पटना के तीनों पुलिस कप्तान बदले गए

वैशाली, सहरसा, कैमूर, कटिहार के एसपी भी बदले गए

पटना।। बिहार सरकार ने पटना और वैशाली समेत कई जिलों के एसपी को बदल दिया है. पटना में तो पूरी टीम बदल दी गई है. IPS ममता कल्याणी को पटना सेंट्रल का सिटी एसपी नियुक्त किया गया है. शैलजा को पटना पूर्वी क्षेत्र और संकेत कुमार को पटना पश्चिमी क्षेत्र की जिम्मेदारी सौंपी गई है. आइपीएस उपेन्द्र नाथ वर्मा को औरंगाबाद का नया एसपी नियुक्त किया गया है. शुभांक मिश्रा को वैशाली और भानु प्रताप सिंह को खगड़िया का एसपी बनाया गया है.




इनके अलावा शौर्य सुमन को पूर्णिया का नया एसएसपी बनाया गया है जबकि कुमार गौतम को पश्चिम चंपारण का नया एसपी बनाया गया है. शिखर चौधरी को कैमूर और परिचय कुमार को कटिहार जिले का नया पुलिस अधीक्षक बनाया गया है.
किरण कुमार को जहानाबाद, विक्रम सिहाग को सहरसा, शैलेंद्र सिंह को शिवहर जिले का नया पुलिस अधीक्षक बनाया गया है.राजेश कुमार को बगहा का पुलिस अधीक्षक बनाया गया है. IPS अपराजीत को बिहार विशेष सशस्त्र पुलिस (BSAP-16), पटना का समादेष्टा बनाया गया है.

pncb

Related Post