शराबबंदी – Patna Now – Local News Patna and Bihar | Breaking News Patna | Patna News

‘हमारी सरकार बनी तो एक घंटे में खत्म करेंगे शराबबंदी’
पटना।। जन सुराज की सरकार बनी तो 1 घंटे में खत्म करेंगे शराबबंदी. एक बार फिर प्रशांत किशोर ने बिहार में शराबबंदी के फैसले पर गंभीर सवाल खड़ा करते हुए स्पष्ट रूप से कहा है कि शराबबंदी को लेकर उनका नजरिया बिल्कुल साफ है. अगले विधानसभा चुनाव में अगर जन सुराज की सरकार बनेगी तो वह सरकार गठन के 1 घंटे के अंदर शराबबंदी खत्म कर देंगे.

बता दें कि 8 अगस्त को भी प्रशांत किशोर ने कहा था कि बिहार में शराबबंदी की वजह से राज्य को सालाना 20 हजार करोड़ रुपए राजस्व की हानि हो रही है. राज्य में अवैध रूप से शराब की बिक्री होती है. इसका पैसा भ्रष्ट अधिकारी और माफिया की जेब में जाता है. इसलिए उनकी सरकार बनते ही एक घंटे में शराबबंदी को खत्म कर दिया जाएगा.

पटना में जन सुराज के एक कार्यक्रम में भाग लेने आए प्रशांत किशोर ने मीडिया के सवाल पर यह जवाब दिया.

pncb

शराबबंदी वाले राज्य में ट्रक ड्राइवर ने जमकर पी शराब और ले ली 12 लोगों की जान
वैशाली में जान गंवाने वाले 12 लोगों की मौत के पीछे वह कड़वा सच है जिसे सरकार शायद ही स्वीकार करे. बिहार में कहने को शराबबंदी है लेकिन शराब हर जगह उपलब्ध है. इस बात की पुष्टि एक बार फिर हुई जब वैशाली में सड़क हादसे में घायल ट्रक ड्राइवर के खून के नमूने की जांच हुई. जांच से यह खुलासा हुआ है कि ट्रक ड्राइवर ने जमकर शराब पी थी. उसके ब्लड सैंपल में 45% से ज्यादा अल्कोहल मिला है.

शराब के नशे का ही प्रभाव था कि उसने सड़क किनारे पूजा कर रहे लोगों पर ही ट्रक चढ़ा दिया. प्रशासन ने ही ड्राइवर के शराब के नशे में टल्ली होकर ट्रक चलाने की पुष्टि की है. ड्राइवर फिलहाल खुद गंभीर रूप से घायल है और उसका इलाज चल रहा है. इस बीच 12 लोगों की मौत हो चुकी है और कई और लोग घायल हैं.

यह दुर्घटना या हादसा नहीं, मास मर्डर है

इस मामले में भाजपा ने एक बार फिर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर हमला बोला है. भाजपा प्रवक्ता निखिल आनंद ने कहा कि बिहार में शराबबंदी कानून की आड़ में पैरेलल इकोनॉमी खड़ा है. वैशाली में शराबी ट्रक ड्राइवर ने 30 लोगों को कुचल दिया जिसमें 12 की मौत हो गई.

भाजपा नेता ने कहा कि यह दुर्घटना या हादसा नहीं, मास मर्डर है. बिहार शराब- खनन- भूमि माफियाओं की गिरफ्त में है, अपराध चरम पर है जिसके जिम्मेदार सिर्फ नीतीश कुमार हैं.

