बिहार और पश्चिम बंगाल समेत कई राज्यों के राज्यपाल बदले गए

दिल्ली और लद्दाख के लेफ्टिनेंट गवर्नर भी बदले गए

बिहार, तमिलनाडु, नागालैंड और पश्चिम बंगाल समेत कई राज्यों में केन्द्र सरकार ने नये राज्यपालों की नियुक्ति की है.




बिहार भाजपा के वरिष्ठ नेता नंदकिशोर यादव को नागालैंड का राज्यपाल बनाया गया है. बिहार में कश्मीर मामलों के एक्सपर्ट लेफ्टिनेंट जनरल रिटायर्ड सैयद अता हसनैन को गवर्नर नियुक्त किया गया है. वही हिमाचल प्रदेश के गवर्नर शिवप्रताप शुक्ला को तेलंगाना का नया राज्यपाल बनाया गया है जबकि तेलंगाना के राज्यपाल जिष्णु देव वर्मा को महाराष्ट्र का नया गवर्नर बनाया गया है.

तमिलनाडु के गवर्नर आर रन रवि को पश्चिम बंगाल का गवर्नर बनाया गया है. केरल के गवर्नर राजेंद्र विश्वनाथ आर्लेकर अब तमिलनाडु के गवर्नर का काम संभालेंगे. लद्दाख के लेफ्टिनेंट गवर्नर कविंद्र गुप्ता को हिमाचल प्रदेश का नया राज्यपाल बनाया गया है. इधर पश्चिम बंगाल में विधानसभा चुनाव से ठीक पहले राज्यपाल ने इस्तीफा दे दिया जिसके बाद आर एन रवि को पश्चिम बंगाल का गवर्नर बनाया गया है.
दिल्ली और लद्दाख में नए लेफ्टिनेंट जनरल की नियुक्ति की गई है. दिल्ली के लेफ्टिनेंट गवर्नर विनय कुमार सक्सेना को लद्दाख का नया लेफ्टिनेंट गवर्नर बनाया गया है जबकि तरनजीत सिंह संधू को दिल्ली का लेफ्टिनेंट गवर्नर बनाया गया है.
pncb

Related Post