विधान परिषद: स्कूलों में शनिवार को हाफ डे करने की मांग

विधान परिषद में कई सदस्यों ने एक सुर में की मांग

पटना।। बिहार विधान परिषद में बजट सत्र के दौरान शिक्षकों से जुड़ी कई मांगे खूब चर्चा में रही हैं. शुक्रवार को डॉ संजीव कुमार सिंह और डॉ नवल किशोर यादव, संजय कुमार सिंह और नीरज कुमार समेत कई सदस्यों ने सरकारी विद्यालयों में शनिवार को हाफ डे करने की मांग जोर-शोर से की है.




डॉ नवल किशोर यादव ने कहा कि हमारा बचपन सरकारी स्कूलों में पढ़ाई करके बीता है और हम लोग शनिवार को हाफ डे मनाते थे. यह बहुत पुरानी परंपरा है और इसे फिर से लागू किया जाना चाहिए.

वहीं डॉ संजीव कुमार सिंह ने कहा कि सरकारी शिक्षक 35 घंटे से ज्यादा काम हफ्ते में कर रहे हैं. अगर शनिवार को हाफ डे कर दिया जाएगा फिर भी शिक्षक से कम 30 घंटे काम करेंगे. ऐसे में शनिवार को हाफ डे करने में देर नहीं करनी चाहिए. वहीं जदयू नेता नीरज कुमार ने भी कहा कि जब सरकार ने शिक्षकों को इतनी सुविधाएं दी हैं तो इस मामले में भी देर नहीं करनी चाहिए.

इसके बाद सदन में मौजूद शिक्षा मंत्री सुनील कुमार ने कहा कि सदन खत्म होने के बाद वे इस मांग पर सहानुभूतिपूर्वक विचार करेंगे.

pncb

Related Post