who – Patna Now – Local News Patna and Bihar | Breaking News Patna | Patna News

DM ने दवा खाने के बाद लोगों से की अपील
भोजपुर को फाइलेरिया मुक्त बनाने के लिए सभी करें दवाओं का सेवन : जिला पदाधिकारी

जिला पदाधिकारी ने फाइलेरिया रोधी दवाओं का सेवन कर किया एमडीए-2024 का शुभारंभ

सहजानंद ब्रह्मर्षि कॉलेज (आरा) में कार्यक्रम का हुआ आयोजन, शामिल हुई बीएमजीएफ की टीम

घर-घर जाकर आशा कार्यकर्ताएं लाभुकों को खिलाएंगी फाइलेरिया रोधी दवाएं

आरा, 11अगस्त. अक्सर दवाओं को खाने से पहले लोगों में एक डर रहता है जिसकी वजह से रोग से ग्रसित भले वे मर जाएं लेकिन दवा लेने से परहेज करते हैं. इस डर के पीछे जहाँ लोगों में उनके जीवन का डर है वही कुछ समुदाय विशेष और उपद्रवी तत्वों द्वारा उन्हें भ्रामक खबर के जरिये भी डरा दिया जाता है. लेकिन इन सभी डरों को दूर करने के लिए शनिवार को भोजपुर जिलाधिकारी राजकुमार ने सबसे पहले खुद फाइलेरिया रोधी दवा का सेवन कर लोगों के बीच विश्वास कायम किया कि इस दवा में डरने जैसा कुछ भी नही है. डर दवा से नही बल्कि फाइलेरिया(हाथी पाँव) रखिये जो इंसान के जीवन को असहज और कष्टदायक बना देगा. मौका था फाइलेरिया उन्मूलन कार्यक्रम का. जिसके तहत जिले में सर्वजन दवा सेवन कार्यक्रम का शनिवार को आगाज हो गया.

जिला मुख्यालय स्थित सहजानंद ब्रह्मर्षि (एसबी) कॉलेज, आरा में जिला पदाधिकारी राज कुमार ने फाइलेरिया रोधी दवाओं का सेवन कर कार्यक्रम की शुरुआत की. इस क्रम में शनिवार को एसबी कॉलेज में एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया जिसमें स्थानीय प्रशासनिक और स्वास्थ्य अधिकारियों के साथ बिल और मेलिंडा गेट्स फाउंडेशन (बीएमजीएफ) की टीम ने भी हिस्सा लिया. कार्यक्रम का उद्घाटन जिला पदाधिकारी, अपर मुख्य चिकित्सा पदाधिकारी के साथ बीएमजीएफ के अधिकारियों ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया.

इस दौरान जिला पदाधिकारी ने फाइलेरिया रोधी दवाओं का सेवन कर छात्र-छात्राओं व एनसीसी के कैडेट्स को संबोधित करते हुए बताया कि फाइलेरिया एक लाइलाज बीमारी है, जिससे बचने का एकमात्र उपाय फाइलेरिया रोधी दवाओं का सेवन ही है. ये दवाएं पूरी तरह से सुरक्षित हैं. जिसका कोई भी साइड इफेक्ट नहीं हैं. इसलिए हम सभी को यदि भोजपुर को फाइलेरिया मुक्त बनाना है तो इन दवाओं का सेवन करना अनिवार्य है. उन्होंने जिले के सभी लोगों से इस अभियान को सफल बनाने की अपील की.

1455 गांवों व वार्डों में चलेगा अभियान:

इस दौरान अपर मुख्य चिकित्सा पदाधिकारी सह जिला वेक्टर जनित रोग नियंत्रण पदाधिकारी डॉ. केएन सिन्हा ने बताया कि फाइलेरिया उन्मूलन कार्यक्रम के तहत जिले में शुरू हुए एमडीए राउंड के तहत इस बार 2760073 लोगों को लक्षित किया गया है. इसके लिए 1455 गांवों व वार्डों में आशा कार्यकर्ताओं के अलावा ड्रग एडमिनिस्ट्रेशन की टीम घर घर जाकर लोगों को फाइलेरिया रोधी दवाओं का सेवन कराएंगी. उन्होंने बताया कि प्रतापराव जाधव, आयुष मंत्रालय एवं स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय के राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) ने कहा है कि “मच्छरों के काटने से बचने और फाइलेरिया रोधी दवाओं का सेवन करने जैसे निवारक उपाय लिम्फैटिक फाइलेरियासिस के संचरण को रोकने के लिए महत्वपूर्ण हैं, जो भारत में 20 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों की आबादी को प्रभावित करता है.

