विश्व हाथ स्वच्छता दिवस पर आयोजन
पटना।। हाथ की स्वच्छता के महत्व को उजागर करने तथा इसकी आवश्यकता को ध्यान में रखते हुए राजकीयकृत उर्दू मध्य विद्यालय नरकट घाट गुलजारबाग, पटना में विद्यालय के स्नातक विज्ञान शिक्षक सूर्यकान्त गुप्ता द्वारा अंतर्राष्ट्रीय हाथ स्वच्छता दिवस के अवसर पर छात्र-छात्राओं को हाथ धोने के तरीकों को बताया गया तथा नियम के मुताबिक हाथ सफाई कराए गए.

श्री गुप्ता ने बताया कि हाथ धोना एक बुनियादी एवं अति आवश्यक कार्य है. सही तरीके से हाथ धोने पर हम जीवाणु, विषाणु एवं अन्य हानिकारक सूक्ष्मजीवों से बच सकते हैं और रोग मुक्त रह सकते हैं.


प्रधानाध्यापक एस इब्तेशाम हुसैन काशिफ ने कार्यक्रम की शुरुआत की. शिक्षिका सुनीता कुमारी ने कहा कि हाथ की सफाई रखने से ही हम कई बीमारियों से बचे रह सकते हैं. अमित कुमार ने कहा कि विश्व स्वास्थ्य संगठन द्वारा 5 मई को विश्व हाथ स्वच्छता दिवस घोषित किया है. विद्या झा ने कहा कि संक्रमण रोकने के लिए हाथ की स्वच्छता जरूरी है. प्नणया कुमारी ने बच्चों को हाथ धुलाई कराते हुए इसके लाभों से परिचित कराया. तालिमी मरकज सदस्या रेशमा खातून ने बच्चों को शौच के बाद एवं किसी भी समय कुछ भी खाने के पहले अच्छी तरह हाथ धोने की आदत का विकास करने को कहा.

हाथ स्वच्छता कार्यक्रम को सफल बनाने में शिक्षक शरफुद्दीन नूरी, अजीज फातिमा सहित विद्यालय के बाल संसद के प्रधानमंत्री अलीशा परवीन एवं उप प्रधानमंत्री आलिया परवीन की महत्वपूर्ण भूमिका रही.
pncb
