इस वेबसाइट से पर्यटन विभाग के होटलों में ऑनलाइन बुकिंग करा सकेंगे पर्यटक

पर्यटन मंत्री ने लॉन्च किया नया वेबसाइट

देसी और विदेशी पर्यटकों के लिए आसान होगी होटल बुकिंग




पर्यटन मंत्री अरुण शंकर प्रसाद ने आज बिहार आने वाले देशी-विदेशी पर्यटकों के लिए राज्य के विभिन्न पर्यटन स्थलों पर बिहार स्टेट टूरिज्म डेवलपमेंट कॉरपोरेशन लि, पटना के नियंत्रणाधीन होटलो में सुविधाजनक आवासन हेतु आज वेबसाइट का शुभारंभ किया गया.

मुख्य सचिवालय स्थित पर्यटन मंत्री कार्यालय में इस अवसर पर पर्यटन सचिव निलेश रामचंद्र देवरे और प्रबंध निदेशक, बिहार राज्य पर्यटन विकास निगम, नंद किशोर भी उपस्थित थे. पर्यटन मंत्री ने बताया कि www.bstdcmis.bihar.gov.in पर सुविधाजनक ऑनलाइन बुकिंग कराने तथा बेहतर प्रबंधन हेतु Online Booking Software & Management Information System से लैस यह वेबसाइट विकसित की गई है. इस वेबसाइट से निगम के नियंत्रणाधीन 38 होटलों (अनुज्ञप्ति के आधार पर संचालित परिसंपत्ति एवं स्वयं संचालित परिसंपत्ति) के बुकिंग एवं उससे संबंधित जानकारी बिहार आने वाले देशी-विदेशी पर्यटकों को प्राप्त हो सकेगी, जिससे उन्हें विभिन्न पर्यटन स्थलों पर आवासन के लिए होटल का चयन किए जाने में काफी सुविधा होगी.

पर्यटन मंत्री ने बताया कि इस Online Booking Software & Management Information System को आई०सी०आई०सी० बैंक के माध्यम से पर्यटन निगम के उपयोग के लिए बिना किसी सेवा शुल्क के तैयार किया गया है.
उपरोक्त अवसर पर मंत्री, पर्यटन विभाग अरूण शंकर प्रसाद के द्वारा संबोधन में बताया गया कि इस Software & Management Information System से बिहार राज्य के विभिन्न पर्यटन स्थल पर पर्यटन विभाग के नियंत्रणाधीन होटल के बुकिंग की सुविधा उपलब्ध होगी. जिससे देशी-विदेशी पर्यटकों को होटल बुकिंग करने में सुविधा होगी.

पदाधिकारियों द्वारा बताया गया कि विभागीय होटल संबंधित बुकिंग की संपूर्ण जानकारी इस वेबसाइट पर होगी, जो बिहार राज्य पर्यटन विकास निगम की वेबसाइट से भी जुड़ा रहेगा, http://www.bstdc.bihar.gov.in से भी पर्यटकों को होटलों के चयन किये जाने में सुविधा होगी. इस अवसर पर राजेश रौशन, संयुक्त निदेशक, पर्यटन निदेशालय एवं पर्यटन विभाग /पर्यटन निगम के अन्य पदाधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित थे.

pncb

Related Post