बिहार में शराबबंदी कानून की आड़ में पैरेलल इकोनॉमी खड़ा है। वैशाली में शराबी ट्रक ड्राइवर ने 30 लोगों को कुचल दिया जिसमें 8 की मौत हो गई।

यह दुर्घटना या हादसा नहीं, मास मर्डर है। बिहार शराब-खनन-भूमि माफियाओं की गिरफ्त में है, अपराध चरम पर है जिसके जिम्मेदार नीतीश कुमार हैं।
— Nikhil Anand (Modi Ka Parivar) (@NikhilAnandBJP) November 21, 2022

pncb

लाईट के पीछे छुपा चल रहा था शराब का काला कारोबार
अजब गजब जुगाड़ लगा रहे है तस्कर…

वाहन के लाईट में छुपायी थी शराब..…

पुलिस फेर रही मंसुबो पर पानी..

बक्सर, 11 मई. कहते हैं कि दीपक तले ही अंधेरा होता है और इस बात को चरितार्थ कर दिया शराब तस्करों ने जब पुलिस ने एक शराब तस्कर की गाड़ी के लाइट के अंदर शराब बरामद किया.   शराबबंदी कानून लागू होने के बाद शराब तस्करी के अलग-अलग तरीके ढूंढ कर तस्कर तस्करी के कार्य को अंजाम दे रहे हैं. कभी रसोई गैस सिलेंडर, कभी सीलिंग फैन के डिब्बे तो कभी मिठाई के डिब्बे में शराब छिपाकर लाई जा रही है. इसी प्रकार वाहनों में भी तहखाने बनाकर शराब की खेप लाई जा रही है..

अबकी बार तो तस्करों ने हद ही कर दी. दरअसल, औद्योगिक थाने की पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि शराब की खेप लेकर तस्कर उत्तर प्रदेश से आ रहा है. गुप्त सूचना के आधार पर मिली जानकारी पर पुलिस ने पूरी गाड़ी खंगाल दी लेकिन, उसे शराब कहीं नहीं मिली. इसी बीच पुलिस कर्मियों की नजर एंबेस्डर कार के हेडलाइट पर गई जहां पुलिस को उसके स्क्रू ढीले दिखाई दिए. उन्हें  खोलने पर पुलिस की आश्चर्य का ठिकाना नहीं रहा, वाहन के सेटेलाइट के पीछे एक का एक खाना बनाया गया था जहां करीने से सजा कर शराब की बोतलें रखी हुई थी. शराब की बोतले देखते ही पुलिस ने तुरंत ही चालक को हिरासत में ले लिया..

मामले में जानकारी देते हुए औद्योगिक थानाध्यक्ष मुकेश कुमार ने बताया कि पकड़े गए युवक का नाम गुप्तेश्वर प्रसाद है. जो कि बगेन थाना क्षेत्र के स्थानीय गांव का रहने वाला है. वर्तमान में वह नेहरु नगर मोहल्ले में रहता है. उसने बताया कि काफी दिनों से वह शराब की तस्करी में लगा हुआ है. उसे न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत करते हुए जेल भेज दिया गया.

बक्सर से कपीन्द्र किशोर की रिपोर्ट..

32 लोगों की कथित जहरीली शराब पीने से मौत
भागलपुर में 17, बांका में 12 तो मधेपुरा में 3 लोगों की गई जान

कथित जहरीली शराब पीने से मौत

मृतक के परिजन बता रहे हैं शराब पीने से हुई मौत

कई शवों का आनन फानन में किया गया अंतिम संस्कार

सोमवार को राज्य सरकार की तरफ से दावा किया गया है कि इन लोगों की मौत जहरीली शराब पीने से नहीं बल्कि बीमारी से हुई है. राज्य सरकार की तरफ से किए गए इस दावे का आधार प्रशासन की रिपोर्ट है. भागलपुर के DM, SSP और बांका के DM-SP ने एक जॉइंट रिपोर्ट 20 मार्च को उत्पाद एवं मद्य निषेद्य विभाग के अपर मुख्य सचिव केके पाठक को भेजी है.

