Web Media Journalist’s Association of India – Patna Now – Local News Patna and Bihar | Breaking News Patna | Patna News

सूबे में वेब पत्रकारिता के लिए नई पहल
वेब पत्रकारिता को मिलेगा नया आयाम, WJAI ने राज्यपाल से की मुलाकात

पटना,30 मार्च. वेब पत्रकारिता के सशक्तिकरण के लिए बिहार के राज्यपाल राजेन्द्र विश्वनाथ आर्लेकर से वेब जर्नलिस्ट्स एसोसिएशन ऑफ इंडिया के राष्ट्रीय अध्यक्ष आनन्द कौशल के नेतृत्व में WJAI के एक शिष्टमंडल ने शिष्टाचार मुलाकात की. गुरुवार को हुई इस मुलाकात में वेब जर्नलिस्ट्स एसोसिएशन ऑफ इंडिया के 5 सदस्यीय शिष्टमंडल शामिल थे.

शिष्ट मंडल ने महामहिम को अंगवस्त्रम, मोमेंटो और संस्था का चार्टर भेंट कर संगठन के क्रियाकलापों की जानकारी दी. शिष्ट मंडल ने महामहिम को संगठन की स्व नियामक इकाई(WJSA) के कार्यों से भी अवगत कराया. उन्हें संगठन की स्व-नियामक इकाई WJSA के कार्यों से खासतौर से अवगत कराया गया. बता दें कि WJSA को सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय, भारत सरकार ने स्व नियामक संस्था के तौर पर मान्यता दी है.

राष्ट्रीय अध्यक्ष आनंद कौशल ने राज्यपाल को संगठन की रूपरेखा व इसकी महत्ता के बारे में बताया. वहीं प्रदेश अध्यक्ष प्रवीण बागी ने राज्यपाल को संगठन के उद्देश्यों से अवगत कराया. शिष्टमंडल ने राज्यपाल को इस बात से अवगत कराया कि वेब जर्नलिस्ट्स एसोसिएशन ऑफ इंडिया का एक महत्त्वपूर्ण उद्देश्य वेब पत्रकारिता में पत्रकारिता की शुचिता का कठोरता से अनुपालन करा कर इसे राष्ट्र और समाज हित में जिम्मेदार बनाना है.

आनंद कौशल ने उन्हें इसकी स्व नियामक बॉडी, बेव जर्नलिस्ट्स स्टैंडर्ड अथॉरिटी- डब्ल्यूजेएसए (Web Journalists’ Standard Authority – WJSA) के बारे में बताया, जिसकी राज्यपाल ने प्रशंसा की.

राज्यपाल ने संगठन की स्व नियामक बॉडी पर कहा कि निश्चित रूप से यह एक अच्छा कदम है जो वेब पोर्टलों को बेहतर भविष्य की ओर ले जाएगा. राज्यपाल ने कहा कि अपने लिए खुद सीमा-रेखा बनाना एक बहुत बड़ी बात है.

राष्ट्रीय सचिव निखिल के डी वर्मा ने राज्यपाल को बताया कि वेब जर्नलिस्ट्स एसोसिएशन ऑफ इंडिया देश भर के पत्रकारिता में प्रशिक्षित हुनरमंद अनुभवी वेब जर्नलिस्टों का राष्ट्रीय निबंधित संगठन है. उन्होंने कहा कि संगठन का हरेक पोर्टल सदस्य हर माह, भारत सरकार के सूचना प्रसारण मंत्रालय के निर्देशानुसार, मासिक शिकायत अपने न्यूज़ पोर्टल पर प्रकाशित करता है.

संयुक्त राष्ट्रीय सचिव मधुप मणि ने राज्यपाल को इस बात की जानकारी दी कि संगठन कि स्व नियामक बॉडी, बेव जर्नलिस्ट्स स्टैंडर्ड अथॉरिटी भारत सरकार के सूचना प्रसारण मंत्रालय से निबंधित है.

वहीं, संयुक्त राष्ट्रीय सचिव डॉ लीना ने महामहिम को बताया कि संगठन जल्द ही कुछ बड़े कार्यक्रम करेगा जिसमें महामहिम कि उपस्थिति अपेक्षित होगी. इस पर राज्यपाल ने अपनी सहमति दे दी.

शिष्टाचार मण्डल में बिहार प्रदेश इकाई के अध्यक्ष प्रवीण बागी, राष्ट्रीय सचिव निखिल के.डी. वर्मा, राष्ट्रीय संयुक्त सचिव सह कार्यालय प्रभारी डॉ. लीना और राष्ट्रीय संयुक्त सचिव मधूप मणि पिक्कू शामिल रहे.

