yuva jdu pc – Patna Now – Local News Patna and Bihar | Breaking News Patna | Patna News

मानव श्रृंखला में युवा जदयू के बूथ स्तर तक के कार्यकर्ता दमखम के साथ होंगे खड़े – कुशवाहा
पटना (ब्युरो रिपोर्ट)| युवा जनता दल यू के द्वारा पार्टी कार्यालय में शुक्रवार को एक संवाददाता सम्मेलन आयोजित किया गया. इस संवाददाता सम्मेलन को संबोधित करते हुए युवा जदयू के प्रदेश अध्यक्ष एवं टेकारी के विधायक अभय कुशवाहा ने कहा कि युवा जनता दल यू सांगठनिक स्तर पर जहां बूथ तक अपनी उपस्थिति पूरी दमखम से दर्शा रही है, वही मुख्यमंत्री के स्वप्नदर्शी सोच जल-जीवन- हरियाली अभियान के मकसद को पूरी निष्ठा के साथ न केवल जन-जन तक पहुंचाने का कार्य कर रही है बल्कि 19 जनवरी को आयोजित होने वाले मानव श्रृंखला में युवा जदयू के बूथ स्तर तक के कार्यकर्ता दमखम के साथ खड़े होंगे. उन्होंने कहा कि जदयू विगत चंद महीनों में सांगठनिक स्तर पर जिस तरह से कार्य किया है उसके लिए नवगठित कमेटी के तमाम साथी बधाई के पात्र हैं. पार्टी द्वारा आयोजित विधानसभा स्तर के सम्मेलन हो या फिर वृक्षारोपण का अभियान हो, युवा जदयू के समस्त साथियों ने निश्चित समय सीमा के अंदर हर कार्यक्रम में उत्साह एवं जोश के साथ हिस्सा लिया है.
संवाददाता सम्मेलन को संबोधित करते हुए कुशवाहा ने कहा कि माननीय राज्यसभा सांसद सह संगठन प्रभारी रामचंद्र प्रसाद सिंह के निर्देशानुसार युवा जदयू बूथ स्तर तक अपने संगठन को और धारदार बनाने के लिए संकल्पित है ताकि विपक्ष के द्वारा मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के नेतृत्व में किए जा रहे विकास कार्यों के खिलाफ भ्रमात्मक दुष्प्रचार को नाकाम किया जा सके. उन्होंने जोर देकर कहा कि पिछली मानव श्रृंखला के मुकाबले इस बार का मानव श्रृंखला और बड़ा इतिहास रचेगा. मानव श्रृंखला को ऐतिहासिक बनाने के मद्देनजर युवा जदयू ने सभी जिलों में बैठक आयोजित कर कार्यक्रम को सफल बनाने हेतु अपनी भागीदारी सुनिश्चित किया है. उन्होने दूसरी कमिटी का विस्तार करते हुये बताया कि 04 जिलाध्यक्ष, 10 उपाध्यक्ष, 02 संगठन संचिव, 09 महासचिव, 25 सचिव है. संवाददाताओं को जानकारी देते हुए प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि आगामी 21 जनवरी को युवा जदयू के राज्य कार्यकारिणी की बैठक पटेल सेवा संद्य, दरोगा राय पथ पटना के सभागार में आयोजित की जाएगी. जिसमें युवा जदयू के सभी पदाधिकारियों के प्रशिक्षण आयोजित करने पर निर्णय लिया जाएगा.
इस संवाददाता सम्मेलन में युवा संगठन विस्तार कर दूसरी सूची जारी की गई. इसमें उपाध्यक्ष, महासचिव,, संगठन सचिव एवं बचे हुए जिला अध्यक्षों की सूची जारी की गई. इस अवसर पर युवा जदयू के प्रवक्ता ओमप्रकाश सिंह सेतू, प्रदेश उपाध्यक्ष प्रियरंजन पटेल, अप्सरा मिश्रा, पवन रजक, पंकज सिंह, राजीव रंजन, सुशील उपाध्याय, ओमप्रकाश रंजन, चन्दन स्वर्णकार, संगठन सचिव रणधीर कुमार मिश्र, अरूण कुमार गुप्ता ब्रजेश कुमार, प्रमोद सिंह, राहुल सरीन, बबन चन्द्रवंशी, रीतेश सिंह उर्फ बंटी, सौरभ कुमार मिश्रा, रितु झा उपस्थित थे.