शिक्षक अभ्यर्थियों के लिए अच्छी खबर
टीआरई4 के तहत लगभग 44 हजार पदों पर होगी बहाली
पटना।। बिहार सरकार ने आखिरकार ये आधिकारिक तौर पर कह दिया है कि टीआरई-4 के तहत 44 हजार शिक्षकों की भर्ती की जाएगी. शिक्षा मंत्री ने इसकी पुष्टि की है. उन्होंने कहा कि इसका रोस्टर सामान्य प्रशासन विभाग को भेजा गया है. जांच के बाद वास्तविक पद बीपीएससी को भेजे जाएंगे. बता दें कि हजारों की संख्या में अभ्यर्थी लंबे समय से टीआरई4 के तहत बहाली की मांग कर रहे हैं. हाल ही में अभ्यर्थियों ने 16 फरवरी को इसके लिए आन्दोलन करने की घोषणा की थी.

जानकारी के अनुसार टीआरई4 में कक्षा 1 से 8वीं तक 19 हजार पद, कक्षा 9 से 10वीं तक 12 हजार पद जबकि कक्षा 11 से 12वीं तक 13 हजार पद होंगे. सबसे अधिक भर्ती गणित, विज्ञान, अंग्रेजी और कॉमर्स में होगी.

पहली बार डोमिसाइल नीति के साथ होगी बहाली
टीआरई4 की बहाली में डोमिसाइल नीति लागू होगी जिसका सीधा लाभ बिहार के अभ्यर्थियों को मिलेगा. बिहार में फिलहाल 5.24 लाख शिक्षक कार्यरत हैं जिसमें करीब 73 हजार नियोजित शिक्षक हैं. सभी शिक्षकों को राज्यकर्मी बनाने के लिए सरकार ने सक्षमता परीक्षा का ऑप्शन दिया है.
pncb
