पटना।। बिहार राज्य स्तर पर जनगणना 2 मई 2026 से शुरू हो रही है. इस क्रम में पटना नगर निगम के अजीमाबाद अंचल वार्ड – 53 में जनगणना पर्यवेक्षक सूर्य कान्त गुप्ता के कुशल नेतृत्व में जनगणना कार्य ने रफ्तार पकड़ ली है.

श्री गुप्ता ने बताया कि पहले चरण की जनगणना की शुरुआत में प्रगणक आवंटित ब्लॉक में जाकर क्षेत्र का भौगोलिक अवलोकन और स्थापित भवन, जनगणना मकान एवं अन्य 33 प्रकार की जानकारियां प्राप्त कर रहे हैं. उन्होंने सभी प्रगणक को आवंटित ब्लॉक की चौहद्दी और आवासीय एवं गैर आवासीय मकान के साथ लैंडमार्क हेतु सड़क, मठ, मंदिर, मस्जिद, विद्यालय, अस्पताल इत्यादि को संसूचित कर दर्ज करने को कहा है.

जनगणना के राष्ट्रीय महत्व के इस कार्य में वार्ड - 53 के नगर निगम इंस्पेक्टर गौतम कुमार, नगर निगम के सुपरवाइजर शिवकुमार उर्फ चुनचुन कुमार एवं रौशन कुमार समुचित सहयोग कर रहे हैं. सामुहिक सहयोग एवं पर्यवेक्षक सूर्य कान्त गुप्ता के कुशल नेतृत्व में प्रगणक अमित कुमार, प्रणया कुमारी, रेशमा खातून, रजनी जयसवाल, प्रमोद कुमार चौधरी एवं सुनीता कुमारी आवंटित ब्लॉक का नजरी नक्शा एवं मकान सूची तैयार कर रहे हैं.
pncb