शिष्टाचार मुलाकात के बाद राष्ट्रीय अध्यक्ष आनन्द कौशल ने कहा कि महामहिम ने बड़ी आत्मीयता और धैर्य के साथ संस्था के उद्देश्यों, कार्यों, इसके स्वनियमन, स्व नियामक इकाई WJSA के संबंध में विस्तारपूर्वक जानकारी ली और संगठन तथा शिष्टमण्डल के सदस्यों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की. महामहिम ने शिष्ट मण्डल को संगठन के वेब पत्रकारिता की शुचिता और सशक्तिकरण के लिए हरसंभव सहयोग का भरोसा दिलाया.

WJAI के कार्यक्रम में आएंगे महामहिम

राष्ट्रीय अध्यक्ष आनन्द कौशल ने कहा कि महामहिम ने संगठन के अगले कार्यक्रम में अपनी उपस्थिति की स्वीकृति प्रदान की है. उन्होंने बताया कि बहुत जल्द संगठन केंद्रीय मंत्री सूचना प्रसारण और बिहार के जनसंपर्क और सूचना मंत्रालय के मंत्री से मुलाकात कर वेब पत्रकारिता के सशक्तिकरण के लिए अपनी माँगों का ज्ञापन सौंपेगी.

राष्ट्रीय महासचिव डॉ. अमित रंजन ने इस शिष्टाचार मुलाकात को वेब पत्रकारिता के सशक्तिकरण की दिशा में मील का एक पत्थर करार दिया है. राष्ट्रीय उपाध्यक्ष रजनीशकांत, माधो सिंह, हर्षवर्धन द्विवेदी, आशीष शर्मा ऋषि, कोषाध्यक्ष ओम प्रकाश अश्क़ सहित तमाम पदधारकों और सदस्यों ने स्वागत किया है. उपरोक्त की जानकारी संगठन के राष्ट्रीय प्रवक्ता निखिल के डी वर्मा ने दी.

PNCB

WJAI की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक में दो समितियों का हुआ गठन, जल्द होगा सेमिनार
• WJAI में हर सदस्य बराबर, सबका बराबर हक- आनंद कौशल,

• सृजित हुए संगठन को गति देने के लिए एक प्रभारी महासचिव (मुख्यालय) और प्रभारी कोषाध्यक्ष के पद

• अनुशासन समिति और संविधान संशोधन समिति गठित, प्रवीण बागी दोनों समितियों के  अध्यक्ष नियुक्त

पटना,18 सितंबर . वेब जर्नलिस्ट्स एसोसिएशन ऑफ़ इंडिया (डब्ल्यूजेएआई, WJAI) की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक शनिवार को राजधानी पटना के माध्यमिक शिक्षक संघ भवन में सम्पन्न हुई. बैठक की अध्यक्षता WJAI के राष्ट्रीय अध्यक्ष आनंद कौशल ने की.

पटना जिला कमिटी की ओर से सचिव ब्रजेश पाण्डेय ने स्वागत भाषण किया. बैठक को संबोधित करते हुए राष्ट्रीय अध्यक्ष आनंद कौशल ने कहा कि WJAI देश का पहला और सबसे बडा संगठन है जो वेब जर्नलिस्ट्स के हितों के लिए काम कर रहा है. यहां हर सदस्य बराबर है. उन्होंने कहा कि WJAI पूर्णतया लोकतांत्रिक प्रक्रिया से चलने वाला एक संगठन है.

उन्होंने कहा कि लोकतान्त्रिक प्रक्रिया के तहत अगले वर्ष WJAI का चुनाव कराया जायेगा इसके साथ ही सदस्यों की सुविधा के लिए महासचिव मुख्यालय और प्रभारी कोषाध्यक्ष का पद सृजित किया गया ताकि सदस्यों को ससमय सारी सुविधाएँ प्राप्त हो सकें. श्री कौशल ने कहा कि सूचना एवं जनसंपर्क मंत्री से जल्द ही एक शिष्टमंडल मिलेगा और उन्हें वेब मीडिया मांगों से संबंधित ज्ञापन सौंपेगा.