यह बीमारी न केवल स्वास्थ्य और कल्याण को प्रभावित करती है, बल्कि लिम्फेडेमा के कारण आजीवन विकलांगता का कारण भी बनती है, जो परिवारों को गहराई से प्रभावित करती है. आगामी सर्वजन दवा सेवन दौर में सफलता सुनिश्चित करने के लिए यह आवश्यक है कि आवश्यक है कि 90 प्रतिशत योग्य आबादी इन दवाओं का सेवन करें.

बच्चों का उत्साह देख हो रही है खुशी :

वहीं, कार्यक्रम में शामिल बीएमजीएफ की डॉ. लेस्सी ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि फाइलेरिया को लेकर कॉलेज के छात्र-छात्राओं और एनसीसी कैडेट्स के बच्चों में उत्साह देख वो काफी खुश हैं. उन्होंने कहा कि जिस प्रकार से युवा इस अभियान में शामिल हो रहे हैं, उसे देखकर यह निश्चित तौर पर अंदाजा लगाया जा सकता है कि 2027 तक फाइलेरिया को जड़ से मिटाया जा सकता है. इसके लिए शहरों के साथ साथ ग्रामीण इलाकों में लोगों को जागरूक करने पर अधिक फोकस करना होगा. उन्होंने बताया कि पिछले वर्ष बिहार में एमडीए राउंड के सफल संचालन में फ्रंटलाइन वर्कर की भूमिका अत्यंत सराहनीय रही है. उन्होंने कहा कि इस दिशा में ग्रामीण क्षेत्रों में जिस तरह से बेहतरीन कार्य हुआ है, वैसा ही प्रयास शहरी क्षेत्रों में भी करने की जरूरत है. कार्यक्रम के बाद सभी ने दवाओं का सेवन कर सेल्फी प्वाइंट पर फोटो भी ली.

कार्यक्रम में बीएमजीएफ की डॉ. जयंती, डॉ. अमोल पाटील, जिला पंचायती राज पदाधिकारी रवि रंजन, डीपीएम रवि रंजन कुमार, वीबीडीएसओ अजीत कुमार पटेल, पीसीआई के राष्ट्रीय निदेशक रणपाल सिंह, एसपीएम डॉ. पंखुड़ी मिश्रा, एएसपीएम अम्रेश कुमार, जीएचएस डॉ. अरुण घोष, विश्व स्वास्थ्य संगठन के राज्य समन्वयक डॉ. राजेश पांडेय, जोनल कोऑर्डिनेटर डॉ. अरुण कुमार, पिरामल स्वास्थ्य के डीएमसी सोमनाथ ओझा व अंशु कुमार, एसबी कॉलेज के प्राचार्या पुनम कुमारी व कॉलेज के छात्र-छात्राएं मौजूद रहे.

आरा से ओ पी पांडेय की रिपोर्ट

आज DM खुद फाइलेरिया रोधी दवाओं का करेंगे सेवन, होगी MDA की शुरुआत
लोगों के बीच जागरूकता फैलाने में मीडिया की भूमिका सबसे अहम : सिविल सर्जन

MDA-2024 को लेकर विद्या भवन सभागार में मीडिया कर्मियों का हुआ उन्मुखीकरण

कार्यशाला में मीडिया कर्मियों को दी गई फाइलेरिया उन्मूलन कार्यक्रम की जानकारी

आरा, 10 अगस्त (ओ पी पांडेय). जिले में फाइलेरिया उन्मूलन को लेकर आज(10अगस्त) से  सर्वजन दवा सेवन कार्यक्रम (MD-2024) का आयोजन प्रारंभ होगा, जिसकी शुरुआत S.B कॉलेज, आरा से भोजपुर जिलाधिकारी राजकुमार खुद फाइलेरिया रोधी दवा खाकर करेंगे. 10 अगस्त से चालू होकर यह कार्यक्रम अगले 17 दिनों तक जारी रहेगा.

