Workshop – Patna Now – Local News Patna and Bihar | Breaking News Patna | Patna News

‘सहकारी समितियां मिलकर काम करें तो प्रदेश के साथ देश का भी होगा विकास’
राष्ट्रीय सहकारिता नीति 2023 के ड्राफ्ट पर क्षेत्रीय कार्यशाला (उत्तरी क्षेत्र) का हुआ आयोजन

बिहार की सहकारी समितियां आगे आकर इसमें भी अपना अमूल्य योगदान दें: सुरेश प्रभु

पटना के ज्ञान भवन में नेशनल कोऑपरेशन पॉलिसी, 2023 पर रीजनल वर्कशॉप का आयोजन किया गया. कार्यशाला का आयोजन राष्ट्रीय सहकारिता नीति, सेक्रेट्रीएट, वैमनीकॉम द्वारा हाइब्रिड मोड में किया गया. कार्यशाला में सुरेश प्रभु, अध्यक्ष, राष्ट्रीय सहकारिता नीति समिति और पूर्व-केंद्रीय मंत्री ने सहकारिता नीति 2023, का ड्राफ्ट नीति में अपनाए जाने वाले दृष्टिकोण और मुख्य प्रावधानों के बारे में जानकारी दी. साथ ही उन्होंने कहा कि जिस तरह जय प्रकाश नारायण ने क्रांति कर बिहार का नाम रोशन किया ठीक उसी प्रकार बिहार की सहकारी समितियां आगे आकर इसमें भी अपना अमूल्य योगदान दें और मुझे आशा ही नहीं पूर्ण विश्वास है कि यह प्रदेश ऐसा जरुर करेगा.

वहीं नेशनल कोऑपरेशन पॉलिसी, 2023 को लेकर सहकारिता विभाग, बिहार सरकार के अपर मुख्य सचिव, दीपक कुमार सिंह ने कहा कि इस पालिसी से सभी को लाभ मिलेगा और सारी सहकारी समितियां मिलकर काम करेगी तो प्रदेश के साथ साथ देश का भी विकास होगा.

इस कार्यशाला का मुख्य उद्देश्य हितधारकों को नई सहकारिता नीति 2023, इसकी मुख्य विशेषताओं और प्रमुख सिफारिशों के बारे में सूचित करना है. प्रदेश के अलावा झारखंड, पश्चिम बंगाल, ओडिशा, अरुणाचल प्रदेश, मेघालय, मिजोरम, मणिपुर, असम, त्रिपुरा, नागालैंड और सिक्किम के रजिस्ट्रार सहकारी समितियां, राज्य सहकारी संघ बैंक, यूसीबी, डीसीसीबी के अध्यक्ष, बोर्ड सदस्यों और मुख्य कार्यकारी अधिकारीगण कार्यशाला में पूर्वी और उत्तर पूर्व क्षेत्र के राज्यों की अग्रणी सहकारी समितियों के डेयरी संघ, नाफेड, इफको, एनसीयूआई, नॅफकब, आईसीए-एपी भाग लिए. उक्त कार्यशाला में लगभग 100 से अधिक प्रतिभागियों ने भी भाग लिया तथा अन्य सदस्य ऑनलाइन मोड में भी जुडे‌.

सभी क्षेत्रों अर्थात पश्चिमी, दक्षिणी, उत्तरी और मध्य और पूर्वी क्षेत्र हेतु कार्यशालाओं के पूरा होने पर राष्ट्रीय सहकारिता नीति का ड्राफ्ट, सेक्रेटेरिएट, वैमनीकॉम द्वारा सहकारिता मंत्रालय को प्रस्तुत किया जाएगा. उक्त अवसर पर अन्य राज्यों के गणमान्य अतिथियों के साथ विभाग के अधिकारियों की गरिमामयी उपस्थिति रही.

pncb

कल से शुरू होगा बच्चों का हुनर युक्त कार्यशाला
आरा, 17 अक्टूबर. “शारदा- स्मृति” संभावना पब्लिक स्कूल, मौलाबाग आरा में आगामी पर्व त्योहारों को ध्यान में रखते हुए तीन दिवसीय ” दीपोत्सव- कार्यशाला” का आयोजन होने जा रहा है.

