पटना।। निजी स्कूलों में एडमिशन के दौरान स्कूल फीस और अन्य शुल्कों में मनमानी की लगातार मिल रही शिकायतों को लेकर पटना जिलाधिकारी ने कड़ी नाराजगी जाहिर की है.

उन्होंने पटना जिलान्तर्गत संचालित निजी विद्यालयों द्वारा छात्रों एवं उनके अभिभावकों से प्रवेश शुल्क, ट्यूशन शुल्क, विकास शुल्क, वार्षिक शुल्क सहित मनमाने तरीके से अन्य विभिन्न शुल्क वसूले जाने की शिकायतों पर सख्त कार्रवाई करते हुए हुए जिला शिक्षा पदाधिकारी एवं अनुमंडल पदाधिकारियों को निर्धारित प्रावधानों का अक्षरशः अनुपालन सुनिश्चित कराने का निर्देश दिया है.

उन्होंने कहा कि विद्यार्थियों के हितों से खिलवाड़ बर्दाश्त नहीं किया जा सकता है. आदेशों का उल्लंघन करने वालों के विरूद्ध कड़ी कार्रवाई की जाएगी. DM त्यागराजन ने बिहार निजी विद्यालय (शुल्क विनियमन) अधिनियम 2019 का हवाला देते हुए सख्त कार्रवाई का आदेश जारी किया है.
pncb
