Weather – Patna Now – Local News Patna and Bihar | Breaking News Patna | Patna News

बिहार में ठंड और कोहरे का असर जारी, 14 जिलों में घने कोहरे की चेतावनी, 3 फरवरी को बारिश के आसार
पटना।। बिहार में ठंड का असर लगातार बना हुआ है और सुबह-शाम कोहरे के कारण जनजीवन प्रभावित हो रहा है. मौसम विज्ञान केंद्र, पटना के अनुसार बीते 24 घंटों के दौरान राज्य का मौसम शुष्क रहा, लेकिन कई जिलों में न्यूनतम तापमान में गिरावट दर्ज की गई. राज्य में सबसे कम न्यूनतम तापमान भागलपुर के सबौर में 7.8 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया, जबकि अधिकतम तापमान 20 से 24.9 डिग्री सेल्सियस के बीच रहा.

पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने से 3 फरवरी को राज्य के दक्षिण-पश्चिमी जिलों बक्सर, भोजपुर, रोहतास, भभुआ, औरंगाबाद और अरवल के कुछ हिस्सों में हल्की बारिश हो सकती है. बारिश होने पर तापमान में फिर गिरावट आ सकती है, जिससे ठंड और बढ़ने की संभावना है.

मौसम विभाग ने लोगों को सुबह और देर रात अनावश्यक बाहर निकलने से बचने, वाहन चलाते समय फॉग लाइट का उपयोग करने और ठंड से बचाव के लिए जरूरी सावधानियां बरतने की अपील की है.

मौसम विभाग ने पूर्वी और पश्चिमी चंपारण, गोपालगंज, सिवान, सारण, वैशाली, समस्तीपुर, दरभंगा, मुजफ्फरपुर, शिवहर, सीतामढ़ी, मधुबनी, सुपौल, अररिया और किशनगंज जिलों में घने कोहरे को लेकर येलो अलर्ट जारी किया है. इन इलाकों में सुबह के समय दृश्यता बेहद कम रहने की आशंका है, जिससे सड़क और रेल यातायात प्रभावित हो सकता है. राजधानी पटना सहित अन्य क्षेत्रों में हल्का से मध्यम कोहरा छाए रहने की संभावना है.
मौसम विभाग के अनुसार अगले दो दिनों तक राज्य के उत्तरी हिस्सों में सुबह के समय हल्के से मध्यम स्तर का कोहरा बना रह सकता है. वहीं अगले 48 घंटों में अधिकतम और न्यूनतम तापमान में 2 से 4 डिग्री सेल्सियस तक की बढ़ोतरी की संभावना है, हालांकि ठंड से तत्काल राहत मिलने के आसार कम हैं.

Ajit

सावधान! मौसम फिर लेगा करवट, गिरेगी आसमान से बिजली भी
पटना, 29 मार्च( ओ पी पाण्डेय). फाल्गुन के बाद बदले मौसम के मिजाज से अभी लोगों को राहत मिली नही कि मौसम ने फिर से अपना तेवर बदलने का संकेत दिया है. इन संकेतों को जान मौसम विभाग ने लोगों को 1 अप्रैल तक सचेत रहने का सलाह दिया है.

मौसम वैज्ञानिकों की मानें तो राज्य में 30 मार्च की शाम 5 बजे से भारी गर्जन के साथ बारिश शुरू हो जाएगी. प्रदेश के अधिकतर हिस्सों में 10 से 50 मिलीमीटर तक बारिश की संभावना जताई गई है. ऐसे में सबसे ज्यादा सतर्क किसानों को रहने की जरूरत है क्योंकि बारिश के साथ-साथ ठनका और ओलावृष्टि की घटनाएं जब होती हैं तो आसमानी आफत के दौरान सबसे ज्यादा घटनाएं किसानों के साथ घटती है.

(i) A fresh spell of rainfall/thunderstorm/hailstorm over Northwest India from night of 29th March, 2023.

(ii) A fresh spell of rainfall/thunderstorm activity very likely over Bihar, Jharkhand, Odisha and West Bengal & Sikkim on 30th & 31st March, 2023. pic.twitter.com/taFg2CGqcz
— India Meteorological Department (@Indiametdept) March 27, 2023

मौसम विभाग ने देश के कई हिस्से में होने वाले इस बदलाव के बारे में लोगों को आगाह करते हुए उन्हें सचेत रहने की सलाह दी है. बुधवार यानि 29 मार्च की रात से उत्तर पश्चिम भारत में वर्षा/आंधी/ओलावृष्टि का एक नया दौर शुरू होने की चेतावनी है.