बिहार में कथित जहरीली शराब पीकर मरने वालों का आंकड़ा लगातार बढ़ रहा है. सरकार की कड़ाई के बावजूद होली का उल्लास मातम में बदल गया है. यहां अलग-अलग जिलों से शराबबंदी के बावजूद कथित रूप से शराब पीने की वजह से 32 लोगों की मौत हो गई है. हालांकि लोगों की मौत शराब पीने से हुई इसकी अधिकारिक पुष्टि अभी तक नहीं हो पाई हैं. प्रशासन ने मौत के मामलों की जांच जरूर शुरू कर दी है. इधर मरने वालों की संख्या में लगातार इजाफा हो रहा है. भागलपुर में 17 लोगों ने जान गंवाई है. बांका में 12 लोगों ने दम तोड़ा है तो वहीं मधेपुरा में भी तीन लोगों की मौत हो गई हैं. जबकि कई लोगों की हालत गंभीर बताई जा रही है और उन्हें अस्पचाल में भर्ती कराया गया है.

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार भागलपुर के साहेबगंज मोहल्ले में 4, नारायणपुर में 4, गोराडीह में 3, कजरैली में 3, मारूफचक, शाहकुंड और नवगछिया के साहू परबत्ता के बोड़वा गांव में 1-1 मौत हुई है. जबकि बांका जिले के अमरपुर थाना क्षेत्र के 6 गांवों में 12 लोगों की मौत हो गई. जिले के पंजवारा थाना क्षेत्र में भी एक युवक की मौत का मामला सामने आया है.

मृतक के परिजनों के मुताबिक सभी की मौत जहरीली शराब की वजह से हुई है. भागलपुर के मृतक बिनोद राय के बेटे चंदन राय का कहना है कि शराब पीने से उसके पिता की मौत हुई है. इधर भागलपुर में एक मृतक मिथुनदा के साथ शराब पीने वाले अभिषेक का कहना है कि शराब पीने के बाद से उसे दिखाई नहीं दे रहा है. इसके साथ ही भागलपुर जिले के चोटू को भी देखने में समस्या हो रही है. तो वहीं साहेबगंज के मृतक रिटायर आर्मी के जवान संदीप कुमार यादव के परिजनों ने कहा कि सांस लेने में परेशानी के कारण मौत हो गई. ज्यादातर मृतकों के मौत से पहले सभी को पेट दर्द, उल्टी, सांस लेने में परेशानी, सिर चकराने की शिकायत थी

इधर संदिग्ध परिस्थियों में हुई मौत के बाद पुलिस भी सक्रिय हो गई है. पुलिस मुख्यालय इस पूरे मामले की मॉनीटरिंग कर रहा है. इस पूरे मामले में एडीजी (मुख्यालय) जितेंद्र सिंह गंगवार ने बताया कि दोनों क्षेत्रों से मौत से जुड़ी जितनी भी खबरें आ रही हैं, उन सभी की बारीकी से जांच करने का आदेश संबंधित एसपी को दे दिया गया है. अब तक की जांच में बहुत मिली-जुली बातें सामने आ रही हैं. मामले की एसपी के स्तर से जांच कराई जा रही है.

जहरीली शराब कांड में कलेक्टर के निर्देश पर सदर एसडीओ उपेंद्र पाल, एसडीपीओ संजीव कुमार सिंह के साथ महम्मदपुर, बैकुंठपुर व सिधवलिया थाने की पुलिस और उत्पाद विभाग की टीम ने तुरहा टोला से चार शराब धंधेबाज छोटे लाल साह, अशोक शर्मा, रामप्रवेश साह और जितेंद्र प्रसाद को गिरफ्तार किया है। पुलिस पूछताछ में खुलासा हुआ कि ये सभी तस्कर लंबे समय से इस कारोबार से जुड़े हुए थे.

आपको बता दें कि पिछले साल नवंबर महीने में दिवाली के वक्त भी 70 से ज्यादा लोगों की मौत जहरीली शराब पीने से हो गई थी जिसके बाद सरकार ने कई सख्त कदम उठाए थे. लेकिन दिवाली के बाद एक बार फिर होली में भी अवैध शराब से कई जिलों में बड़ी संख्या में लोगों की जान चली गई.

