Vishisht shikshak – Patna Now – Local News Patna and Bihar | Breaking News Patna | Patna News

सक्षमता5: आज से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं नियोजित शिक्षक
सक्षमता पांच को आवेदन आज से नौ जनवरी तक

पटन।। बिहार विद्यालय परीक्षा समिति ने सक्षमता 5 का विज्ञापन जारी कर दिया है. आज से नियोजित शिक्षक
ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं. ऑनलाइन आवेदन नौ जनवरी तक लिए जाएंगे और शुल्क भी इसी अवधि में जमा किया जाएगा.

ये भी जानिए

सक्षमता5 परीक्षा 1-5, 6-8, 9-10 व 11वीं-12वीं के शिक्षकों के लिए ऑनलाइन यानी कंप्यूटर बेस्ड होगी. परीक्षा 2 घंटा 30 मिनट की होगी. इसमें 150 वस्तुनिष्ठ प्रश्न पूछे जाएंगे. बड़ी बात यह कि इस परीक्षा में निगेटिव मार्किंग नहीं होगा. आवेदन के दौरान समस्या होने पर हेल्पलाइन नंबर 7903859788 पर या sakshamtapariksha@gmail.com पर मेल भेज सकते हैं.

कहां करें आवेदन

आवेदन का लिंक https://sakshamtabihar.com/ पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं. आवेदन शुल्क 1100 रुपये निर्धारित किया गया है. बोर्ड ने कहा है कि सक्षमता परीक्षा पंचम में वैसे शिक्षक अभ्यर्थी जो सक्षमता प्रथम, द्वितीय, तृतीय और चतुर्थ में शामिल हुए हैं या अनुत्तीर्ण हुए हैं वो शामिल हो सकते हैं. इसके साथ ही वैसे शिक्षक अभ्यर्थी जिन्होंने चतुर्थ के लिए आवेदन किया, परीक्षा शुल्क जमा किया लेकिन किसी कारणवश उनका परीक्षा आवेदन पत्र डीपीओ स्थापना द्वारा अनुमोदित नहीं किया गया, वैसे अभ्यर्थी भी शामिल हो सकते हैं. ऐसे अभ्यर्थियों को शुल्क नहीं देना होगा, केवल आवेदन भरना होगा.

आवेदन की प्रक्रिया

Exam पैटर्न भी जान लीजिए

इस परीक्षा में शामिल होकर और सफल होने पर नियोजित शिक्षक बिहार राज्य की कर्मचारी का दर्जा पा सकते हैं. बिहार में कुल नियोजित शिक्षकों में से करीब 70000 शिक्षक अब भी राज्य कर्मचारी नहीं बने हैं और उनके लिए यह आखिरी मौका हो सकता है. इस परीक्षा में सफल होने के बाद नियोजित शिक्षकों का पदनाम विशिष्ट शिक्षक हो जाता है.

pncb

सक्षमता 2 में 81.42% कैंडिडेट पास, तीसरी परीक्षा दिसंबर में
पटना।। बिहार विद्यालय परीक्षा समिति ने सक्षमता 2 का रिजल्ट जारी कर दिया है. सक्षमता दो का रिजल्ट बीएसईबी की वेबसाइट पर उपलब्ध है. इस परीक्षा में 81.42% अभ्यर्थी सफल हुए हैं.

बिहार बोर्ड ने कक्षा 1-5, कक्षा 6-8, कक्षा 9-10 एवं कक्षा 11-12 में कार्यरत स्थानीय निकाय शिक्षकों के लिए आयोजित सक्षमता परीक्षा (CTT), 2024 (द्वितीय) का परीक्षाफल जारी किया, जिसे वेबसाइट https://www.bsebsakshamta.com पर देखा जा सकता है. परीक्षाफल उक्त वेबसाइट के रिजल्ट लिंक पर उपलब्ध रहेगा, जिसे संबंधित शिक्षक अपना Application No. एवं जन्म तिथि (dd-mm-yyyy) अंकित कर देख सकेंगे.