इस बैठक में कई अहम मुद्दों पर निर्णय लिया गया,जिसमें संगठन को गतिशील बनाये रखने के लिए भी चर्चा की गई. बैठक में निर्णय लिया गया कि संगठन के विस्तार को देखते हुए अनुशासन बनाए रखना जरूरी है और इसके लिए अध्यक्ष ने सदस्यों के अनुरोध पर एक अनुशासनात्मक समिति का गठन किया, जिसका अध्यक्ष, बिहार प्रदेश अध्यक्ष प्रवीण बागी को नियुक्त किया गया. इस कमिटी में मधुप मणि पिक्कू, मनोकामना सिंह, चंदन कुमार चंचल और बालकृष्ण कुमार को बतौर सदस्य के रूप में शामिल किया गया. बैठक में कार्यालय का कार्य करने हेतु एक सहायक की नियुक्ति का भी निर्णय लिया गया.

इसके साथ ही WJAI के संविधान में संशोधन हेतु भी एक समिति बिहार प्रदेश अध्यक्ष प्रवीण बागी के नेतृत्व में गठित की गई, इसमें सदस्य के रूप में डॉ लीना, सुरभित दत्त, निखिल के डी वर्मा और नलिनी भारद्वाज को मनोनीत किया गया. इसके साथ ही बैठक में महासचिव मुख्यालय के रूप में डॉ लीना को मनोनीत किया गया और प्रभारी कोषाध्यक्ष के रूप में निखिल के डी वर्मा को मनोनित किया गया.

राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष ओम प्रकाश अश्क ने कहा कि पत्रकारिता में सबसे जरुरी है – आचरण, लेखन और वाणी. संगठन हमेशा सर्वोपरि होता है और यहां हर सदस्य की बराबर भागीदारी होती है. संगठन में हर सदस्य की जिम्मेदारी है कि WJAI को मजबूती प्रदान करें. संगठन में विमर्श, परामर्श, सूचना, सलाह होना आवश्यक है.

डिजिटल मीडिया की भूमिका पर होगा सेमिनार

इस अवसर पर बिहार प्रदेश के अध्यक्ष प्रवीण बागी ने कहा कि गत जुलाई महीने में संगठन की पटना इकाई द्वारा बिहार विधानपरिषद सभागार में आयोजित सफल वर्कशॉप के बाद प्रदेश इकाई बहुत जल्द “बिहार के विकास में डिजिटल मीडिया की भूमिका” पर एक कार्यक्रम का आयोजन करेगी. बैठक के दौरान राष्ट्रीय सचिव निखिल के डी वर्मा, राष्ट्रीय संयुक्त सचिव डॉ लीना, संयुक्त सचिव  मधुप मणि पिकू, बिहार प्रदेश अध्यक्ष प्रवीण बागी पश्चिम बंगाल प्रदेश अध्यक्ष चंद्रचूड़ गोस्वामी, मनोकामना सिंह, बिहार प्रदेश महासचिव अनूप नारायण सिंह नलिनी भारद्वाज ने भी अपनी बातें रखी.

बैठक में अकबर इमाम, राष्ट्रीय कार्यालय सचिव मंजेश कुमार, बिहार प्रदेश महासचिव अनूप नारायण सिंह, मनोकामना सिंह, चंदन कुमार चंचल, विवेक कुमार यादव, धीरज झा, ब्रजेश पाण्डेय, नलिनी भारद्वाज, रमेश कुमार पाण्डेय, अभिषेक कुमार सिंह, सुरभित दत्त, बालकृष्ण समेत अन्य पदाधिकारी एवं सदस्य उपस्थित थे. उपरोक्त की जानकारी संगठन के राष्ट्रीय सचिव सह राष्ट्रीय प्रवक्ता निखिल के डी वर्मा ने दी.

PNCB

वेब जर्नलिस्ट्स की सुलझेंगी समस्याएं, सरकार जल्द बुलाएगी बैठक
वेब जर्नलिस्ट एसोसिएशन ऑफ इंडिया की कार्यशाला सम्पन्न

पटना, 29 जुलाई. समाज में सूचना क्रांति लाने वाले वेब पत्रकारिता की महत्ता को नकारा नहीं जा सकता है. यदि वेब पत्रकारिता अपनी विश्वसनीयता को भरोसे लायक बना ले तो समाज का बहुत भला होगा. जनसंपर्क विभाग वेब पत्रकारों की समस्याओं के समाधान के लिए जल्द ही एक मीटिंग बुलाएया. उक्त बातें बिहार सरकार के जल संसाधन और सूचना एवं जनसंपर्क मंत्री संजय झा ने वेब जर्नलिस्ट्स एसोसिएशन ऑफ़ इंडिया (WJAI) की पटना इकाई द्वारा आयोजित सेमिनार सह कार्यशाला के उद्घाटन के मौके पर कही.