मौसम के बदले इस मिजाज में 30 और 31 मार्च, को बिहार, झारखंड, ओडिशा, पश्चिम बंगाल और सिक्किम में बारिश,तूफान या दोनों गतिविधि की एक साथ संभावना जताई जा रही है.

अगर मौसम ने ये करवट ली तो किसानों पर आफत का कहर बरपेगा क्योंकि अभी रबी फसल की कटाई का समय है ऐसे में अभी भी ये रबि फसल इस बार देर से लगने के कारण पूरी तरह हर जगह तैयार नही हैं. अगर बारिश होती है तो इन फसलों को काफी नुकसान हो सकता है. मौसम विभाग की तरफ से जारी यह पूर्व सूचना किसानों को उनके फसल को बचाने के उपाय के लिए तो अच्छी है पर यदि जमीनी सच्चाई को देखें तो क्या खुले आसमान ने नीचे हजारों बीघे में फैले किसान की यह फसल कैसे बचाई जाए. अगर आसमान से इस बारिश को रोकने के लिए त्रिपाल की सोचें तो संभव नही है इतने बड़े खेतों के ऊपर यह आवरण किसान डाल सकें. बस खेतों में वे इस दौरान न जाकर जिंदगी को बचाने की सतर्कता बरतें बाकि प्रकृति कैसे उन्हें पुनः जीवन जीना सिखाएगी ये तो आगे का समय तय करेगा.

पहाड़ों से चली बर्फीली हवाओं ने बिहार में फिर बढ़ाई ठंड, 5 जिले कोल्ड डे की चपेट में; 18 शहरों में गिरा तापमान
बिहार में कड़ाके की ठंड का अलर्ट, न्यूनतम तापमान में 4 से 6 डिग्री की गिरावट होगी

पटना/ फुलवारी शरीफ,अजीत ।। रविवार और सोमवार लगातार दो दिनों में अधिकतम तापमान में भारी गिरावट के बाद अब न्यूनतम तापमान फिर से लुढ़कने लगा है. रात गहराने के बाद पटना सहित 18 शहरों में न्यूनतम तापमान में आई भारी कमी की वजह से सुबह और शाम में ठंड में काफी वृद्धि हुई है. पटना के न्यूनतम तापमान में पिछले 24 घंटे में 4.1 डिग्री की कमी आई है। इसमें अभी और कमी आने के आसार हैं. पूर्णिया में घने कोहरे की स्थिति रही. 4.5 डिग्री के साथ राज्यभर में सबौर सबसे ठंडा रहा. मौसम विभाग का अनुमान है कि सर्द हवाओं का प्रवाह तेज होने से ठंड में अगले एक-दो दिन में काफी वृद्धि होगी. इस दौरान प्रदेश के 25 जिलों में घने कोहरे की स्थिति रह सकती है. मौसम विभाग के मुताबिक 24 से 48 घंटों के भीतर राज्यभर में ठंड में भारी वृद्धि होगी। सुबह में ठंड का असर ज्यादा दिखेगा. राज्यभर में पारा तेजी से लुढ़केगा. पूरे प्रदेश में न्यूनतम तापमान छह से आठ डिग्री के बीच रहने का अनुमान है.कहीं-कहीं न्यूनतम तापमान इससे नीचे भी जा सकता है. कहीं-कहीं शीत लहर की स्थिति भी बन सकती है.
दरअसल, दो दिनों तक राहत के बाद सर्द पछुआ हवा का प्रवाह बढ़ने से सोमवार को राज्य के पांच शहर फिर से शीत दिवस की चपेट में आ गए. तेज हवाओं की वजह से सोमवार को मुजफ्फरपुर, छपरा, सुपौल, सबौर और मोतिहारी में शीत दिवस की स्थिति रही. पटना में दिन में धूप खिलने के बावजूद सर्द और शुष्क हवाओं ने सतह पर अधिकतम तापमान को विशेष ऊपर चढ़ने नहीं दिया. सुबह से शाम तक लोग कनकनी महसूस करते रहे. पटना में दिन भर खिली धूप के बावजूद चली तेज ठंडी हवाओं से लोग कांप उठे. देर शाम ठंड व गलन अधिक होने पर लोग घरों में कैद होने के लिए मजबूर हो गये है. शहर सहित ग्रामीण क्षेत्र में सर्दी के कारण सोमवार को भी बाजार देरी से खुले और रात आठ बजे के बाद बजार बंद होने लगे। ठंडी हवाओं के झोंको से ठिठुरे लोग घरों में दुबके रहे।फिलहाल राजधानी पटना समेत अन्य जिलों में भी सर्दी से लोगों को राहत नहीं मिल रही है. सर्दी के कारण लोगों का घर से निकलना मुश्किल हो रहा है.सर्दी के कारण लोग घरों से निकलने से परहेज कर रहे हैं. सुबह और शाम में ग्रामीण और खुले मैदानी इलाके में कोहरा होने से हाईवे पर वाहनों की रफ्तार धीमी रही. देर रात पटना के ग्रामीण इलाके में भी हाईवे पर वाहन रेंगते हुए नजर आए.

