Waves2026 – Patna Now – Local News Patna and Bihar | Breaking News Patna | Patna News

PMCH में ‘वेव्स 2026: प्रतिबिंब द फैशन समिति’ का भव्य आयोजन
डॉ. अमर कुमार सिंह और डॉ. ममता सिंह का कैटवॉक बना कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण

पटना। मरीजों की सेवा में दिन-रात समर्पित रहने वाले चिकित्सकों का एक अलग, आत्मविश्वासी और रचनात्मक रूप उस समय देखने को मिला जब पटना मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल में ‘वेव्स 2026: प्रतिबिंब द फैशन समिति’ के तहत भव्य सांस्कृतिक एवं फैशन कार्यक्रम का आयोजन किया गया. इस आयोजन ने यह साबित कर दिया कि चिकित्सा सेवा के साथ-साथ कला और व्यक्तित्व की अभिव्यक्ति भी जीवन का अहम हिस्सा है.

कार्यक्रम का सबसे बड़ा आकर्षण डॉ. अमर कुमार सिंह और डॉ. ममता सिंह का शानदार कैटवॉक रहा. दोनों ने मंच पर जिस आत्मविश्वास, गरिमा और स्टाइल के साथ प्रस्तुति दी, उसने उपस्थित दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया. डॉ. अमर कुमार सिंह की प्रभावशाली मंच उपस्थिति और डॉ. ममता सिंह की सौम्य, सशक्त एवं आकर्षक प्रस्तुति ने पूरे कार्यक्रम को यादगार बना दिया. उपस्थित चिकित्सकों, छात्र-छात्राओं और अतिथियों ने जोरदार तालियों के साथ उनका स्वागत किया.

आयोजन समिति के पैटर्न डॉ. नरेंद्र प्रताप सिंह और डॉ. राजीव कुमार सिंह के मार्गदर्शन में कार्यक्रम को भव्य स्वरूप प्रदान किया गया. मुख्य अतिथि के रूप में डॉ. ए.के. मालवीय और डॉ. आर.एन. सिंह की गरिमामयी उपस्थिति रही.

कार्यक्रम में ग्लैमर का तड़का उस समय लगा जब सुपर मॉडल एवं बॉलीवुड अभिनेत्री ट्विंकल अरोड़ा, अभिनेत्री एवं मॉडल नेहा मर्दा तथा डॉ. ममता सिंह ने जज की भूमिका निभाई. निर्णायक मंडल ने प्रतिभागियों के प्रदर्शन का मूल्यांकन कर उन्हें प्रोत्साहित किया.

समिति के सेक्रेटरी सत्यम कुमार एवं प्रेसिडेंट डॉ. अमर कुमार सिंह ने कहा कि इस प्रकार के आयोजन चिकित्सकों के बीच आपसी समन्वय, सकारात्मक ऊर्जा और रचनात्मकता को बढ़ावा देते हैं.

कार्यक्रम की सफलता में गुंजन कुमार, डॉ. अभिषेक झा, डॉ. बी.के. चौधरी, डॉ. भरत सिंह (जॉइंट सेक्रेटरी), डॉ. सौरभ शेखर, डॉ. प्रणव प्रकाश (वाइस प्रेसिडेंट), डॉ. ऋषिकांत सिंह, डॉ. प्रणव कुमार, डॉ. राजीव आनंद, डॉ. अमृता कुमारी एवं डॉ. अंबुज कुमार सहित अन्य सदस्यों की महत्वपूर्ण भूमिका रही.

कार्यक्रम के अंत में सभी प्रतिभागियों को सम्मानित किया गया और यह संकल्प लिया गया कि भविष्य में भी इस प्रकार के रचनात्मक मंचों के माध्यम से चिकित्सा समुदाय को एकजुट कर उनकी बहुआयामी प्रतिभा को प्रोत्साहित किया जाता रहेगा.

pncb