उन्होंने कहा कि आज सूचना क्रांति के दौर में हर गाँव में हर व्यक्ति मोबाइल फोन से जुड़ा है. हर खबर एक-एक मिनट में लोगों तक पहुँच जाता है. ये सब वेब मीडिया की वजह से ही है. उन्होंने कहा पहले लोग अख़बार पढ़ते थें, फिर टीवी देखना शुरू किया और अब मोबाइल पर ख़बरों से अपडेट होते हैं. श्री झा ने कहा कि एक सर्वे में उन्होंने पाया कि जितने लोग वर्तमान समय में टीवी देखते हैं उतने ही लोग वेब मीडिया पर भी नज़र रखते हैं और उनके व्यूअर हैं.

उन्होंने वेब पत्रकारों को सलाह देते हुए कहा कि आप ख़बरों के अनुसार हेडिंग बनाइये सिर्फ सनसनीखेज हेडिंग बनाना और भ्रामक ख़बरों को दिखाना आपकी पत्रकारिता के महत्व को कम करती है. उन्होंने कहा कि सरकार के बेहतर कार्यों को आप अपने मीडिया के माध्यम से आम जन तक पहुँचाने का कार्य करें.

उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की पहल का यह प्रतिफल है कि अब बिहार में डिजिटल मीडिया को भी विज्ञापन मिलेगा. डिजिटल मीडिया को विज्ञापन देने के लिए पॉलिसी आ चुकी है. हम तो चाहेंगे कि सरकार का जो प्रोग्राम और पॉलिसी है, वह डिजिटल मीडिया के माध्यम से भी प्रचारित हो. सरकार ने वेब मीडिया के लिए हिट्स के आधार पर केटेगरी बनाया है. इसमें और बेहतर करने का प्रयास करूँगा. इसके लिए मै बहुत जल्द वेब जर्नलिस्ट्स एसोसिएशन के प्रतिनिधियों को बुलाकर आप सभी से सुझाव लूँगा.

बिहार विधान परिषद् के कार्यकारी सभापति अवधेश नारायण सिंह ने वेब मीडिया के महत्व पर चर्चा करते हुए कहा कि ख़बरों की सत्यता सबसे ज्यादा जरुरी है. आपकी स्वीकार्यता बढ़ रही है. स्वीकार्यता बढ़नी चाहिए पर विश्वसनीयता घटनी नहीं चाहिए. उन्होंने कहा कि आधुनिक युग में वेब मीडिया के महत्त्व और प्रभाव को बताने की आवश्यकता नहीं है.

विधान पार्षद और बीजेपी के राष्ट्रीय प्रवक्ता संजय प्रकाश मयूख ने वेब पत्रकारों की ख़बरों के असर पर चर्चा करते हुए कहा कि कई ऐसी ख़बरें हैं जो पहले वायरल होती हैं और बाद में अन्य मीडिया में आती हैं. एक छोटे से पोर्टल पर आने वाली ख़बरें भी तहलका मचाने में सक्षम होती हैं.

विधायक राकेश रौशन ने वेब पत्रकारिता पर चर्चा करते हुए कहा वर्तमान समय में वेब मीडिया सूचना का सबसे सशक्त माध्यम है. यदि वेब मीडिया सकारात्मक खबरों को प्रमुखता देने का कार्य करे तो इसकी विश्वसनीयता बढ़ेगी.

समारोह की अध्यक्षता करते हुए WJAI के राष्ट्रीय अध्यक्ष आनंद कौशल ने संगठन के गठन से लेकर विस्तार तक की चर्चा करते हुए बताया कि क्यों इस संगठन की आवश्यकता पड़ी. उन्होंने कहा कि WJAI की खुद की सेल्फ रेगुलरिटी बॉडी है जो अपने सदस्य पोर्टल की ख़बरों पर नियंत्रण रखती है. उन्होंने संगठन के विस्तार पर भी विस्तृत चर्चा की.

इसके पूर्व एसोसिएशन के बिहार प्रदेश के अध्यक्ष प्रवीण बागी ने विषय प्रवेश और अतिथियों का स्वागत करते हुए कहा कि संगठन अपने कार्यों के प्रति सजग है. पिछले एक दशक से वेब पत्रकार अपने अस्तित्व की लड़ाई लड़ रहे हैं. हमारी लड़ाई सिर्फ अस्तित्व के लिए नहीं बल्कि आर्थिक मोर्चे पर भी हो रही है. हमे सरकार से सहयोग की अपेक्षा है. हम इस कार्यक्रम में आये सभी आगत अतिथियों का स्वागत करते हैं. आपसे उम्मीद करते हैं कि वेब पत्रकारों को भी उचित मान-सम्मान मिलेगा.