दो दिनों तक बिहार के मौसम में सुधार के बाद रविवार से ठंड में तेजी से बढ़ोतरी हुई है. बर्फीली प्रभाव लेकर पहुंची पछुआ और उत्तर पछुआ हवाओं ने मौसम का मिजाज बदल दिया. इस वजह से रविवार को राज्य के 20 शहरों के अधिकतम तापमान में भारी गिरावट दर्ज की गई. मौसम विभाग ने कहा है कि बिहार के सभी हिस्से में तीन दिनों तक यानी 18 जनवरी तक भीषण ठंड का असर दिखाई देगा. इस दौरान आसमान में घना कोहरा छाया रहेगा. 17 जनवरी को न्यूनतम नौ डिग्री और अधिकतम 19 डिग्री, 18 जनवरी को न्यूनतम तापमान आठ डिग्री और अधिकतम 18 डिग्री रहने का अनुमान है. इसके साथ ही कड़ाके की ठंड ने बिहार के लोगों का जीवन अस्त व्यस्त कर दिया है. मौसम विभाग की मानें तो प्रदेश के कुछ अलग-अलग हिस्सों में हाड़ कपाने वाली ठंड पड़ेगी। वहीं अगले पांच दिनों के दौरान कोहरे के साथ ही कुछ इलाकों में सर्दी का सितम जारी रहेगा. फिलहाल दिन में धूप निकलने के बावजूद लोगों को ठंड का एहसास होता रहेगा ऐसे में लोग दिन में गर्म कपड़े पहन कर ही निकले.
बिहार में सोमवार को सेकंड वेब का असर देखने को मिला जहां धूप खिलने के बावजूद लोगों को कड़ाके की ठंड का एहसास हुआ सुबह-सुबह कोहरा और ठंडी हवाओं के झोंकों से सर्दी अपने शराब पर रहे वही दिन खोलने के साथ ही जब धूप खिली तो लोगों को लगा कि मौसम में सुधार होगा लेकिन खिली धूप के बावजूद ठंडी हवाओं के थपेड़ों से आम जनजीवन ठंडा होता रहा.
सोमवार को दिनभर राजधानी पटना समेत आसपास के के जिलों में सूर्य के दर्शन हुए उसके बावजूद ठंड से लोगों को गलन और कनकनी का एहसास होता रहा. राजधानी पटना का न्यूनतम तापमान 8.1 डिग्री सेल्सियस एवं गया का न्यूनतम तापमान 5.5 डिग्री पर रिकॉर्ड किया गया. पटना मौसम विभाग के मुताबिक सोमवार का सर्व निम्न न्यूनतम तापमान 4.5 डिग्री सेल्सियस सबौर भागलपुर तथा सर्वोच्च अधिकतम तापमान डेहरी में 25.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. मौसम पूर्वानुमान के अनुरूप न्यूनतम तापमान में चार से छह डिग्री सेल्सियस की गिरावट देखने को मिली, जिसके कारण सबौर सुपौल छपरा मोतिहारी मुजफ्फरपुर आदि जगहों में शीत दिवस की स्थिति बनी हुई थी. मौसम विश्लेषण के अनुसार पूरे राज्य पर सर्द पछूआ हवा का प्रवाह जारी रहेगा और इसके साथ ही अगले 48 घंटों में न्यूनतम तापमान में दो से 4 डिग्री सेल्सियस की गिरावट देखी जाएगी. राज्य के अधिकांश क्षेत्रों में रात्रिकालीन तापमान 6 से 7 डिग्री सेल्सियस या इससे भी कम हो सकता है एवं राज्य के कई भागों में शीत दिवस और शीतलहरी की स्थिति बनी रहेगी.इस मौसम को देखते हुए आम नागरिकों से पूरी सावधानी बरतने की सलाह दी जाती है. हाड़ कंपा देने वाली ठंड, आवश्यक कार्यों से ही लोग घरों से बाहर निकल रहे है. बाजार, रेलवे स्टेशन, बस स्टैंड, सरकारी दफ्तर और सार्वजनिक स्थानों पर लोगों की आवाजाही कम देखने को मिली रही है. सुबह के समय सड़कों पर वाहन रेंगते नजर आये. लोग अलाव, गर्म भोजन, गर्म कपड़े, रूम हीटर आदि उपायों से ठंड से बचने का प्रयास कर रहे हैं.तापमान में लगातार गिरावट आती जा रही है. वही मौसम विभाग ने बताया कि सोमवार से अगले तीन दिनों के दौरान राज्य के उत्तरी भागों में विशेष कर शीत दिवस कड़ाके की शीतलहर का कहर जारी रहेगा. बिहार का मौसम 16 जनवरी से फिर करवट लेने लगा. मौसम विज्ञान केंद्र पटना ने पूर्वानुमान कर कहा कि 16 से 18 जनवरी तक सूबे में कड़ाके की ठंड का अलर्ट है. राज्यभर में दिन और रात के तापमान में भारी गिरावट आ सकती है. न्यूनतम और अधिकतम तापमान में संभावित बड़ी गिरावट से राज्य के कई जिले 20 जनवरी तक शीतलहर के प्रभाव में रह सकते हैं. कहीं-कहीं ठंड का प्रभाव उसके बाद भी बना रहेगा. मध्य बिहार और दक्षिण बिहार में ठंडी हवा का प्रवाह अधिक रहने से कड़ाके की ठंड पड़ सकती है। इस ठंड की अनुभूति दर्ज तापमान से भी अधिक हो सकती है.

