प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड ने जारी की चेतावनी
पटना।। होली पर्व के पूर्व होलिका दहन की परंपरा है. इसे लेकर बिहार राज्य प्रदूषण नियंत्रण पर्षद ने लोगों के लिए एडवाइजरी जारी किया है. प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड ने कहा है कि होलिका दहन सामग्री में अति-प्रदूषणकारी पदार्थों यथा- पुराने टायर, रबर, प्लास्टिक, जला हुआ मोबिल थर्मोकोल तथा अन्य कचरे आदि जलाने पर हानिकारक प्रदूषकों का उत्सर्जन हो सकता है.

ऐसे वायु प्रदूषण के प्रति जन-सामान्य में चेतना अभिवर्धित करने के उद्देश्य से दिनांक 27 फरवरी, 2026 से 01 मार्च 2026 तक राज्य के निम्नांकित जिलों में नुक्कड़-नाटक के प्रदर्शन द्वारा जागरूकता अभियान चलाया जा रहा हैः-

पटना, 2. गया, 3. मुजफ्फरपुर, 4. हाजीपुर, 5. भागलपुर, 6. बेगूसराय, 7. सिवान, 8.पूर्णियाँ, 9. बिहारशरीफ, 10. बक्सर एवं 11. मुंगेर

इन शहरों में प्रतिदिन 4 भिन्न स्थलों पर नुक्कड़-नाटक का प्रदर्शन कराया जा रहा है जो कुल तीन दिनों तक चलाया जायेगा.

इस प्रकार राज्य के 11 जिलों में तीन दिनों में कुल 156 भिन्न स्थलों पर नुक्कड़-नाटक का प्रदर्शन कराया जायेगा.
आज राज्य के 11 जिलों में कुल 52 भिन्न स्थलों पर नुक्कड़-नाटक कराया गया.
pncb