PNCDESK

एक साल से जेल में बंद कैदी की बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान हुई मौत
बेउर जेल

फुलवारी शरीफ ,अजीत।। राजधानी पटना के दीघा थाना क्षेत्र निवासी एक 30 वर्षीय युवक शराब पीने के जुर्म में 1 साल से जेल में बंद था बेउर जेल में सोमवार की सुबह उसकी तबीयत अचानक बिगड़ गई. आनन-फानन जेल प्रशासन ने उसे इलाज के लिए पीएमसीएच ले गई, जहां उसकी इलाज के दौरान मौत हो गयी. कैदी की मौत के बाद जेल प्रशासन में हड़कंप मच गया. वही कारा अधीक्षक ई जितेंद्र कुमार के मुताबिक बंदी की तबीयत बराबर खराब रहती थी. उसका इलाज पीएमसीएच से ही चल रहा था. इसके अलावा उसकी मानसिक हालत भी थोड़ी नाजुक थी. सोमवार को सन्नी की तबीयत बिगड़ने पर तत्काल इलाज के लिए पीएमसीएच भेजा गया. पीएमसीएच में इलाज के दौरान ही बंदी सन की मौत हो गई.
उधर जेल में बंद बंदी की मौत के बाद परिजनों में कोहराम मच गया परिजनों ने कारा प्रशासन पर इलाज में लापरवाही का आरोप लगाया है.
अजीत

“लोकतांत्रिक शासन व्यवस्था को पुलिसिया व्यवस्था में तब्दील करते नज़र आ रहे हैं सीएम नीतीश”
नीतीश जी शराबबंदी के नशे में मदहोश हैं. विधानसभा परिसर में शराब की ख़ाली मिली बोतलों पर उनकी असमान्य प्रतिक्रिया बता रही है कि उनको तत्काल मनोरोग विशेषज्ञ की सहायता की ज़रूरत है. ये कहना है राजद के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष शिवानंद तिवारी का. उन्होंने कहा कि ख़ाली बोतल कैसे परिसर में पहुँची यह पता लगाने के लिए सरकार की पूरी ताक़त झोंक दी गई है. मुख्य सचिव और डीजीपी ख़ाली बोतलों का निरीक्षण करते दिखाई दे रहे हैं !
अपने लंबे शासन काल में नीतीश कुमार ने बड़े बड़े काम ठाने. भूमि सुधार, सबको एक समान शिक्षा आदि. यहाँ तक कि जिन नरेंद्र मोदी से इन्हें इतना परहेज़ था. जिनसे अलग होने के बाद इन्होंने संकल्प लिया था कि मिट्टी में मिल जाऊँगा लेकिन इनके साथ अब नहीं जाऊँगा.

पर अपने किसी भी संकल्प पर क़ायम नहीं रह पानेवाले नीतीश जी ने, सनक की सीमा लांघ कर शराबबंदी पर सारी ताकत लगा दी है. इसके लिए वे किसी भी हद तक जाने को तैयार दिखाई दे रहे हैं.
शिवानंद तिवारी ने कहा कि इस संदर्भ में उनकी संपूर्ण गतिविधि में मज़बूत आदमी का संकल्प नहीं बल्कि एक कमजोर आदमी की ज़िद्द दिखाई दे रही है. यह स्पष्ट दिखाई दे रहा है कि नीतीश जी अपनी ज़िद्द में लोकतांत्रिक शासन व्यवस्था को पुलिसिया व्यवस्था में तब्दील करते नज़र आ रहे हैं.