समारोह में विशेष रूप से उपस्थित समाजसेवी राजू दानवीर ने वेब पत्रकारों की हक़ की लड़ाई में WJAI की भूमिका की सराहना की. उन्होंने कहा कि वर्तमान दौर में वेब मीडिया की भूमिका सबसे महत्वपूर्ण है. विश्वसनीयता के साथ खबरों को देना ये बहुत बड़ी चुनौती है जिसे एसोसिएशन के सदस्य पोर्टल कर के दिखा रहे हैं.

इसके पूर्व WJAI के पटना जिलाध्यक्ष सूरज कुमार, उपाध्यक्ष सूरज कुमार, अखिलेश्वर सिन्हा, सचिव ब्रजेश पाण्डेय ने अतिथियों को पुष्प गुच्छ और प्रतीक चिन्ह देकर स्वागत किया. समारोह का संचालन करते हुए एसोसिएशन के राष्ट्रीय संयुक्त सचिव मधुप मणि “पिक्कू” ने संगठन के कार्यकलापों के बारे विस्तार से बताया.

उद्घाटन सत्र को WJAI के राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष ओम प्रकाश अश्क, राष्ट्रीय सचिव निखिल के डी वर्मा, डॉक्टर लीना, बिहार के उपाध्यक्ष बालकृष्ण, सचिव अनूप नारायण सिंह आदि ने संबोधित किया.

पत्रकारों को दिया टिप्स

कार्यशाला के दूसरे सेशन में बिहार के वरिष्ठ पत्रकारों ने पत्रकारिता के कई टिप्स दिए. वेब पत्रकारिता में किस प्रकार के कंटेंट का इस्तेमाल करें और किस प्रकार का नहीं इस पर उन लोगों ने अपने विचार रखें. वरिष्ठ पत्रकार ज्ञानेश्वर, रवि उपाध्याय, अमिताभ ओझा, हेमंत जी, ओम प्रकाश अश्क, डॉक्टर लीना, एस एन श्याम, डॉक्टर किशोर सिन्हा, अशोक मिश्र आदि ने कार्यशाला में युवा पत्रकारों को पत्रकारिता के कई टिप्स दिए. कार्यक्रम के अंत में धन्यवाद ज्ञापन संगठन के राष्ट्रीय सचिव सह प्रवक्ता निखिल के डी वर्मा ने किया.

PNCB

बिहार की कमान ‘बागी’ के हाथ
WJAI ने की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक,वेब पत्रकारों के स्वनियमन को मुस्तैदी से अनुपालन के दिए निर्देश

WJAI बिहार के अध्यक्ष प्रवीण बागी तो पश्चिम बंगाल के अध्यक्ष बने चन्द्रचूड़ गोस्वामी

रजनीकांत पाठक को मिला बिहार प्रदेश महासचिव की कमान

पटना. देश मे वेब मीडिया के सम्मान और अधिकार की लड़ाई लड़ने वाले WJAI(वेब जर्नलिस्ट्स एसोसिएशन ऑफ इंडिया) की राष्ट्रीय कार्य समिति की संक्षिप्त बैठक कोविड-19 प्रोटोकॉल का मुस्तैदी से पालन करते हुए राष्ट्रीय अध्यक्ष आनंद कौशल की अध्यक्षता में आयोजित हुई.

राष्ट्रीय अध्यक्ष आनंद कौशल ने संगठन के ढांचे, संरचना और क्रियान्वयन संबंधी जानकारी के साथ  संगठन के स्वनियमन को अपनाकर वेब पत्रकारों को पत्रकारिता के उच्च आदर्श स्थापित करने की सलाह दी. उन्होंने संगठन के विभिन्न समितियों के बारे में बात करते हुए उनके कार्य और संगठन के लोगों के हित में कैसे कार्य करेंगी इसपर विस्तार से बातें की. बैठक में शीघ्र ही ग्लोबल मीडिया समिट आयोजित करने का निर्णय लिया गया.  बैठक में  संगठन विस्तार, समस्याएं, निदान, संगठन की विधिक नियमन कमेटियों: वेब जर्नलिस्ट्स स्टैंडर्ड अथॉरिटी, वेब जर्नलिस्ट एडवाइजरी कमिटी, वेब जर्नलिस्ट टेक्निकल कमिटी, विविध कमेटियों का तदर्थ रूप से गठन एवं घोषणा की गई. बैठक में सदस्यों के ग्रुप इंश्योरेंस और अन्य सुविधाओं पर विचार विमर्श किया गया.