फाइलेरिया के इस जागरूकता को लेकर जिला पदाधिकारी राज कुमार व उप विकास आयुक्त विक्रम वीरकर के निर्देशन में शुक्रवार को जिला मुख्यालय स्थित विद्या भवन सभागार में जिले के पत्रकारों के लिए एक दिवसीय उन्मुखीकरण कार्यशाला आयोजित की गई, जिसकी अध्यक्षता सिविल सर्जन डॉ. शिवेंद्र कुमार सिन्हा ने की. इस दौरान उन्होंने मीडिया कर्मियों को फाइलेरिया और MDA राउंड को लेकर की जाने वाली तैयारियों और इसके प्रभाव के संबंध में विस्तृत जानकारी दी.

घर-घर जाकर दवाएं खिलाएंगी आशा कार्यकर्तायें

सिविल सर्जन ने बताया कि इस बार MDA की शुरुआत आशा कार्यकर्ताओं के द्वारा घर-घर जाकर लाभुकों को दवाओं का सेवन करा कर किया जाना निर्धारित किया गया है. 17 दिवसीय इस अभियान के तहत शुरुआत के 14 दिनों (10-24 अगस्त) तक घर-घर जाकर लोगों को दवाओं का सेवन कराया जाएगा. दवाएं केवल दी नही जाएंगी बल्कि आशा दीदियाँ खुद अपने सामने लोगों को खिलाएंगी.

14 दिनों के बाद तीन दिनों तक स्वास्थ्य संस्थानों व आंगनबाड़ी केंद्रों के साथ-साथ  सरकारी व निजी संस्थानों में बूथ लगाकर दवाओं का सेवन करायी जाएगी. जिसके लिए लोगों को जागरूक किया जा रहा है. भोजपुर के 2760 गांव में 1380 टीम के जरिए 30 लाख की आबादी को दवा खिलाने का लक्ष्य है ताकि फाइलेरिया का नामोनिशान तक जिले में नही रहे.

उन्होंने कहा कि इस अभियान में जिले के पत्रकार बंधुओं की भूमिका सबसे अहम रहेगी, जिनके माध्यम से लोगों तक यह सूचना पहुंचे कि फाइलेरिया से बचना है तो फाइलेरिया रोधी दवाओं का सेवन जरूरी है.

दवा के साइड इफेक्ट के डर से डरने वाले जानें ये बातें:

अक्सर किसी भी रोग की दवा या वैक्सीन आती है तो उसके साइड इफेक्ट भी देखने को मिलते हैं, जिसके कारण लोगों को रोगों से बचाने के लिए गाँव के एक-एक घर तक पहुँचने वाले स्वास्थ्य-कर्मियों का मेहनत बर्बाद उस समय हो जाता है जब इन दवाओं का सेवन लोग करने से मना कर देते हैं. पत्रकार वार्ता के दौरान जब लोगों के इस डर को पटना नाउ ने चिकित्सकों के समक्ष रखा तो अपर मुख्य चिकित्सा पदाधिकारी सह जिला वेक्टर जनित रोग नियंत्रण पदाधिकारी डॉ. के. एन. सिन्हा ने बताया कि फाइलेरिया एक गंभीर रोग है जिसे फाइलेरिया की दवा सेवन से ही बचा जा सकता है.

कभी-कभी फाइलेरिया के परजीवी शरीर में होने के बाद भी इसके लक्षण सामने आने में वर्षों लग जाते हैं. इसलिए फाइलेरिया की दवा का सेवन सभी लोगों के लिए लाभप्रद है. उन्होंने बताया कि

* आम लोग खाली पेट दवा का सेवन नहीं करें. कभी-कभी खाली पेट दवा खाने से भी कुछ समस्याएं होती हैं. आम लोगों में फाइलेरिया की दवा सेवन के साइड इफ़ेक्ट के बारे में कुछ भ्रांतियां हैं, जिसे दूर करने की सख्त जरूरत है.

* फाइलेरिया की दवा सेवन से जी मतलाना, हल्का सिर दर्द एवं हल्का बुखार हो सकता है जो शरीर में मौजूद फाइलेरिया के परजीवी के मरने के ही कारण होता है. इसलिए दवा सेवन से किसी भी प्रकार का साइड इफ़ेक्ट मरीज के हित में ही है.