दरअसल दरअसल बिहार परिसर में मंगलवार को शराब की कई खाली बोतलें बरामद हुई है यह सब कुछ हुआ है बिहार विधानमंडल के शीतकालीन सत्र के दौरान जब विधानसभा परिसर में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के साथ उनकी पूरी कैबिनेट और तमाम विधायक और विधान पार्षद भी मौजूद थे ऐसे में हंगामा उठना लाजमी है शराब की बोतलें मिलने के बाद मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने चीफ सेक्रेट्री और डीजीपी को बुलाया और मामले की जांच के आदेश दिए हैं.

pncb

शराबबंदी मामले पर सीएम नीतीश का फूटा गुस्सा
अवैध शराब कारोबारी, अधिकारी हो या कर्मचारी किसी को नहीं छोड़ेंगे-सीएम नीतीश

सीएम ने कहा कि शराब कितनी खतरनाक चीज है, ये किसी से छिपी नहीं है

16 नवंबर को  बुलाई गई है सभी अधिकारियों की बैठक

बिहार में लगातार जहरीली शराब से हो रही मौतों पर सीएम नीतीश कुमार बेहद सख्त नजर आये. जनता दरबार के बाद पत्रकारों से बात करते एक बार फिर सख्त लहजे में साफ-साफ बोला . नीतीश कुमार ने कहा कि किसी भी दोषी को नहीं बख्शा जाएगा, चाहे वह अवैध शराब कारोबारी हो या शराबबंदी का ठीक तरीके से पालन नहीं करवाने वाले अधिकारी से लेकर कर्मचारी किसी को नहीं छोड़ेंगे. सभी दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी. हम एक-एक चीज की समीक्षा कर रहे हैं. अपने गुस्से का का इजहार करते हुये अधिकारियों को भी सख्त लहजे में चेतावनी दे दी है कि लापरवाही बरतने वाले लोगों को छोड़ा नहीं जाएगा. सीएम ने कहा कि शराब कितनी खतरनाक चीज है, ये किसी से छिपी नहीं है. बावजूद इसके कुछ लोग इस धंधे में लगे हुए हैं और जहरीली शराब बेच रहे हैं. लोग भी इसे खरीद कर पी रहे हैं, जिससे उनकी जान चली जा रही है. हम बार-बार कहते हैं कि यह सब कीजिएगा  तो नुकसान होगा, जो दो नंबर का धंधा करता है उस के माध्यम से लोग लेकर शराब का सेवन करते हैं, जिसका नतीजा यही होता है.

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार

सीएम नीतीश कुमार ने कहा 16 नवंबर को हमने एक मीटिंग बुलाई है, जिसमें हर जिले से हर चीज की जानकारी लेंगे और समीक्षा करेंगे. साथ ही हमने अधिकारियों से यह भी पूछा है कि जहां से अवैध शराब बिहार में प्रवेश कर रहा रहा वहीं पर क्यों नहीं पकड़ा जा रहा है. आखिर किसकी लापरवाही से बिहार के अंदर शराब पहुंच रहा है, वैसे लोगों को चिन्हित कर उन पर कार्रवाई की जाएगी. सीएम ने कहा- बिहार में एक बार फिर से बड़े पैमाने पर जागरूकता अभियान चलाया जाएगा, लोगों को जागरूक किया जाएगा.

वहीं नीतीश कुमार ने इशारों-इशारों में नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव  पर भी हमला बोला. उन्होंने कहा कि हमने शराबबंदी कानून लागू किया. कुछ लोग हैं जो सिर्फ बयान देते हैं कुछ करते नहीं. अगर आपके पास जानकारी है तो क्यों नहीं पुलिस को जानकारी देते हैं, ताकि लोग पकड़ा जाते. लेकिन, कुछ लोग सिर्फ बयानबाजी करते हैं. सीएम ने कहा कि विधानसभा में सर्वसम्मति से तमाम पार्टियों ने शराबबंदी कानून लागू करने का फ़ैसला किया था, लेकिन आज वही लोग सिर्फ बयानबाजी कर रहे हैं. अगर आपके पास कोई सूचना है तो दीजिए, लेकिन सूचना देने के बजाय सिर्फ पत्र लिख दीजिएगा, मीडिया में बयान दे दीजिएगा, इससे क्या फायदा है? मुख्यमंत्री ने आपको क्या बनाया था आपको नहीं पता? लेकिन इसके बाद भी अगर आपको ज्ञान नहीं है तो उसका क्या फायदा? आपको तो सहयोग करना चाहिए. सीएम ने कहा कि सभी ने विधानसभा में खड़े होकर शराबबंदी के लिए शपथ लिया था, आज वही लोग शराबबंदी का विरोध कर रहे हैं.