बताते चलें कि WJAI की मांग व दबाव के कारण ही बिहार सरकार ने अपने वेब पोर्टल नीति में हर माह न्यूनतम 50 हजार हिट्स वाले पोर्टल को ताजा वेब पोर्टल नीति में शामिल किया है. राष्ट्रीय महासचिव अमित रंजन ने वेब जर्नलिस्ट के अधिकार व कर्तव्यों के बारे में बताया. उन्होंने कहा कि क्या करें, क्या ना करें, यह सभी को जानना जरूरी है. उन्होंने कहा कि WJAI संविधान में इसकी चर्चा है. केंद्र सरकार की ताजा वेब मीडिया नीति के संदर्भ में चर्चा करते हुए राष्ट्रीय महासचिव अमित रंजन ने कहा कि पुष्टि वाली खबरों को ही लगाएं और स्व नियमन को लागू करें. उन्होंने राज्य सरकार की वेब मीडिया नीति के बारे में संक्षेप में बताया.
बैठक में राष्ट्रीय कार्यकारिणी के संयुक्त सचिव के पद पर अकबर इमाम का मनोनयन किया गया. वहीं बिहार व पश्चिम बंगाल प्रदेश कमेटी की इकाई सर्वसम्मति से गठित की गई.

बिहार प्रदेश कार्यसमिति:
बिहार प्रदेश अध्यक्ष – प्रवीण बागी
उपाध्यक्ष – प्रफुल्ल ओंकार, बालकृष्ण, मोहम्मद अकरम अली व अक्षय आनंद
महासचिव – रजनीकांत पाठक
सचिव – अमरदीप झा, चंदन कुमार-
संयुक्त सचिव – रवि शंकर कुमार शर्मा, सुजीत कुमार, हरेंद्र कुमार, रौशन श्रीवास्तव
कोषाध्यक्ष – चंदन राज
कार्यकारी सदस्य-
मो. कमर ईमाम, शैलेंद्र झा, अखिलेश कुमार सिन्हा, विजय कुमार सिन्हा, सौरभ कुमार, के. के. सिंह सेंगर, डॉ. राकेश कुमार तिवारी, मिथिलेश कुमार मिश्रा, संजीव कुमार झा, डॉ सुरेश कुमार, चंद्रकांत मिश्रा, ओम प्रकाश पांडेय, निशांत राज, सूरज कुमार, राज कुमार व पुष्पराज कुमार

बैठक में बिहार प्रदेश इकाई के साथ ही पश्चिम बंगाल इकाई की घोषणा भी राष्ट्रीय अध्यक्ष आनंद कौशल द्वारा की गयी.

पश्चिम बंगाल इकाई में इन्हें मिला ये दायित्व:
अध्यक्ष-चंद्रचूड़ गोस्वामी,
उपाध्यक्ष– तिलक रंजन बेड़ा, रूद्र प्रसाद बनर्जी महासचिव- अनामिका डे,
सचिव-अरविंदो गिरी, शुभम बनर्जी,
कोषाध्यक्ष-अभिजीत मोहंतो

कार्यकारिणी सदस्य–
संदीप बनर्जी, अर्पिता चटर्जी, विनय दास, निवेदिता राय, संदीप चटर्जी, देव बनर्जी, कृष्ण चंद्र देवरा, नाथ व रिद्धिमान राय

राष्ट्रीय अध्यक्ष आनंद कौशल ने सभी सदस्यों को बधाई देते हुए उन्हें अपने प्रदेश के सभी जिलों में इकाई गठित करने के लिए प्रेरित किया. बैठक में मौजूद सदस्यों के विचार लिए गए. बैठक में केंद्र और राज्य की वेब मीडिया नीति के परिपेक्ष में पत्रकारिता संबंधी निर्देश भी विशेषज्ञों द्वारा दिए गए.

संगठन के सदस्यों को आई कार्ड और संगठन के संविधान की बुकलेट उपलब्ध कराई गई. कोविड गाइड लाइन का पालन करते हुए 100 लोगों की ही अनुमति थी जिसमें लगभग 70 लोग ही उपस्थित हो सके. संगठन के तकनीकी समिति के चेयरमैन लव कुमार सिंह ने अपनी वेबसाइट को लोकप्रिय बनाने व सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म के जरिए रेवेन्यू जेनरेट करने से संबंधित जरूरी टिप्स दिए.

