Womenday – Patna Now – Local News Patna and Bihar | Breaking News Patna | Patna News

महिला दिवस पर महिला शक्ति का मिला साथ
अनशन की बागडोर छठे दिन महिला शक्ति के हाथ
महिला दिवस पर विवि को बचाने आगे आईं शाहाबाद की बेटियाँ
कल होगी कुलपति और जिलाधिकारी के साथ समन्वय समिति की वार्ता

आरा, 8 मार्च(रवि प्रकाश सूरज). लीड संगठन के सदस्य अनिरूद्ध सिंह के आमरण अनशन के छठवें दिन विवि को बचाने की लड़ाई में शाहाबाद की 4 बेटियाँ और विवि की छात्राएं संध्या सिंह, सोनाली कुमारी, सुरभि लता और रूपाली कुमारी भूख हड़ताल पर बैठी. इनके अलावा आज छात्राओं स्नेहा कुमारी, अंकिता सिंह, प्रिया कुमारी ने भी अनशनस्थल पर अपनी मौजूदगी दर्ज कराई. आज छठे दिन अनिरुद्ध का रक्तचाप अब तेजी से गिर रहा है और इसको देखते हुए लीडरशिप फ़ॉर एजुकेशन एंड डेमोक्रेसी की कार्यकारिणी ने सर्वसम्मति से यह प्रस्ताव पारित किया कि अनिरुद्ध सिंह के साथ अप्रिय घटना हुई तो लीड सदस्य अमित सिंह गौतम इस आन्दोलन के नेतृत्व को निर्णायक बिंदु तक ले जाएंगे. इसी बीच अब इस आमरण अनशन को छात्र राजद का समर्थन मिल जाने से प्रशासन पर दबाव बढ़ गया है.

विवि प्रशासन ने अनशन तोड़ने की गुजारिश की

एक महत्त्वपूर्ण घटनाक्रम में कुलपति देवी प्रसाद तिवारी के साथ विवि के रजिस्ट्रार कैप्टेन श्रीकृष्ण सिंह, सीसीडीसी हीरा प्रसाद, छात्रकल्याण डीन के के सिंह और पूर्व परीक्षा नियंत्रक रामतवाक्या सिंह आज शाम अनशनस्थल पर आए और छात्रों से आमरण अनशन तोड़ने की गुजारिश की.

लीड कार्यकारिणी सदस्यों ने इस मुद्दे पर समन्वय समिति बनाकर कुलपति के साथ कल वार्ता करने का प्रस्ताव रखा जिसे विवि ने मंजूर कर लिया। कुलपति ने छात्रों के साथ जिलाधिकारी को भी वार्ता के लिए आमंत्रित किया। आज छात्र राजद के नेता भीम यादव, रजनीश यादव और पंकज सम्राट ने धरनास्थल पर अपने सम्बोधन में विवि की जमीन के बंदरबांट के लिए राज्य सरकार को दोषी करार दिया और कहा कि यह सरकार पूरी तरह से अक्षम हो चुकी है। जिला प्रशासन की तरफ से आज छठे दिन सुबह नवादा थानाध्यक्ष ने आकर हालात का जायजा लिया। उसके बाद आरा सदर के अंचलाधिकारी ने अनशनकारी छात्रों से एक लिखित ज्ञापन की माँग की। लीड सदस्यों ने कहा कि अब सरकार-प्रशासन ज्ञापन मांगकर मामले को दबाना चाहती है। अनिरुद्ध ने बताया कि यह आन्दोलन तब तक चलेगा जब तक डी एम और सांसद-विधायक प्रतिनिधि एक कमिटी बनाकर छात्रों और विवि के अधिकारियों से वार्ता न करें और विवि की भूमि के आवंटन को सरकार से तत्काल प्रभाव से रद्द करने की अनुशंसा न करें।

विविक एबीवीपी प्रमुख और हिंदी विभागाध्यक्ष प्रो रणविजय कुमार ने अपने सम्बोधन में इस दुर्भाग्यपूर्ण प्रकरण के लिए स्थानीय जनप्रतिनिधि और प्रशासन को आड़े हाथों लिया। लोकप्रशासन विभागाध्यक्ष कुंदन सिंह और इतिहास विभागाध्यक्ष प्रो विजय सिंह ने भी इसे सरकार और प्रशासन की अदूरदर्शिता करार दिया। विवि के शिक्षकों के अलावा आज शेरशाह कॉलेज, सासाराम के बेचू प्रसाद सिंह, पटेल कॉलेज बिक्रमगंज के रमेश सिंह और बी जी कॉलेज भभुआ के अजय बिहारी भी अनशनस्थल पर जमे रहे। कल बीती रात पूर्व विधायक और जाप नेता भाई दिनेश आये और अनिरुद्ध की हालत को देखते हुए अनशन तोड़ने को कहा।

मगर लीड के सदस्य प्रशासन और जनप्रतिनिधियों द्वारा ठोस कार्रवाई करके भूमि आवंटन रद्द करने की मांग पर अड़े रहे। आज धरने पर बैठने वाले छात्रों में वैभव कुमार पाठक, मनमीत ओझा, अविनाश कुमार, उदय सिंह, विशाल नारायण, चन्दन ओझा, शांता पाण्डेय, रविश बाबू, बालकृष्ण, भार्गव, अमित बिहारी थे। वैभव कुमार पाठक और रवि शंकर सिंह कल दिन भर समर्थन में भूख हड़ताल पर बैठेंगे।

…तो सिर्फ सोशल मीडिया तक ही “महिला दिवस” की सार्थकता !
पोस्टरों में जिन्हें समानता नही उनके जीवन मे कैसे आएगी समानता ?