PNC DESK #SHRABBANDI #biharkikhabar

शराब के नशे में पकड़े गए चौकीदार
फुलवारी शरीफ,अजीत ।। एक तरफ कई जिलों में शराब पीने वालों की हो रहे मौत को लेकर बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार शराब पीने, बनाने वालों को और शराब के धंधे से जुड़े हर तरह के लोगों पर कठोर कार्रवाई करने का लगातार निर्देश दे रहे हैं. वहीं दूसरी तरफ राजधानी पटना के संपतचक में गोपालपुर थाना अंतर्गत सोना गोपालपुर एवं बैरिया के चौकीदार शराब अधिनियम की धज्जियां उड़ाते हुए नशे में धुत्त नजर आए. हकीकत भी यही है कि सरकार चाहे लाख कोशिशें करके शराब माफिया पर नकेल कसने के काम करे लेकिन जबतक निचले स्तर पर सरकार बड़ी और कठोर करवाई नहीं करेगी शराब का धंधा मिलीभगत से बदस्तूर जारी है. सूत्रों की मानें तो कमोबेश हर थाना के चौकीदार शराब माफिया से मिलीभगत कर उन्हें शराब कारोबार को फलने फुलेने का मौका दे रहे हैं. इतना ही नही भ्रष्ट ऑफिसर और शराब माफिया के बीच चौकिदार ही कड़ी का काम करते हैं. वही जब छापेमारी करने की भनक मिलती है तो शराब कारोबारी को चौकीदारों द्वारा ही सूचना देकर अलर्ट कर दिया जाता है. बहरहाल गोपालपुर थाना के दो चौकीदारों को शराब के नशे में धुत पाए जाने की खबर जब गोपालपुर थानेदार अभिषेक रंजन के पास पहुंची तो उनके होश उड़ गए.  उन्होंने त्वरित कार्रवाई करते हुए सोना गोपालपुर के चौकीदार मनोज पासवान एवं बैरिया के चौकीदार विनय पासवान को थाना पर हाजिरी लगाने का निर्देश दिया. नशे में धुत हालत में ही दोनों चौकीदार थाना पहुंच गए ,इसके बाद थानेदार अभिषेक रंजन ने दोनो का मेडिकल कराया. थानेदार अभिषेक रंजन ने बताया कि दोनों चौकीदारों का मेडिकल में शराब पीने की पुष्टि हुई है. इसके बाद दोनों चौकीदारों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए जेल भेज दिया गया. उन्होंने कहा कि आला अधिकारियों से इनके खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने की सिफारिश भी करेंगे.

अजीत

जहरीली शराब से 40 लोगों की मौत
राज्य में जहरीली शराब से मरने वालों का सिलसिला जारी

