पटना हाईकोर्ट में स्टैंडिंग काउंसिल सर्वदेव सिंह का इस्तीफा, 5 दिन में ही छोड़ा पद

पटना, 15 सितंबर 2026 – बिहार सरकार द्वारा हाल ही में नियुक्त किए गए स्थायी अधिवक्ताओं (Standing Counsel) में से एक ने पद संभालने से पहले ही इस्तीफा दे दिया है.

वरिष्ठ अधिवक्ता सर्वदेव सिंह ने आज बिहार के महाधिवक्ता (Advocate General) को अपना त्याग पत्र सौंप दिया है.




अपने इस्तीफा पत्र में उन्होंने लिखा है –

“मुझे अधिसूचना संख्या 7476 दिनांक 10.09.2026 के द्वारा स्टैंडिंग काउंसिल नंबर 13 के रूप में नियुक्त/तैनात किया गया था. आगे बताया गया है कि अपरिहार्य परिस्थितियों के कारण मैं इसे स्वीकार करने में असमर्थ हूँ. इसलिए, मैं पटना हाईकोर्ट के समक्ष स्टैंडिंग काउंसिल 13 के रूप में अपनी नियुक्ति से इस्तीफा दे रहा हूँ.”

गौरतलब है कि बिहार सरकार ने 10 सितंबर को ही बड़े पैमाने पर स्टैंडिंग काउंसिल की नियुक्ति की थी और महज 5 दिन के अंदर ही इस पद से इस्तीफा आ गया है. सर्वदेव सिंह वर्तमान में सेंट्रल एडमिनिस्ट्रेटिव ट्रिब्यूनल में बिहार सरकार के स्थायी अधिवक्ता और पटना हाईकोर्ट के बैरिस्टर एसोसिएशन के सदस्य हैं.

Related Post