हरमंदिर साहिब में झारखंड की राज्यपाल ने टेका मत्था

By Amit Verma Mar 28, 2017

झारखण्ड की राज्यपाल द्रौपदी मुर्मू ने मंगलवार को पटना सिटी स्थित तख्त हरमंदिर साहिब में मत्था टेका. उन्होंने दशमेश पिता गुरु गोविन्द सिंह जी महाराज के अस्त्र-शस्त्र समेत गुरु महराज से जुड़े अवशेषों के दर्शन किए. राज्यपाल ने गुरु महराज से देश और राज्य में अमन चैन के लिए दुआ मांगी. इस मौके पर गुरुद्वारा प्रबंधक कमिटी की ओर से उन्हें उपहार स्वरूप सरोपा भेंट किया गया.




 

 पटनासिटी से अरुण

Related Post