समिति द्वारा दिनांक 23.08.2024 से 26.08.2024 के बीच आयोजित सक्षमता परीक्षा, 2024 (द्वितीय) में कुल 80,713 शिक्षक अभ्यर्थी सम्मिलित हुए थे, जिनमें 65,716 शिक्षक अभ्यर्थी उत्तीर्ण हुए हैं. इस प्रकार इस परीक्षा में उत्तीर्ण शिक्षकों का उत्तीर्णता प्रतिशत 81.42% है.

वर्गवार कक्षा 1-5 के 67,358 शिक्षक अभ्यर्थी सक्षमता परीक्षा, 2024 (द्वितीय) में सम्मिलित हुए, जिसमें 54,840 शिक्षक अभ्यर्थी उत्तीर्ण हुए हैं. इस प्रकार कक्षा 1-5 में उत्तीर्णता प्रतिशत 81.42% है. इसी प्रकार कक्षा 6-8 के 8,232 शिक्षक अभ्यर्थी इस परीक्षा में सम्मिलित हुए, जिसमें 6,702 शिक्षक अभ्यर्थी उत्तीर्ण हुए हैं. इस प्रकार कक्षा 6-8 में उत्तीर्णता प्रतिशत 81.41% है. कक्षा 9-10 की परीक्षा में कुल 4,032 शिक्षक अभ्यर्थी सम्मिलित हुए, जिसमें 3.395 शिक्षक अभ्यर्थी उत्तीर्ण हुए हैं. इस प्रकार कक्षा 9-10 में उत्तीर्णता प्रतिशत 84.20% है. कक्षा 11-12 के लिए आयोजित सक्षमता परीक्षा, 2024 (द्वितीय) में कुल 1,091 शिक्षक अभ्यर्थी सम्मिलित हुए, जिसमें 779 शिक्षक अभ्यर्थी उत्तीर्ण हुए हैं. इस प्रकार कक्षा 11-12 में उत्तीर्णता प्रतिशत 71.40% है.

सक्षमता परीक्षा फेज-3 के लिए 26 से 31 दिसंबर के बीच परीक्षा होगी. 25 नवंबर को विज्ञापन जारी किया जाएगा. STET परीक्षा का रिजल्ट अगले हफ्ते जारी किया जाएगा.

pncb

इस ट्रांसफर पॉलिसी में हैं कई पेंच, फंस सकता है मामला
पटना।। बिहार के शिक्षकों की परेशानी कम होने की बजाय बढ़ने वाली है. खासकर वैसे पुरुष शिक्षकों के लिए तो ये पॉलिसी हर तरह से उलझाने वाली है जो एक दशक से अधिक समय से ट्रांसफर का इंतजार कर रहे हैं.

शिक्षा विभाग के अधिकारी ट्रांसफर पॉलिसी में देर होने की वजह लगातार यह बताते रहे कि ऐसी पॉलिसी बनाई जा रही है जिससे ज्यादा से ज्यादा शिक्षकों को फायदा हो और उनकी परेशानी कम हो सके. लेकिन जब पॉलिसी सामने आई तो हुआ इसका उल्टा. विशेष रूप से सरकार के कहने पर सक्षमता परीक्षा में शामिल होकर उसमें अच्छे नंबर लाने वाले नियोजित शिक्षक खुद को ठगा हुआ महसूस कर रहे हैं.