इन्हें नही लेनी है दवा :

2 साल के कम उम्र के बच्चे, खाट पर पड़े लोग यानि जो लम्बी बीमारी या किसी अन्य कारण से गम्भीर अवस्था में हों और गर्भवती महिलाओं को इस दवा का सेवन नही करना चाहिए.

फाइलेरिया के बारे में लोगों को जागरूक करने के लिए उन्होंने मीडिया से अपील भी की और मीडिया कर्मियों को प्रोजेक्टर पर पीपीटी दिखाकर बीमारी व इसके बचाव के साथ अन्य तैयारियों के विषय में विस्तृत जानकारी दी गई.

लोगों की दी जाएगी DEC एवं अल्बेंडाजोल की गोलियां :

विश्व स्वास्थ्य संगठन के जोनल कोऑर्डिनेटर डॉ. अरुण कुमार ने बताया कि इस अभियान में DEC एवं अल्बेंडाजोल की गोलियां लोगों की दी जाएगी. इसके लिए आशा कार्यकर्ताओं को प्रशिक्षण दिया जा चुका है, ताकि, लाभुकों को दवाओं का उचित डाेज दिया जा सके.

ऐसा होगा दवा का डोज :

* दो से पांच वर्ष तक के बच्चों को DEC की एक गोली एवं अल्बेंडाजोल की एक गोली,

* 6 से 14 वर्ष तक के बच्चों को DEC की दो गोली एवं अल्बेंडाजोल की एक गोली एवं

* 15 वर्ष से अधिक लोगों को डीईसी की तीन गोली एवं अल्बेंडाजोल की एक गोली दी जाएगी. अल्बेंडाजोल का सेवन चबाकर किया जाना है.

भोजपुर के 3 जगहों में एक्टिव है फाइलेरिया

स्वास्थ्य विभाग की सर्वे रिपोर्ट में कुल 2141मरीज भोजपुर में मिले हैं. भोजपुर में बड़हरा, बिहिया और शाहपुर में मरीजों की संख्या ज्यादा है. रिपोर्ट की माने तो अनुमानतः 35,00,000 पॉपुलेशन सर्वे में 77,000 मरीज का मिलना लाजमी है. ऐसा माना जाता है कि फाइलेरिया के जीवाणु 70% लोगों में पाया जाता है जिसका प्रभाव 5 साल से 15 साल तक रहता है. फाइलेरिया के मच्छर सामान्यतः शाम और सुबह में काटते हैं और इसका ऐसा छद्म जीवाणु होता है जिसको जांच में खोज पाना मुश्किल होता है. अक्सर खांसी रहने वाले लोगों में, बुखार के लक्षण वाले लोगों को फाइलेरिया की दवा देते ही उपरोक्त लक्षण गायब हो जाते हैं जो बतलाता है कि दवा कितना कारगर है.

अभियान को सफ़ल बनाने एवं जीविका एवं शिक्षा विभाग के साथ पिरामल फाउंडेशन, पीसीआई, सीएफएआर व अन्य सहयोगी संस्थानों की भूमिका भी सराहनीय है. उन्होंने जिले के सभी लोगों से अपील किया कि सभी यह सुनश्चित करेंगे कि अभियान में दवा का सेवन शत-प्रतिशत हो, ताकि फाइलेरिया को जड़ से खत्म किया जा सके.

कार्यशाला का समापन सीएफएआर की जिला समन्वयक जुलेखा फातमा ने सभी अधिकारियों और मीडिया बंधुओं का धन्यवाद ज्ञापन कर किया. मौके पर पिरामल फाउंडेशन के पटना एसपीएम अंशु कुमार राय, भोजपुर एसपीएम सोमनाथ ओझा, पीसीआई इंडिया के भोजपुर डीएमसी रणवीर पटेल, भोजपुर एनआईसी डीईओ सुनील कुमार, जिला वेक्टर जनित रोग नियंत्रण विभाग के वीबीडीसीओ अजीत कुमार पटेल व अनुज कुमार, डब्ल्यूएचओ के नीरज कुमार, सीएफएआर के एडीसी अमित सिंह व मीडिया बंधु शामिल हुए.

