रेरा बिहार के वेबसाइट का नया संस्करण लांच हुआ

पटना, मार्च 24।। भू-सम्पदा विनियामक प्राधिकरण (रेरा), बिहार, के वेबसाइट https://rera.bihar.gov.in का नया संस्करण (RERA 2.0) अब आम लोगों एवं भू-सम्पदा प्रक्षेत्र के हितधारकों – घर खरीददार, बिल्डर एवं भू-सम्पदा एजेंट – के उपयोग हेतु लांच कर दिया गया है. वेबसाइट के नए संस्करण में आमूल-चूल परिवर्तन किये गए हैं ताकि इसके माध्यम से आम लोग एवं सभी हितधारक जरूरी सूचनाएं आसानी से पा सकें और उनका उपयोग सही ढंग से कर सकें। इसे तैयार करते समय इस बात का भी विशेष ध्यान रखा गया कि अगर कोई व्यक्ति अपने मोबाइल फ़ोन पर इसे खोलता है तो सभी जरूरी सूचनायें उसे मोबाइल के होम स्क्रीन पर ही उपलब्ध हो जायेगी.

वेबसाइट को मुख्य रूप से चार खण्डों में बांटा गया है तथा प्रत्येक खंड में चार मुख्य उपखंड हैं.पहला खंड आम लोगों के लिए है जिसमे होम पेज पर उन्हें निबंधित प्रोजेक्ट्स की सम्पूर्ण सूची, प्रमोटरों एवं प्रोजेक्ट्स की रैंकिंग, निबंधित एजेंट्स की सम्पूर्ण सूची एवं रेरा से संबंधित जानकारी देने वाली लघु फिल्मों उपलब्ध हैं.
इसके दुसरे खंड में घर खरीददारों हेतु आवश्यक जानकारियां दी गयी हैं जिनके माध्यम से वे अपनी परियोजना की प्रगति, वाद दायर करने हेतु ऑनलाइन सुविधा, उनके द्वारा किसी प्रमोटर के विरध दायर किये गए वाद की स्थिति, एवं दैनिक वाद तालिका (कॉज लिस्ट) के लिंक प्रदान किये गए हैं जिनपर क्लिक कर के संबंधित जानकारी हासिल की जा सकती है.
वेबसाइट के तीसरी एवं चौथे खंड को क्रमशः प्रोमोटरो एवं भू-सम्पदा एजेंटों हेतु डिजाईन किया गया है जिसमे उनके काम से सम्बंधित यथा – प्रोजेक्ट निबंधन, प्रोजेक्ट निबंधन का विस्तारीकरण, तिमाही प्रगति प्रतिवेदन भरने की सुविधा, प्रमोटरों के विरुद्ध दायर वादों की अद्यतन जानकारी, एजेंट निबंधन, निबंधन अवधी का विस्तार निबंधित एजेंटों की सूची, प्रायः पूछे जाने वाले प्रश्न एवं उनके उत्तर एवं एजेंट्स के कर्तव्यों पर आधारित लघु फिल्म के लिंक प्रदान किये गए हैं.
इन चार खण्डों के अलावा वेबसाइट के नए संस्करण के होम पेज पर रेरा द्वारा पारित आदेशों के प्रमाणित प्रति एवं रेरा कानून का उलंघन कर बनाये जा रहे भवनों से सम्बंधित जानकारियां उपलब्ध कराने हेतु भी लिंक परदार किये गए हैं।
नए वेबसाइट को रेरा बिहार के अध्यक्ष विवेक कुमार सिंह एवं नगर विकास एवं आवास विभाग के प्रधान सचिव विनय कुमार द्वारा सोमवार को एक रेरा बिहार द्वारा आयोजित एक कार्यक्रम में संयुक्त रूप से लांच किया गया।
इसके बारे में बताते हुए रेरा अध्यक्ष ने कहा कि इसके डिजाईन को बनाते समय इस बात का ख़ास ध्यान रखा गया कि आम लोगों एवं भू-सम्पदा पक्षेत्र के हिधारकों को उनसे सम्बंधित सूचनाएं बस एक क्लिक में हासिल हो जाए. उन्होंने यह भी बताया कि इस बात का भी ख़ास ध्यान रखा गया कि जो लोग प्रायः अपने मोबाइल फ़ोन के माध्यम से वेबसाइट देखें उन्हें भी सारी सूचनाएं आसानी से प्राप्त हो जाए.
श्री सिंह ने यह भी कहा कि वेबसाइट के होम पेज के चार खण्डों हैं तथा प्रत्येक खंड में चार में उपखंड हैं अर्थात कुल 16 उपखंडों पर एक क्लिक के माध्यम से आम लोग, घर खरीददार, बिल्डर एवं भू-सम्पदा एजेंट सभी जरूरी जानकारी आसानी से पा सकते हैं.
रेरा बिहार के इस पहल को नगर विकास एवं आवास विभाग के प्रधान सचिव ने भी सराहा और कहा कि आम लोगों के हितों को सर्वपरी रख कर वेबसाइट का निर्माण एक अच्छी पहल है.




pncb

Related Post