पटना और थावे के बीच चलेगी एक नई फास्ट पैसेंजर ट्रेन

पूर्व मध्य रेलवे ने की घोषणा

पाटलिपुत्र- दिघवारा के रास्ते होगा परिचालन




हाजीपुर।। पटना से थावे मंदिर दर्शन के लिए जाने वाले यात्रियों के लिए अच्छी खबर है. पूर्व मध्य रेलवे यात्रियों की सुविधा के मद्देनजर पटना और थावे के बीच एक नई ट्रेन शुरू कर रहा है. पूर्व मध्य रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी सरस्वती चंद्र ने बताया कि 15.03.2026 से एक नई ट्रेन 55515/55516 पटना-थावे-पटना फास्ट पैसेंजर का परिचालन प्रारंभ किया जा रहा है. इस नई ट्रेन का परिचालन पाटलिपुत्र-दिघवारा के रास्ते किया जाएगा. इस नई ट्रेन में सामान्य श्रेणी के 22 कोच एवं एसएलआरडी के 02 कोच सहित कुल 24 कोच होंगे.

दिनांक 15.03.2026 से प्रतिदिन गाड़ी सं. 55515 पटना-थावे फास्ट पैसेंजर पटना जं. से 12.10 बजे खुलकर 12.13 बजे फुलवारीशरीफ, 12.40 बजे पाटलिपुत्र, 12.52 बजे दीघाब्रिज हाल्ट, 13.50 बजे दीघवारा, 14.55 बजे गोल्डिनगंज सहित अन्य स्टेशनों पर रुकते हुए 19.00 बजे थावे पहुंचेगी.

सरस्वती चंद्र ने बताया कि वापसी में गाड़ी सं. 55516 थावे-पटना फास्ट पैसेंजर थावे से प्रतिदिन 20.05 बजे खुलकर विभिन्न स्टेशनों पर रुकते हुए अगले दिन 00.40 बजे गोल्डिनगंज, 01.00 बजे दिघवारा, 01.55 बजे दीघाब्रिज हाल्ट, 02.05 बजे पाटलिपुत्र एवं 02.25 बजे फुलवारीशरीफ रुकते हुए 03.20 बजे पटना जं. पहुंचेगी.

pncb

Related Post