प्रथम दिन निकलेगी साईं की पालकी, दूसरे दिन विशाल भंडारे में भारी संख्या में शिरकत करेंगे साईं भक्त
पटना।। राजधानी के कंकड़बाग स्थित श्री साईं शिव कृपा मन्दिर न्यास समिति द्वारा श्री साईं शिव कृपा मन्दिर में श्री रामनवमी महोत्सव के छब्बीसवें वार्षिकोत्सव के अवसर पर पूर्व की भांति इस वर्ष भी दो दिवसीय समारोह का भव्य आयोजन होगा. समारोह के प्रथम दिन 27 मार्च को श्री रामनवमी पूजा के दिन भव्य शोभा यात्रा निकाली जाएगी. हाथी, घोड़े, ऊँट एवं गाजे-बाजे के साथ श्री साईं बाबा की पालकी श्री साईं शिव कृपा मन्दिर, कंकड़बाग परिसर से प्रारंभ होकर कॉलोनी मोड़, चिरैयाटांड ओवरब्रिज, एक्जीविशन रोड, डाक बंगला चौराहा से महावीर मन्दिर, पटना जंक्शन होते हुए वापस साईं मन्दिर पहुँचेगी.

भारी संख्या में साईं भक्त इस पालकी शोभा यात्रा में शामिल होंगे. साईं शिव कृपा मन्दिर न्यास समिति के सचिव कैप्टेन एस प्रसाद ने कहा कि प्रत्येक वर्ष की तरह इस वर्ष भी समारोह के आयोजन में सभी न्यासियों, साईं सेवादारो एवं साईं भक्तों की महत्वपूर्ण भागीदारी एवं सहयोग रहेगी.
न्यास समिति की पूर्व सचिव एवं रामनवमी महोत्सव-2026 के संयोजक राजेश कुमार “डब्लू” ने कहा कि समारोह के दूसरे दिन 28 मार्च को श्री साईं बाबा के मंगल स्नान, कांकड आरती के साथ श्री साईं बाबा की विशेष पूजा अर्चना के साथ-साथ विशाल भंडारा सह महाप्रसाद वितरण का कार्यक्रम एस.वी.डी.स्कूल के सामने पार्क में आयोजित किया जाएगा. इस भंडारे में प्रत्येक वर्ष के भांति हजारों की संख्या में श्रद्धालू महाप्रसाद ग्रहण करेंगे.

साईं शिव कृपा मन्दिर न्यास समिति के अध्यक्ष जस्टिस राधा मोहन प्रसाद के उचित मार्गदर्शन में सभी कार्यक्रम आयोजित होंगे. उक्त सभी समारोह में समाज के कई लब्ध प्रतिष्ठित एवं गणमान्य शामिल होंगे.
संवाददाता सम्मेलन में मुख्य रूप से न्यास समिति के सचिव कैप्टन एस प्रसाद, आयोजन के सयोजक एवं न्यासी राजेश कुमार डब्लू, कोषाध्यक्ष कुमार नीरज, न्यासी डॉ. सहजानन्द सिंह, डॉक्टर चंचला कुमारी, अखिलेश कुमार सिंह, रतन कुमार सिन्हा, संजय कुमार रजक, मनोज कुमार, पूर्व न्यासी एवं मिडिया प्रभारी अतुल आनंद सन्नू आदि मौजूद थे.
pncb