संगठन के राष्ट्रीय महासचिव अमित रंजन ने आगत सदस्यों के सम्मान में स्वागत भाषण दिया और संगठन से जुड़ें और जोड़ें का नारा भी दिया. संगठन के कार्यालय सचिव मंजेश ने कहा कि संगठन का विस्तार बिहार से बाहर कई राज्यों में हुआ है. इसके लिए आवश्यक तैयारी लगातार चल रही है. राष्ट्रीय संयुक्त सचिव मनोकामना ने संगठन को बेहतर करने के लिए हर संभव सहयोग करते रहने का अपना संकल्प जताया. संयुक्त सचिव डॉ लीना ने कहा कि यूट्यूब पोर्टल तक कैसे पहुंचे? यह विचार करने की आवश्यकता है.

बिहार प्रदेश अध्यक्ष वरिष्ठ पत्रकार प्रवीण बागी ने आज के दौर में पत्रकारिता और पत्रकारों के सम्मान में लगातार आती कमी पर चिंता व्यक्त करते हुए पत्रकारों को अपनी प्रतिष्ठा बनाए रखने का सुझाव दिया. उन्होंने उपस्थित पत्रकारों को कहा कि मनोबल को ऊंचा रखते हुए कार्य करें.

भोजन अवकाश के बाद द्वितीय सत्र में 6 महीने के अंदर बिहार के हर जिला में संगठन की इकाई गठित कर लेने के लिए मौजूद सदस्यों और पदाधिकारियों को विशेष निर्देश दिए गए. पटना जिला इकाई को भंग करते हुए नई जिला इकाई का गठन किया गया.
राष्ट्रीय कार्यकारिणी में रिक्त संयुक्त सचिव पद पर अकबर इमाम का मनोनयन किया गया.

नवनिर्वाचित पश्चिम बंगाल प्रदेश इकाई के अध्यक्ष चंद्रचूड़ गोस्वामी ने कहा कि आज डिजिटल मीडिया का भविष्य है. उन्होंने जोश के साथ कहा कि प्रदेश इकाई राष्ट्रीय संगठन के साथ पूरा सहयोग व छोटे भाई की भूमिका में सदैव खड़ा रहेगा.

बैठक का संचालन राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित रंजन ने किया. बैठक में संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष आनंद कौशल, राष्ट्रीय महासचिव अमित रंजन, डॉ. लीना, बालकृष्ण, लव कुमार सिंह, मनोकामना सिंह, प्रफुल्ल ओंकार, मधूप मणि पिक्कू, निखिल केडी वर्मा, संजय पांडेय, कबीर अहमद, रंजन श्रीवास्तव, के. के. सिंह सेंगर, नलिनी भारद्वाज, सौरभ कुमार, पुष्पराज कुमार, मिथिलेश मिश्रा, गौतम गिरि, राजीव रंजन, शैलेंद्र झा, चंदन कुमार चंचल, सूरज कुमार, विवेक कुमार यादव सहित कई अन्य लोग शामिल हुए.

पटना से ओ पी पांडेय की रिपोर्ट

वेब मीडिया में नए युग की शुरुआत, वेब जर्नलिस्ट्स एसोसिएशन ऑफ इंडिया (WJAI) की राष्ट्रीय कार्यकारिणी का गठन, आनन्द कौशल अध्यक्ष तो महासचिव बने अमित रंजन
छपरा (ब्यूरो रिपोर्ट)। शुक्रवार 22 फरवरी का दिन वेब मीडिया जगत के लिए एक यादगार दिन बन गया. छपरा के रामकृष्ण मिशन आश्रम में देश भर से आए पोर्टल संचालकों की एक बैठक संपन्न हुई जिसमें वेब जर्नलिस्ट एसोसिएशन ऑफ इंडिया- डब्ल्यूजेएआई के राष्ट्रीय परिषद् का गठन किया गया जिसके अध्यक्ष आनन्द कौशल, महासचिव अमित रंजन और कोषाध्यक्ष ओम प्रकाश अश्क़ बने.
इस नवनिर्मित संगठन की स्थापना देश में वेब पत्रकारिता के हितों की सुरक्षा, न्यूज़ पोर्टल्स के नियमन बनाने के लिए संघर्ष, पीसीआई के प्रावधानों के तहत् वेब पत्रकारिता द्वारा उच्च आदर्शों के अनुपालन और डिजिटल तथा पेपरलेश इंडिया बनाने की सरकार की मुहीम में सहभागी बनना है.
देश के जाने माने वरिष्ठ पत्रकार, राजनैतिक सामाजिक विश्लेषक, पूर्व महासचिव ब्राडकास्ट एडिटर्स एसोसिएशन एन. के. सिंह ने रामकृष्ण मिशन आश्रम में युवा पत्रकार प्रतिबिम्ब अभिनव की स्मृति में न्यूज़ फैक्ट द्वारा एनयूजेआई के सहयोग से आयोजित प्रादेशिक मीडिया वर्कशॉप में संगठन और इसकी राष्ट्रीय परिषद् की विधिवत घोषणा की.
राष्ट्रीय परिषद् में बृहद संरक्षक मंडल के अलावा 45 सदस्यीय कार्यकारियों जिसमें 21 पदाधिकारी और 24 कार्यसमिति सदस्य सर्व सम्मति से मनोनित किए गये. वरिष्ठ पत्रकार एन.के.सिंह मुख्य संरक्षक तो संरक्षक समाजसेवी रजनीकांत पाठक, श्रीकांत यादव व अन्य मनोनित किए गए.
अध्यक्ष आनन्द कौशल तो उपाध्यक्ष बने – रजनीश कांत (महाराष्ट्र), माधो सिंह (छत्तीसगढ़), ऋषि भारद्वाज (यूपी), अमिताभ ओझा ( बिहार) तथा हर्षवर्द्धन द्विवेदी (दिल्ली). महासचिव – अमित रंजन, सचिव बने – नीतेश रंजन (झारखंड), निखिल के डी वर्मा, कौशलेंद्र कुमार, सुरभित दत्त सिन्हा और मुरली श्रीवास्तव तो संयुक्त सचिव डॉ. राजेश अस्थाना, रमेश पांडेय, मधूप मणि पीकू, गणपत आर्यन, मनोकामना सिंह, भूपेन्द्र दुबे और अभिषेक कु. श्रीवास्तव बनाए गये. कार्यालय सचिव मंजेश कुमार और कोषाध्यक्ष ओम प्रकाश अश्क़ बने.

