाद यह आवास पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी के नाम पर आवंटित हो गया. लालू परिवार की तमाम यादें इस आवास से जुड़ी हुई हैं.

pncb

Related Post