गाडी सं. 22361/22362 राजेन्द्रनगर-नई दिल्ली-राजेन्द्रनगर अमृत भारत एक्सप्रेस

पटना।। राजेन्द्रनगर और नई दिल्ली के मध्य गाडी सं. 22361/22362 राजेन्द्रनगर-नई दिल्ली-राजेन्द्रनगर अमृत भारत एक्सप्रेस का नियमित परिचालन राजेन्द्रनगर से दिनांक 31.07.2025 से तथा नई दिल्ली से 01.08.2025 से प्रतिदिन किया जायेगा.

पूर्व मध्य रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी सरस्वती चंद्र ने पटना नाउ को बताया कि गाड़ी सं. 22361 राजेन्द्रनगर-नई दिल्ली अमृत भारत एक्सप्रेस राजेन्द्रनगर से दिनांक 31.07.2025 से प्रतिदिन 19.45 बजे खुलकर 20.00 बजे पटना जं., 20.23 बजे दानापुर, 20.54 बजे आरा, 21.38 बजे बक्सर, 23.35 बजे पं.दीनदयाल उपाध्याय जं., अगले दिन 02.00 बजे सूबेदारगंज, 04.25 बजे गोविंदपुरी एवं 12.23 बजे गाजियाबाद रूकते हुए 13.10 बजे नई दिल्ली पहुंचेगी.

वापसी में गाड़ी सं. 22362 नई दिल्ली-राजेन्द्रनगर अमृत भारत एक्सप्रेस नई दिल्ली से दिनांक 01.08.2025 से प्रतिदिन 19.10 बजे खुलकर 19.46 बजे गाजियाबाद, अगले दिन 00.25 बजे गोविंदपुरी, 03.00 बजे सूबेदारगंज, 07.40 बजे पं.दीनदयाल उपाध्याय जं., 08.58 बजे बक्सर, 09.55 बजे आरा, 10.28 बजे दानापुर, 10.50 बजे पटना जं. रूकते हुए 11.45 बजे राजेन्द्रनगर पहुंचेगी.
pncb