छपरा में प्रादेशिक मीडिया वर्कशॉप

24 कार्यकारिणी सदस्यों में सात पद रिक्त रखते हुए मनोज उपाध्याय, कुमार आदित्य ,चंदन कुमार, हरेन्द्र कुमार, राम बालक राय, कबीर अहमद, अनिल कु. पांडेय, संजय पांडेय, रंजन श्रीवास्तव, संजय कु. ओझा, अब्दुल कादिर, गौतम गिरियग, अंजनी पांडेय, चंदन कुमार बंटी, अभिषेक सिंह, बाल कृष्ण, विवेक कुमार यादव को कार्यकारिणी सदस्य बनाया गया.
राष्ट्रीय परिषद् के अध्यक्ष आनन्द कौशल ने बताया कि जेपी के संपूर्ण क्रांति की धरती सारण से वेब मीडिया के हितों के रक्षार्थ इस एसोसिएशन का आगाज़ किया जा रहा है. जिसकी स्थापना का उद्देश्य देश में बेव पत्रकारिता के हितों की सुरक्षा, न्यूज़ पोर्टल्स के नियमन बनाने के लिए संघर्ष, पीसीआई के प्रावधानों के तहत् वेब पत्रकारिता द्वारा उच्च आदर्शों के अनुपालन और डिजिटल तथा पेपरलेश इंडिया बनाने की सरकार की मुहीम में सहभागी बनना है.
उन्होंने कहा कि 31 दिसम्बर को ऐतिहासिक छपरा के एकता भवन में न्यूज़ फैक्ट के प्रथम वर्षगाँठ पर आयोजित राष्ट्रीय विमर्श में ऐसे संगठन की आवश्यकता महसूस की गयी थी और संगठन के निर्माण की घोषणा की गयी थी. न्यूज़ फैक्ट के अमित रंजन ने मात्र डेढ़ माह में तमाम साथियों के साथ अथक परिश्रम कर इसे साकार किया जिसके लिए श्री रंजन के साथ साथ सभी साथी बधाई के पात्र हैं.

महासचिव अमित रंजन ने कहा कि देश भर में सदस्यता अभियान चला कर शीघ्र ही विभिन्न प्रदेशों में प्रांतीय इकाईयों और विभिन्न जिलों में जिला शाखाओं का गठन किया जाएगा. दूसरी ओर वेब मीडिया के हितों की रक्षा के लिए देश व्यापी आंदोलन की शुरुआत आज से ही शुरु की जा रही है.
संरक्षक समाजसेवी फिल्मकार रजनीकांत पाठक ने कहा कि मार्च में राजधानी पटना में एसोसिएशन का एक बड़ा सम्मेलन किया जाएगा जिसमें संघर्ष की रुपरेखा तय की जाएगी.
राष्ट्रीय कार्य समिति के सभी नवनिर्वाचित सदस्यों का स्वागत किया गया.