नई महामारी का खतरा! चाइना के अंदर बच्चों में फैल रही रहस्यमयी बीमारी
डब्ल्यूएचओ ने  चीन से विस्तृत जानकारी माँगी
स्कूल बंद करने की तैयारी
चीन में बच्चों पर ही नजर आ रहा ज्यादा प्रभाव

कोरोना का कहर देखने के बाद अब लोग महामारी के नाम से भी डरने लगे हैं. ऐसे समय एक नई महामारी का खतरा फिर सताने लगा है. इस बीमारी के फैलने की शुरुआत भी कोविड-19 की तरह चीन से ही हो रही है. चीन के कई अस्पतालों में इस रहस्यमयी बीमारी के मरीज देखे गए हैं, जो तेजी से बढ़ते जा रहे हैं. इस पर रिपोर्ट्स आने के बाद विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) की चिंता भी बढ़ गई है. यह बीमारी खसतौर पर स्कूली बच्चों में देखी जा रही है.

चीन सहित दुनिया के कई देश अब भी कोरोना से पूरी तरह नहीं उबर पाए हैं. ऐसे में अब लोगों को वह समय याद आने लगा है, जब कोरोना शुरुआती दौर में था. वैसे तो इस महामारी को निमोनिया से मिलता-जुलता बताया जा रहा है, लेकिन इसके कई लक्षण निमोनिया से अलग हैं. इसकी चपेट में आने वाले बच्चों के फेफड़ों में सूजन देखी जा रही है. वहीं, उन्हें तेज बुखार के साथ खांसी, फ्लू और सांस लेने में परेशानी जैसी समस्याओं को सामना भी करना पड़ रहा है.

रहस्यमयी निमोनिया से जुड़े ज्यादातर मरीज चीन के उत्तर-पूर्वी बीजिंग और लियाओनिंग के अस्पतालों में देखे जा रहे हैं. हालत इतनी ज्यादा खराब है कि संसाधनों पर काफी दबाव पड़ने लगा है. बीमारी का प्रकोप इतना ज्यादा है कि सरकार ने यहां स्कूल बंद करने की तैयारी कर ली है. इस बीमारी को लेकर एक ओपन-एक्सेस निगरानी प्रोमेड अलर्ट ने दुनियाभर में चेतावनी जारी की है. दरअसल, यह मंच पूरी दुनिया में इंसान और जानवरों में होने वाली बीमारियों पर नजर बनाए रखता है. चीन में सामने आए रहस्यमी निमोनिया के बारे में चेतावनी देते हुए इस संस्था ने कहा है कि इस बीमारी का प्रकोप खासतौर पर बच्चों पर ही देखा जा रहा है.

प्रोमेड अलर्ट ने ही दिसंबर 2019 के अंत में एक नए वायरस के बारे में शुरुआती चेतावनी जारी की थी, जिसे बाद में SARS-कोविड-2 के रूप में पहचाना गया. संस्था के अलर्ट से ही विश्व स्वास्थ्य संगठन के हाई-रैंकिंग ऑफिसर और मेडिकल प्रोफेशनल के साथ-साथ वैज्ञानिकों की एक बड़ी जमात अलर्ट हो गई थी. अलर्ट जारी करने वाली संस्था प्रोमेड अलर्ट ने बताया कि उन्होंने एक अज्ञात बीमारी के बारे में अलर्ट जारी किया है, जो खासतौर पर श्वसन क्रिया को प्रभावित करती है. हालांकि, एजेंसी ने यह भी कहा है कि उन्हें स्पष्ट नहीं है कि इस प्रकोप की शुरुआत कब से हुई. संस्था ने यह भी कहा कि इतने सारे बच्चे एक साथ इतनी जल्दी प्रभावित नहीं हो सकते. रिपोर्ट में यह भी नहीं कहा गया कि इस बच्चे से कोई वयस्क प्रभावित हुआ है.

विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) ने इस बीमारी की चौंकाने वाली रिपोर्ट्स सामने आने के बाद चीन से विस्तृत जानकारी देने का अनुरोध किया है. WHO ने प्रेस कांफ्रेंस में कहा कि इस बीमारी के बारे में चीन ने 13 नवंबर 2023 को स्थानी मीडिया को बताया था. स्वास्थ्य एजेंसी ने चीन से इस बीमारी से जुड़े मामलों पर कड़ी निगरानी रखने के लिए कहा है. WHO ने बताया है कि 21 नवंबर को प्रोमेड ने उत्तरी चीन में फैल रही इस बीमारी के बारे में सूचना दी. WHO चीन से इस बीमारी के बारे में और अधिक जानकारी चाहता है.

PNCDESK