आरा, 8 मार्च. आज विश्व महिला दिवस है जिसपर अहले सुबह से ही सोशल मीडिया पर तमाम तरह के मैसेजेज और पोस्ट देखने को मिल रहे हैं. सोशल मीडिया अंधाधुंध पोस्ट शेयर की जैसे बाजी लगी हो वैसा प्रतीत हो रहा है. कोई किसी के मैसेज को फारवर्ड कर रहा है तो कोई शेयर कर रहा है. कोई कॉपी-पेस्ट से काम चला रहा है तो कोई सहित्यिक किताबो के पन्ने पलट अच्छी लाइनें खोज प्रभावी बातों को शेयर करने के लिए माथापच्ची कर रहा है. इन सबके बीच एक युवा और ऊर्जावान समाजिक कार्यकर्ता है जो बातें कम और काम पर अपने ध्यान को केंद्रित रखता है उसने बातें महिला दिवस को लेकर लिखी है। ऊर्जावान और युवाओं के बीच अपने कार्यों को लेकर चर्चित युवा कोई और नही बल्कि जिले के ही शैलेश कुमार राय हैं. शैलेश को सामाजिक कार्य के लिए राष्ट्रपति और प्रधानमंत्री तक ने सम्मानित किया है. आइये जानते हैं क्या सोचते हैं शैलेश महिलाओं के लिए और उनके बारे में जो सालों तक चुप्पी के बाद सिर्फ महिलाओं के दिवस के दिन उनका हितैषी बनकर सोशल मीडिया पर मैसेजासुर बन जाते हैं.

आज अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस है,सुबह से ही सोशल मीडिया पर अनेकों शेरो-शायरी के साथ शुभकामनाएं मिल रहे है,अच्छा लगता है देखकर आज व्यस्ततम भरे दौर में हम कम-से-कम दिवसों को सोशल मीडिया पर धड़ल्ले से मना कर अपनी प्रवृत्ति जाहिर कर देते है. लेकिन आज महिला दिवस है और सोशल मीडिया चलाने वाले प्रत्येक व्यक्ति एक दूसरे के पोस्ट पर इससे संबंधित मैसेज चिपकाये जा रहे है, दिवसों को सोशल मीडिया पर मनाते हुए देखने के पश्चात तो यह प्रतीत होता है कि हम 21 वी सदी में प्रवेश कर गए है जहाँ सभी को एक समान अधिकार प्राप्त होते है. इसी कड़ी में महिलाओं को भी उनके अधिकार दूसरों के अपेक्षा प्राप्त होते है,लेकिन हमारा समाज इस सोच को कहाँ तक अपनाता है? क्या इस देश की आधी आबादी आज अपने अधिकारों की सही पुनरावृत्ति कर जी पाती है?

मैं किसी पर सवाल खड़ा नही करना चाहता,अभी बिहार में पंचायती चुनाव होने वाले है जहाँ-जहाँ महिला आरक्षित सीट है उन जगहों पर लगे पोस्टरों पर उस महिला प्रत्याशी से बड़ा फ़ोटो उसके पति का लगा हुआ है. यही नही, अगर वो महिला चुनाव जीत भी गई तो प्रधानी उसके पति ही करते है. मेरा कहने का तात्पर्य साफ है हम दिवसों को सही ढंग से तो मनाते है लेकिन जब अधिकारों व विचारों की बात आती है तो हमारे समाज का एक हिस्सा आज भी पुरुषवादी सोच को अपनाकर महिलाओं के उनके अधिकारो को दबा देता है. इसका गुनहगार हम,आप और कोई एक व्यक्ति नही है. इसका गुनाहगार हमारे समाज की विकृत सोच है और इस सोच को जब तक हम अपने मन से नही निकाल पायेंगे, तब तक महिलाओं के सम्मान व अधिकार की बड़ी बात करना हमारे लिए गलत है. आज हमारे समाज की कोई महिला अकेले घरों से एक जगह से दूसरे जगह नही जा सकती. उन्हें जब भी अपने घरों से निकलना पड़ता है तो उन्हें हमेशा किसी पुरुष को साथ रखना पड़ता है? क्या ये समानता है? जिसे हम अपने सोशल मीडिया पर दिखाते है.

आप सभी से विनती है आइये इस महिला दिवस पर एक संकल्प ले सबसे पहले अपने घर की महिलाओं को उनके अधिकार व सम्मान को आगे रखकर कार्य करें. यकीन मानिये, वह दिन अपने देश के भविष्य लिए दुर्गामी साबित होगा.

संकलन : ओ पी पांडेय

प्रस्तुति: पटना नाउ