गैस की कमी पूरा करेगा केरोसिन, पेट्रोल पंपों पर होगा उपलब्ध

नई दिल्ली।। केंद्र सरकार ने गैस और पेट्रोल -डीजल की कमी को देखते हुए महत्वपूर्ण फैसला लिया है. होर्मुज संकट के बीच आम लोगों को राहत देने के लिए  केंद्र ने फिलहाल पेट्रोल पंपों पर केरोसिन वितरण की अनुमति दी है. यह अनुमति राज्य सरकार द्वारा नामित पंपों पर होगी. अभी यह छूट 60 दिनों के लिए है.

जानकारी के अनुसार, पेट्रोल पंप 5000 लीटर तक केरोसिन का भंडारण कर सकेंगे. पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस मंत्रालय की ओर से रविवार को जारी एक अधिसूचना में कहा गया है कि इन उपायों से घरों में खाना पकाने और रोशनी के लिए मिट्टी तेल की आपूर्ति संभव हो सकेगी.




सभी राज्यों को अतिरिक्त 48000 लीटर केरोसिन तेल का आवंटन किया गया है. जिलों में इसके वितरण के लिए स्थानों की पहचान को कहा गया है.

pncb

Related Post