ठंड से हैं परेशान तो सावधान, अभी और गिरेगा पारा
कोल्ड वेभ की चपेट में पूरा बिहार, अभी और गिरेगा पारा

धूप निकलने के बावजूद पछुआ के जोर से बढ़ी कनकनी

पटना, अजीत ।। राजधानी पटना समेत पूरे बिहार के सभी जिले कोल्ड वेभ की चपेट में है. अगले चार दिन तक मौसम का मिजाज बदलने के आसार नहीं है. अभी पारा और नीचे गिरने की संभावना जताई जा रही है. पटना समेत कई जिलों में हालांकि धूप निकलने से आम जनजीवन ने काफी राहत महसूस की. दोपहर बाद तीन बजे से फिर से ठंड और कनकनी बढ़ने लगी. मौसम वैज्ञानिकों के मुताबिक ठंड से राहत नहीं मिलने वाली है बल्कि पारा और नीचे गिरने की संभावना है.

बिहार पटना समेत तमाम जिले में ठंड का सितम लगातार जारी है. छठे दिन भी धूप के बावजूद शीतलहर और ठंड का प्रचंड प्रकोप देखने को मिला. ठंड और शीतलहर के चलते आम लोगों का जनजीवन अस्तव्यस्त हो गया है. अहले सुबह से लेकर देर शाम तक ठंड का कहर लगातार जारी है. हिमालय से चलने वाली बर्फ़ीली हवा लगातार कहर ढा रही है  राजधानी पटना के शहर से लेकर दूर दराज के जिला में देहात तक शीतलहर के चपेट में है. बढ़ते ठंड के बीच लगातार पारा गिरता जा रहा है. गुरुवार और शुक्रवार ज्यादा ठंडा रहा चार डिग्री पारा लुढककर पटना का न्यूनतम तापमान 7 डिग्री सेल्सियस तक पहुच गया है जबकि अधिकतम तापमान 13 डिग्री के आसपास रहा. शुक्रवार को गया में अधिकतम 16 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम 8 डिग्री सेल्सियस तापमान आंका गया है. शुक्रवार को बिहार में समस्तीपुर, फारबिसगंज और बांका जिले में न्यूनतम तापमान 6 डिग्री के आसपास दर्ज किया गया. पटना मौसम विज्ञान केंद्र के मुताबिक पटना समेत प्रदेश के 7 से 8 किलोमीटर प्रतिघंटा के हिसाब से चलने वाली बर्फ़ीली हवा फिजा में और ज्यादा ठंड घोल दे रही है. वही बिगड़ते मौसम के मद्देनजर जरूरी नहीं हो तो घर से बाहर नही निकलने का अलर्ट जारी किया गया है. शीत लहर मौसम के बीच कोल्ड वेभ के चलते बुजुर्ग और बच्चों के लिए बेहद खतरनाक माना जा रहा है. वही बढ़ते ठंड से बच्चे और बुजुर्ग को ज्यादा बचाने की जरूरत होती है.

