आप कहां मनाएंगे छठ, जरा इसपर भी गौर फरमाएं

पटना जिला प्रशासन ने जारी की चेतावनी

इन घाटों पर भूल कर भी नहीं जाएं




पटना।। नहाय खाय के साथ आज चार दिवसीय छठ महापर्व की शुरुआत हो गई.

पटना के कई गंगा घाटों पर छठव्रतियों एवं श्रद्धालुओं के लिए हर सुविधा उपलब्ध कराई गई है.

पटना जिला प्रशासन की ओर से पदाधिकारियों को अगले तीन दिन पर्व की शांतिपूर्ण समाप्ति तक सतत तौर पर सक्रिय एवं सजग रहने का निदेश दिया गया है. ज़िला प्रशासन ने एडवायजरी जारी करते हुए लोगों से अपील की है कि भीड़ में बच्चों और महिलाओं का विशेष ध्यान रखें. किसी भी तरह की सूचना जिला नियंत्रण कक्ष (0612-2219810 / 2219234) या डायल 112 पर अवश्य दें.

छठ घाटों को लेकर सख्त एडवायजरी जारी

  • कलेक्ट्रेट घाट एवं महेंद्रू घाट जाने के लिए रास्ते की चौड़ाई सीमित है.
  • अंटा घाट एवं कलेक्ट्रेट के रास्ता से महेंद्रू होते हुए कलेक्ट्रेट घाट एवं महेंद्रू घाट पर पहुंचने की व्यवस्था है.
  • इन दो घाटों पर जाने का रास्ता कम चौड़ा होने कारण लोक सुरक्षा के दृष्टिकोण से छठ महापर्व, 2025 के आयोजन हेतु केवल स्थानीय लोगों को ही कलेक्ट्रेट घाट एवं महेंद्रू घाट का उपयोग करने की अनुमति है.
  • गांधी मैदान से आगे हरेक तरह का वाहन पूर्णतः प्रतिबंधित है तथा गांधी मैदान से कलेक्ट्रेट एवं महेंद्रू घाट तक लोगों को पैदल ही जाना होगा.
  • इन स्थितियों को ध्यान में रखते हुए जनहित एवं जन–सुरक्षा के दृष्टिकोण से आम जनता से अनुरोध है कि छठ महापर्व के आयोजन हेतु कलेक्ट्रेट घाट एवं महेंद्रू घाट की तरफ़ आने की योजना नहीं बनाएं.
  • पश्चिम की ओर दीघा के तरफ़ एवं पूरब की ओर कृष्णा घाट के तरफ अच्छे–अच्छे तथा बड़े घाट हैं. लोगों को कलेक्ट्रेट घाट एवं महेंद्रू घाट का उपयोग न कर दीघा एवं कृष्णा घाट की ओर के घाटों का ही उपयोग करने की सलाह दी जाती है.

जरा इस लिस्ट पर भी गौर फरमाएं

pncb

Related Post