इस कार्यशाला में छात्र-छात्राओं को दीपावली बधाई-पत्र, आकाशदीप, गृह सजावट की वस्तुएं जैसे वंदनवार ,शुभ- लाभ ,स्वास्तिक, चरण -पादुका, गणेश मूर्ति ,वॉल- हैंगिंग,कैंडल- स्टैंड इत्यादि बनाने का प्रशिक्षण दिया जाएगा. यह कार्यशाला दिनांक 18/10/2022 (मंगलवार) से 20/10/2022 ( गुरुवार) तक आयोजित होगी. 21अक्टूबर (शुक्रवार) को छात्र-छात्राओं द्वारा निर्मित वस्तुओं की प्रदर्शनी विद्यालय प्रांगण में आयोजित की जाएगी. दीपोत्सव कार्यशाला का उद्घाटन विद्यालय के प्रबंध निदेशक डॉ0 कुमार द्विजेन्द्र एवं प्रशासिका डॉ0 अर्चना सिंह संयुक्त रूप से करेंगे. यह कार्यशाला विद्यालय के कला शिक्षक संजीव सिन्हा, विष्णु शंकर एवं स्वाति सिंह के निर्देशन में आयोजित की जाएगी.

महिलाओं को अधिकार और सम्मान मिले
“महिलाओं के सम्मान और देखभाल” विषय पर छात्रों के साथ वार्ता सह कार्यशाला का आयोजन

कार्यक्रम का संचालन करती प्रियस्वरा भारती

पटना; पटना कॉलेज में “महिलाओं के सम्मान और देखभाल” विषय पर छात्रों के साथ वार्ता सह कार्यशाला का आयोजन किया गया | इस चर्चा सह कार्यशाला में हिंदी और पत्रकारिता विभाग की अधिकतम छात्राएं शामिल हुई, और खूब बेबाकी से अपने विचारों को प्रस्तुत किया | इस कार्यशाला का मुद्दा स्वास्थ्य संबंधित सेवाओं में महिलाओं के साथ हो रहे भेदभाव और गलत धारणाओं पर रोशनी डालने का था | छात्राओं ने इस विषय पर की उन्हें स्वास्थ्य संबंधित सेवाओं में किस तरह का सम्मान और देखभाल मिलनी चाहिए इसपर अपने विचार प्रस्तुत किए |

कार्यक्रम की संचालक प्रियस्वरा भारती ने इस कार्यशाला के उद्देश्य से अवगत कराया और साथ ही इस बात पर चर्चा की महिलाएं अपने आसपास हो रही ऐसी घटनाओं के खिलाफ कैसे आवाज़ उठा सकती हैं | इस चर्चा के दौरान बहुत सारी छात्राओं ने अपने साथ या अपने आसपास हुई घटनाओं का जिक्र किया |

कार्यशाला में भाग लेते छात्र और छात्राएं

यह कार्यशाला “खुद से पूछे” नाम की एक अभियान का हिस्सा थी | इसके तहत छात्राओं को, महिलाओं को इस बात के लिए प्रोत्साहित किया जाता है कि वे अपने स्वास्थ्य से संबंधित निर्णय खुद ले और उन्हें अच्छे दर्जे की देखभाल और जांच सुविधा ससम्मान प्राप्त हो|

इस मौके पर पटना कॉलेज के हिंदी विभाग की अध्यक्षा तथा जन संपर्क और पत्रकारिता की समन्वयक डा कुमारी विभा ने भी छात्राओं की हौसला अफजाई की| उन्होंने कहा कि इस तरह के कार्यक्रम निरंतर आयोजित होते रहने चाहिए, साथ ही बच्चों को बढ़-चढ़कर भागीदारी लेनी चाहिए | उन्होंने कहा के छात्राओं को पढ़ाई के साथ-साथ ऐसे सामाजिक कार्यक्रमों में भाग लेने से ही जीवन में सफलता मिलेगी |

सभी प्रतिभागी

इस कार्यशाला के माध्यम से छात्राओं ने जाना की किस तरह से सोशल मीडिया का इस्तेमाल करके इन मुद्दों पर समाज को जागरूक किया जा सकता है| कार्यशाला के दौरान हिंदी तथा पत्रकारिता विभाग की छात्राएं तथा शिक्षक मुदस्सिर सिद्दिकी और रवि राजन उपस्थित थे |
“खुद से पूछे” अभियान को पटना और बिहार में कई सारे संगठन चला रहे हैं | इसमें गौरव ग्रामीण, सेंटर फॉर कैटालाइजिंग चेंज, सखी, केयर, जैसी संस्था है शामिल है | इस कार्यशाला की संचालक प्रियस्वरा भारती बिहार में के युवाओं के समूह के साथ बिहारी यूथ फॉर चाइल्ड राइट्स प्लेटफार्म को चलाती हैं|

PNC DESK