बिहार में पछुआ हवा में आई तेजी से राज्य में कनकनी का प्रसार बढ़ा है. इसके कारण अधिकतम तापमान के साथ अब न्यूनतम तापमान में लगातार कमी आ रही है. मौसम विभाग का अनुमान है कि अगले दो दिन तक सूबे में ठंड में और बढ़ोतरी होगी. इससे राज्य में कई जगहों पर शीतलहर या शीत दिवस की स्थिति बन सकती है. मौसम विभाग के अनुसार राज्य के उत्तर-पूर्व के छह जिलों को छोड़कर पूरे राज्य में कोल्ड डे की चेतावनी जारी कर दी गई. इसके पीछे न्यूनतम तापमान में तेजी से संभावित गिरावट मानी जा रही है. अगले दो दिन राज्य के 32 जिलों में संभावित कोल्ड डे को देखते हुए लोगों को सतर्कता बरतने की सलाह दी गई है. बाकी अन्य छह जिलों सुपौल, अररिया, किशनगंज, मधेपुरा, पूर्णिया और कटिहार में घने कोहरे की स्थिति इन दो दिनों में रहेगी.

राजधानी समेत पूरा प्रदेश भीषण ठंड और शीत लहर की चपेट में है. ठंड ने अपने पुराने सभी रिकार्ड को ध्वस्त कर दिया है. अगले दो दिनों तक अधिकतम तापमान में थोड़ी और गिरावट आएगी। प्रदेश में अभी और ठंड बढ़ने के आसार बताए जा रहे हैं. मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार अगले दो दिनों तक घने कोहरे की चादर में प्रदेश लिपटा रहेगा वही अधिकतम तापमान में सामान्य से पांच से आठ डिग्री गिरावट के साथ उत्तर पूर्व भागों को छोड़कर राजधानी समेत प्रदेश के 32 जिलों में दो दिनों तक कोल्ड डे यानी सर्द दिन बने रहने की संभावना है।प्रदेश के पूर्णिया, बांका , सबौर, मोतिहारी ,फारबिसगंज व डेहरी में शुक्रवार को कोल्ड डे यानी सर्द दिन रहा. वही मध्य भारत में बने कम दबाव का क्षेत्र, उत्तर पछुआ हवा की मंद गति व आर्द्रता अधिक होने के कारण मौसम का मिजाज लगातार बिगड़ते जा रहा है. पूरे प्रदेश में कमोबेश कोल्ड डे की स्थिति बनी हुई है. मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार उत्तर पूर्व जिलों को छोड़कर राजधानी समेत प्रदेश के शेष जिलों के एक या दो स्थानों पर अगले दो दिनों तक कोल्ड डे बने रहने की संभावना है.

मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार राज्य के अंदर अचानक से ठंड बढ़ने की मुख्य वजह अब तक आसमान में कोहरा और बादल होने से अधिकतम तापमान का नीचे आना बताया जा रहा है. इसके कारण राज्य के अंदर ही बिहार में शीतलहर जैसे हालात बन रहे थे. अब पछुआ के प्रबल होने से बादल छंटने लगे हैं. न्यूनतम तापमान में आने वाली गिरावट से शीत दिवस की स्थिति शुरू हो गई है. अगर इसी तरह पछुआ हवाओं का प्रवाह बढ़ता रहा तो कई जिलों में एक साथ शीतलहर और शीत दिवस की स्थिति बन सकती है. हालांकि पछुआ के प्रभावी होने का एक लाभ यह भी होगा कि बादल छंटेंगे और दिन में धूप खिलने से दोपहर में ठंड से थोड़ी राहत मिल सकती है. शुक्रवार को भी धूप खिलने से बड़ी राहत मिली लेकिन शाम ढलते ही पूरी तरह कनकनी बढ़ गई. पटना में पछुआ और उत्तर पछुआ हवाओं की रफ्तार में तेजी आती रही जिसके कारण ठंड बढ़ी हुई है. मौसम विभाग के अधिकारियों का कहना है कि फिलहाल आठ जनवरी तक ठंड की स्थिति राज्यभर में बनी रहेगी. इसके बाद मौसम में आंशिक सुधार के आसार हैं. बिहार के कई जिले दिनभर कोल्ड डे की चपेट में रहे. इसके साथ ही मौसम विभाग ने भीषण शीत दिवस की चेतावनी जारी की है.