मृतकों में एक बीएसएफ का और एक सेना का जवान भी शामिल

तीन दिनों में गई 40 की गई जान,एक की अस्पताल में मौत

मिथाइल अल्कोहल मिलाकर बनाई गई थी शराब

गोपालगंज में 20,बेतिया में 16 और समस्तीपुर में 4 की मौत

16 धंधेबाज गिरफ्तार, एसएचओ निलंबित

बिहार के बेतिया और गोपालगंज जहरीली शराब पीने से अब तक तीन दिनों में 40 लोगों की मौत हो गई है।समस्तीपुर में चार लोगों की मौत जहरीली शराब पीने से हुई है ऐसी आशंका व्यक्त की जा रही है । गोपालगंज के अस्पताल में भर्ती युवक की मौत हो गई है। जहरीली शराब पीने वाले आधे दर्जन लोग अभी भी अस्पतालों में जीवन और मौत से जूझ रहे हैं जहाँ उनकी स्थिति नाजुक बताई जा रही है। गोपालगंज में 20 और बेतिया में 16 लोग अपनी जान गंवा चुके हैं। समस्तीपुर जिले में भी बीएसएफ और सेना के जवान समेत 4 लोगों की मौत हो गई है। समस्तीपुर में हुई चार मौतों को लेकर एसपी मानवजीत सिंह ढिल्लो ने कहा कि प्रथम द्रष्टया मामला जहरीली शराब का लग रहा है।

वहीँ आधा दर्जन लोग गंभीर रूप से बीमार हो गए। बीमार लोगों को इलाज के लिए अलग-अलग अस्पतालों में जाया गया है। मृतकों में एक बीएसएफ का और एक सेना का जवान भी शामिल है। दोनों छुट्टी में घर आये हुए थे। अनुसार शुक्रवार शाम तीन से चार बजे के बीच लोगों की तबीयत बिगड़ने का सिलसिला शुरू हुआ।

एक-एक कर करीब दस लोगों की तबीयत बिगड़ने से गांव में हड़कंप मच गया। शुक्रवार शाम रुपौली में लोगों के बीमार पड़ने और मरने का सिलसिला शुरू हुआ। गांव में व्याप्त चर्चा के अनुसार शुक्रवार शाम तीन से चार बजे के बीच लोगों की तबीयत बिगड़ने का सिलसिला शुरू हुआ। एक-एक कर करीब दस लोगों की तबीयत बिगड़ने के बाद गांव में हड़कंप मच गया।

ग्रामीणों के सहयोग से परिजन बीमार लोगों को इलाज के लिए ले गए। सबसे पहले बीएसएफ के जवान विनय सिंह (54) की शाम करीब आठ बजे मौत हुई। सेना के जवान मोहन कुमार (27) को परिजन इलाज के लिए दानापुर कैंट ले गए थे। उसकी वहीं इलाज के दौरान मौत हो गई। मरने वालों में किसान श्यामनंदन चौधरी और वीरचंद्र राय हैं। वहीं अभिलाख राय, बेंगा राय, सुमन कुमार, दीपक कुमार और कुंदन कुमार का अस्पताल में इलाज चल रहा है। स्थानीय लोगों का कहना है कि लोगों ने पार्टी की थी।

जहरीली शराब मामले की जांच करने के लिए पटना से एक जांच टीम गोपालगंज पहुंची। इसके बाद महम्मदपुर थाने की पुलिस व स्थानीय चौकीदारों से अलग-अलग पूछताछ की। बताया जा रहा है कि शराब तस्करी से जुड़े लोगों के बारे में जानकारी जुटाने व पुलिस कर्मियों की मिली भगत के बारे में भी साक्ष्य जुटाया जा रहा है।

मुजफ्फरपुर क्षेत्रीय विधि विज्ञान प्रयोगशाला (आरएफएसएल) की टीम ने बेतिया और गोपालगंज पहुंचकर जांच की। जहां से लोगों ने शराब पी थी, वहां से सैंपल जमा कर पुलिस को सौंपे हैं। पुलिस कोर्ट की अनुमति से सैंपल को मुजफ्फरपुर स्थित आरएफएसएल जांच के लिए भेजेगी। प्रारंभिक छानबीन में बताया गया है कि मिथाइल अल्कोहल युक्त शराब पीने से लोगों की जान गई है। बीते गुरुवार को बेतिया के नौतन में जहरीली शराब से 18 लोगों ने दम तोड़ दिया था। वहीं, एक दर्जन से अधिक लोग मोतिहारी और गोपालगंज के विभिन्न निजी अस्पतालों में इलाज करा रहे हैं। एक सप्ताह पूर्व मुजफ्फरपुर के सरैया और सकरा थाना क्षेत्र में भी नौ लोगों की जहरीली शराब से मौत हो गई थी।