अपनी बातों से मुकर गई सरकार, कोर्ट में दिया शपथपत्र भी भूल गया शिक्षा विभाग

सरकार ने परीक्षा लेते समय जो बातें कही थी उनसे शिक्षा विभाग पूरी तरह मुकर चुका है. परीक्षा पास करने वाले नियोजित शिक्षकों को उनके फर्स्ट चॉइस वाले जिले में ट्रांसफर और अच्छा नंबर लाने वाले शिक्षकों की पोस्टिंग शहरी इलाकों में करने की बात कही गई थी.
यही नहीं, सरकार पटना हाई कोर्ट में दिए गए अपने हलफनामे से भी मुकर रही है जिसका खामियाजा उसे भुगतना पड़ सकता है. इसी वर्ष की शुरुआत में जब सक्षमता परीक्षा के विरोध में शिक्षकों ने पटना हाई कोर्ट का रुख किया तो कोर्ट में सरकार ने हलफनामा देकर कहा था कि किसी भी नियोजित शिक्षक को सक्षमता परीक्षा देने के लिए या परीक्षा पास करने के बाद अपनी नियोजन इकाई छोड़ने के लिए बाध्य नहीं किया जाएगा. वह चाहे तो अपने पुराने नियोजन इकाई में बने रह सकते हैं. लेकिन जो नई ट्रांसफर पॉलिसी आई है इसमें उन्हें जबरन ट्रांसफर देने की बात कही जा रही है. दूसरी ओर, चॉइस वाला जिला मिलने के बावजूद सरकार पुरुष शिक्षकों से 10 अनुमंडल का विकल्प मांग रही है जो उनके लिए किसी काला पानी वाली सजा से काम नहीं होगा. इसके अलावा लगभग 15 साल से ज्यादा वक्त से ट्रांसफर का इंतजार कर रहे नियोजित शिक्षकों को सक्षमता परीक्षा पास करने के बाद सबसे पहले ट्रांसफर करने की बात कही गई थी लेकिन जब ट्रांसफर की बारी आई तो इसमें पुराने नियमित शिक्षकों और नए ज्वाइन करने वाले बीपीएससी शिक्षकों को भी मौका दे दिया गया.

यही नहीं, शिक्षा विभाग ने सक्षमता परीक्षा शिक्षकों और पुस्तकालयाध्यक्षों के लिए आयोजित की थी लेकिन पोस्टिंग सिर्फ शिक्षकों का कर रही है जिससे पुस्तकालयाध्यक्षों में रोष है.
कई शिक्षक संघों ने सरकार की इस कार्रवाई पर सवाल उठाए  हैं. वहीं बिहार विधान परिषद के सदस्य जीवन कुमार ने भी शिक्षा विभाग को पत्र लिखकर ट्रांसफर पॉलिसी पर सवाल खड़े किए हैं.

उन्होंने कहा कि सक्षमता परीक्षा उत्तीर्ण सभी पुरूष शिक्षकों को “गृह अनुमंडल छोड़कर” ही पदस्थापन करने हेतु विभागीय आदेश जारी किया गया है एवं अपर मुख्य सचिव, शिक्षा विभाग द्वारा दिये गये टेलीविजन साक्षात्कार में बताया गया कि इन्हें पदस्थापन हेतु 10 अनुमंडल का विकल्प देने का अवसर प्रदान किया जाएगा. ऐसी स्थिति में सक्षमता परीक्षा उत्तीर्ण शिक्षकों को विभाग द्वारा मेरिट के आधार पर तीन जिलों में से जो जिला आवंटित किया गया है, उसका कोई औचित्य नहीं रह जाता है. विभाग का यह निर्णय न्यायोचित प्रतीत नहीं होता है एवं विभाग के ऐसे निर्णय से शिक्षक असंतोषजनक स्थिति में हैं. साथ ही सक्षमता परीक्षा उत्तीर्ण पुस्तकालयाध्यक्षों के पदस्थापन के संबंध में अभी कोई स्पष्ट आदेश निर्गत नहीं है जिससे उनके समक्ष भ्रम की स्थिति उत्पन्न हो गई है, जबकि पुस्तकालयाध्यक्षों की भी सक्षमता परीक्षा शिक्षकों के साथ ही आयोजित हुई है.

उन्होंने सुझाव दिया है कि यदि विभाग सक्षमता परीक्षा उत्तीर्ण सभी पुरूष शिक्षकों/ पुस्तकालयाध्यक्षों के पदस्थापन हेतु “गृह अनुमंडल छोड़कर” के शर्त की जगह “गृह प्रखंड छोड़कर” एवं 10 अनुमंडल के बदले 10 प्रखंडों का विकल्प देने हेतु प्रावधानित करेगी तो सरकार के द्वारा पूर्व में निर्गत पत्र और नियमावली भी लागू हो सकेगी. साथ ही पुस्तकालयाध्यक्षों का पदस्थापन भी सभी शिक्षकों के साथ करने का आग्रह किया है.

