Zero mile hungama – Patna Now – Local News Patna and Bihar | Breaking News Patna | Patna News

जीरो माइल पर मौत के बाद भड़का गुस्सा: बस, पुलिस वाहन और चौकी समेत कई गाड़ियों में लगाई आग
हाइवा की टक्कर से युवक की मौत के बाद उग्र हुआ प्रदर्शन, कई थानों की पुलिस ने घंटों की मशक्कत के बाद संभाला हालात

सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही पुलिस, आगजनी और हिंसा में शामिल लोगों की पहचान शुरू

पटना। अजीत।। पटना सिटी के अगमकुआं थाना क्षेत्र स्थित जीरो माइल शुक्रवार सुबह उस समय रणक्षेत्र में तब्दील हो गया, जब तेज रफ्तार भारी मालवाहक वाहन की चपेट में आने से एक युवक की घटनास्थल पर ही मौत हो गई. हादसे के बाद देखते ही देखते स्थानीय लोगों का गुस्सा फूट पड़ा और राष्ट्रीय राजमार्ग पर प्रदर्शन शुरू हो गया. कुछ ही देर में प्रदर्शन हिंसक रूप ले बैठा. उग्र भीड़ ने बस, पुलिस वाहन, यातायात चौकी और कई अन्य वाहनों में आग लगा दी. आगजनी और बवाल के कारण पूरे इलाके में अफरा-तफरी मच गई, जबकि राष्ट्रीय राजमार्ग पर कई किलोमीटर लंबा जाम लग गया.

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार युवक सड़क पार कर रहा था. इसी दौरान तेज गति से आ रहे एक भारी मालवाहक वाहन ने उसे जोरदार टक्कर मार दी. टक्कर इतनी भीषण थी कि युवक की मौके पर ही मौत हो गई. हादसे की सूचना मिलते ही स्थानीय लोग बड़ी संख्या में घटनास्थल पर पहुंच गए. देखते ही देखते मृतक के परिजन और आसपास के लोग सड़क पर उतर आए तथा शव को सड़क पर रखकर विरोध प्रदर्शन शुरू कर दिया.

विरोध प्रदर्शन ने लिया हिंसक रूप.

शुरुआत में लोग मुआवजे और दोषी चालक की गिरफ्तारी की मांग कर रहे थे, लेकिन धीरे-धीरे भीड़ उग्र हो गई. आक्रोशित लोगों ने पहले दुर्घटना में शामिल वाहन को निशाना बनाया, फिर वहां से गुजर रहे वाहनों पर हमला शुरू कर दिया. देखते ही देखते एक यात्री बस आग की लपटों में घिर गई. इसके बाद पुलिस के दो वाहन, अन्य निजी वाहन और एक मोटरसाइकिल सहित करीब दस वाहनों में आग लगा दी गई. उपद्रवियों ने जीरो माइल स्थित यातायात चौकी को भी आग के हवाले कर दिया.

दमकल को भी रोका, धू-धू कर जलते रहे वाहन.

आग की सूचना पर दमकल विभाग की कई गाड़ियां मौके पर पहुंचीं, लेकिन उग्र भीड़ ने शुरुआती दौर में दमकल कर्मियों को आगे बढ़ने से रोक दिया. इसके कारण काफी देर तक वाहन धू-धू कर जलते रहे. बाद में भारी पुलिस बल की मौजूदगी में दमकल कर्मियों ने आग पर काबू पाया.

एनएच-30 पर घंटों लगा रहा जाम.

हिंसा और आगजनी के कारण राष्ट्रीय राजमार्ग-30 पर यातायात पूरी तरह ठप हो गया. दोनों ओर वाहनों की लंबी कतार लग गई. हजारों यात्रियों को घंटों जाम में फंसे रहना पड़ा. पुलिस ने वैकल्पिक मार्गों से वाहनों का परिचालन कराया, लेकिन काफी देर बाद स्थिति सामान्य हो सकी.

पांच थानों की पुलिस ने संभाला मोर्चा.

घटना की गंभीरता को देखते हुए अगमकुआं समेत आसपास के पांच थानों की पुलिस, वरीय पुलिस अधिकारी और प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंचे. अतिरिक्त पुलिस बल की तैनाती की गई. पुलिस ने पहले लोगों को समझाने का प्रयास किया, लेकिन स्थिति बिगड़ने पर पूरे इलाके की घेराबंदी कर सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई. कई घंटे की मशक्कत के बाद जाम हटाया गया और हालात पर नियंत्रण पाया गया.

सीसीटीवी फुटेज से होगी पहचान.

पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है. अधिकारियों के अनुसार आगजनी, तोड़फोड़ और सरकारी संपत्ति को नुकसान पहुंचाने वाले लोगों की पहचान की जा रही है. वीडियो फुटेज और अन्य साक्ष्यों के आधार पर उपद्रवियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर गिरफ्तारी की जाएगी.

एएसपी बोले- दोषियों पर होगी सख्त कार्रवाई.

अपर पुलिस अधीक्षक राज किशोर सिंह ने बताया कि सड़क दुर्घटना में एक युवक की मौत हुई थी. इसके बाद कुछ लोगों ने सड़क जाम कर विरोध प्रदर्शन किया और कई वाहनों में आग लगा दी. उन्होंने कहा कि फिलहाल स्थिति पूरी तरह नियंत्रण में है. दुर्घटना के कारणों की जांच की जा रही है, वहीं आगजनी और हिंसा में शामिल लोगों की पहचान कर उनके विरुद्ध सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी.

पूरे इलाके में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी.

घटना के बाद जीरो माइल और आसपास के क्षेत्रों में अतिरिक्त पुलिस बल की तैनाती कर दी गई है. पुलिस लगातार गश्त कर रही है ताकि दोबारा किसी प्रकार की अप्रिय घटना न हो. वहीं मृतक की पहचान और हादसे में शामिल भारी वाहन के चालक की तलाश भी जारी है.