PNCDESK #biharkikhabar

‘नीतीश ने सामाजिक न्याय की राजनीति को अन्याय की राजनीति में बदल दिया’
पटना (ब्यूरो रिपोर्ट) । राजद के वरिष्ठ नेता शिवानंद तिवारी का कहना है –

बहुत कुछ गवाँ कर नीतीश कुमार को शराबबंदी के तालिबानी क़ानून में संशोधन का ख़याल आया. पहले तो बिहार की गली-गली में नीतीश सरकार ने शराब की दुकान खुलवाई. शराब का लत लगाकर लोगों को शराबी बनाया. इतनी बदतर हालत हो गई थी कि शराबियों के उत्पात से गाँव-देहात में महिलाओं का घरों से बाहर निकलना कठिन हो गया था. जगह-जगह महिलाओं ने नीतीश कुमार की सभाओं में शराब की इस प्रकार की खुली और व्यापक बिक्री का विरोध करना शुरू किया. लेकिन नीतीश कुमार से जवाब मिलता था कि अगर शराब की बिक्री बंद हो जाएगी तो लड़कियों को जो सायकिल और पोशाक का पैसा मिल रहा है वह कहाँ से आएगा !

लेकिन अचानक नीतीश जी को शराबबंदी के सहारे चेहरा चमकाने का ख़याल आया. समाज में बग़ैर शराबबंदी के पक्ष में जागरूकता फैलाए आनन-फ़ानन में तानाशाही मंडन में तालिबानी क़ानून बना कर लागू कर दिया. हमारे समाज में ग़रीबों और दलितों के शोषण का एक ज़रिया शराब भी रहा है. शराब के नशे में मदहोश कर उनसे अमानवीय काम करवाना तो हमारे यहाँ की आम रवायत रही है. आज भी है. कई दलित, आदिवासी और पिछड़ी जातियों में नशा तो उनके जीवन का अंग बन गया था. शराब पीना भी अपराध हो सकता है यह उनके सपना में भी नहीं आया होगा.

इसलिए बग़ैर जागरूकता फैलाए सत्ता के झोंक में लिए गए नीतीश सरकार के शराबबंदी क़ानून के क़हर का सबसे ज़्यादा शिकार यही तबक़ा हुआ. पहली सज़ा जहानाबाद के मुशहर समाज के दो भाइयों को मिली. मस्तान और पेंटर माँझी को पाँच-पाँच साल की क़ैद और लाख-लाख रु. दंड की सज़ा मिली. दोनों का परिवार उनकी रोज़ाना मज़दूरी से ही चलता था. पता नहीं जेलों में बंद ऐसे लोगों का परिवार कैसे चलता होगा ! अबतक सज़ा पाए और जेल गए लोगों की सामाजिक और आर्थिक पृष्ठभूमि की पड़ताल की जाए तो प्राय: सभी वंचित समाज के लोग ही इस क़ानून के शिकार मिलेंगे. नीतीश कुमार ने अपने सामाजिक न्याय की राजनीति को इस क़ानून के ज़रिए अन्याय की राजनीति में बदल दिया.

लेकिन सिर्फ क़ानून में बदलाव से ही संतुष्ट नहीं हुआ जा सकता है. मौजूदा तालीबानी क़ानून के अंतर्गत जितने भी मामले बिहार में दर्ज हुए हैं उन्हे शीघ्र वापस लिया जाय. पुराने क़ानून के अंतर्गत जितने लोग सजा भुगत रहे हैं उनकी सजा को तत्काल माफ़ कर उन्हें जेलों से रिहा किया जाए. इतना करने के बाद ही नीतीश कुमार का कसरत पूरा होगा.