pncb

सक्षमता वन पास शिक्षकों में नाराजगी, जानिए क्या है वजह
शिक्षा विभाग से आई एक खबर ने बढ़ाई नियोजित शिक्षकों की टेंशन

बेसब्री से पोस्टिंग का इंतजार कर रहे हैं सक्षमता पास शिक्षक

पटना।। शिक्षा विभाग के आदेश पर पहली सक्षमता परीक्षा में शामिल हुए नियोजित शिक्षकों को बड़ा झटका लगा है. दरअसल सक्षमता परीक्षा पास करने के बाद नियोजित शिक्षक बेसब्री से नए जिले और नए स्कूल में अपनी पोस्टिंग का इंतजार कर रहे हैं. उन्हें लग रहा था कि चुनाव बाद सरकार उनकी पोस्टिंग कर देगी. लेकिन इस बीच शिक्षा विभाग से आई एक खबर ने उन्हें निराश कर दिया है. सक्षमता वन में बढ़ चढ़कर हिस्सा लेने वाले और पास करने वाले नियोजित शिक्षक अब अपने आप को ठगा महसूस कर रहे हैं.

इस निराशा के पीछे की वजह आपको बता दें. सक्षमता पास नियोजित शिक्षकों की पोस्टिंग से पहले ही शिक्षा विभग के हवाले से यह खबर आ रही है कि अब तीनों सक्षमता परीक्षा के आयोजन के बाद ही सभी शिक्षकों की पोस्टिंग एक साथ होगी. जानकारी के अनुसार शिक्षा विभाग की तैयारी है कि तीन सक्षमता परीक्षा पूरी होने के बाद ही शिक्षकों का पदस्थापन कार्य किया जाये ताकि, अधिक-से-अधिक शिक्षकों का एक साथ पदस्थापन हो. इसको लेकर विमर्श चल रहा है, जिसपर जल्द अंतिम फैसला लिया जाएगा.

सक्षमता वन में 187000 से ज्यादा नियोजित शिक्षकों ने सफलता पाई है इनमें से 90 फ़ीसदी से से भी अधिक शिक्षकों को फर्स्ट चॉइस जिले में पोस्टिंग का इंतजार है. सक्षमता परीक्षा उत्तीर्ण नियोजित शिक्षकों को उनके प्राप्तांकों के आधार पर मनपसंद जिला आवंटित किया गया है. आवंटित जिले के स्कूल में ही पदस्थापन होगा. इसके लिए राज्यभर में शहरों और ग्रामीण क्षेत्रों के स्कूलों की विषयवार रिक्ति तैयार की जा रही है. विभागीय पदाधिकारी बताते हैं कि तीन सक्षमता परीक्षा मिलाकर कुल जितने शिक्षक उत्तीर्ण होंगे, उनका काउंसिलिंग कराकर नये स्कूल में पदस्थापित किया जाएगा. तीन सक्षमता परीक्षा के बाद स्कूल में पदस्थापन करने से अधिकतम शिक्षक इसके दायरे में आएंगे. इससे एक साथ ज्यादा-से-ज्यादा स्कूलों में नये सिरे से शिक्षकों का पदस्थापन हो सकेगा.

लेकिन इसमें परेशानी यह आएगी कि पहले सक्षमता पास करने वाले सभी शिक्षकों की पोस्टिंग एक साथ होने पर सक्षमता वन उत्तीर्ण नियोजित शिक्षकों को शहरी इलाकों में पोस्टिंग नहीं मिल पाएगी. शिक्षा विभाग ने पहले यह कहा था कि अच्छे मार्क्स लाने वाले शिक्षकों को  शहरी स्कूलों में पोस्टिंग दी जाएगी. पटना नाउ को कई ऐसे शिक्षकों ने फोन कर कहा है कि शिक्षा विभाग का ये फैसला किसी भी तरह से उचित नहीं है. ऐसे में तो वे नियोजित रहना ही पसंद करेंगे. उन्होंने मांग की है कि शिक्षा विभाग को सबसे पहले सक्षमता वन उत्तीर्ण शिक्षकों की पोस्टिंग करनी चाहिए.

pncb