बांकीपुर में भाजपा ने बदल दिया प्रत्याशी

अभिषेक बंटी ने नामांकन वापस लिया

भाजपा ने नये उम्मीदवार का नाम घोषित किया




पटना।। एक अप्रत्याशित घटनाक्रम में बांकीपुर चुनाव के लिए भाजपा प्रत्याशी अभिषेक कुमार बंटी ने अपना नामांकन वापस ले लिया है.

उन्होंने एक प्रेस कांफ्रेंस करके इस बात की जानकारी दी और बताया कि पारिवारिक कारणों से वे अपना नामांकन वापस ले रहे हैं. उन्होंने कहा कि इसकी जानकारी उन्होंने प्रदेश अध्यक्ष संजय सरावगी को दे दी है.

अभिषेक के नामांकन वापस लेने के कुछ समय बाद ही भाजपा ने नए प्रत्याशी के नाम की घोषणा भी कर दी. बांकीपुर में भाजपा के नए प्रत्याशी का नाम नीरज कुमार सिन्हा है जो पार्टी में मंडल अध्यक्ष की भूमिका में हैं और लंबे समय से पार्टी से जुड़े रहे हैं.

इस बीच अभिषेक बंटी के नाम वापस लेने को लेकर कई तरह के कयास लगाए जा रहे हैं . सूत्रों के मुताबिक अभिषेक बंटी के नामांकन में कुछ गड़बड़ी थी जिसमें कुछ तथ्य छुपाने की बात भी सामने आ रही है जिसे लेकर बाद में परेशानी हो सकती थी और नामांकन रद्द होने की भी आशंका थी. इसे देखते हुए भाजपा ने अपना प्रत्याशी बदल दिया.

pncb

Related Post