Vc – Patna Now – Local News Patna and Bihar | Breaking News Patna | Patna News

लंबे अरसे बाद दूर हुए गिले-शिकवे, दो राउंड की बैठक में लिए गए बड़े फैसले
पटना।। पिछले कुछ महीनों से राजभवन और शिक्षा विभाग के बीच तनातनी की वजह से रुके हुए सारे काम अब ट्रैक पर आते दिख रहे हैं. बुधवार को शिक्षा विभाग और विश्वविद्यालयों के वीसी के बीच दो राउंड की बैठक हुई. पहली बैठक राजभवन में हुई जिसमें राज्यपाल राजेन्द्र अर्लेकर ने  विश्वविद्यालयों में शैक्षणिक माहौल बेहतर करने और शैक्षणिक सत्र जल्द से जल्द सुचारू करने के लिए निर्देश दिया.

शिक्षा मंत्री सुनील कुमार ने बैठक के बारे में जानकारी देते हुए बताया कि विभाग की यह बैठक बहुत लंबे समय से लंबित थी. चुनाव और आचार संहिता के कारण पिछले 3 महीने से यह बैठक नहीं हो पाई थी. लेकिन आज दो राउंड में यह बैठक हुई है.

विभागीय मंत्री सुनील कुमार ने कहा कि शिक्षा विभाग में उनकी अध्यक्षता में हुई बैठक में विश्वविद्यालय के कुलपतियों और अधिकारियों से सभी मामलों पर विस्तार से बात हुई है. विभाग ने निर्णय लिया है कि साल 2024 का विश्वविद्यालय के शिक्षकों और शिक्षकेत्तर कर्मियों का 3-4 माह का जो बकाया वेतन है, उसे 2 दिन में जारी कर दिया जाएगा. इसके अलावा जिन विश्वविद्यालय में पुराना बैकलॉग है उन पर बाद में विश्वविद्यालयवार तरीके से निदान किया जाएगा.

मंत्री ने कहा कि आज की बैठक में यह महसूस किया गया है कि विश्वविद्यालय में कई नए पद सृजित करने की आवश्यकता है, ताकि शैक्षणिक गुणवत्ता बढ़ सके. विश्वविद्यालय में रिसर्च बढ़ेगा तभी शैक्षणिक गुणवत्ता बढ़ेगी. इसके लिए विश्वविद्यालय में 1 डीन के बजाय डीन ऑफ स्टूडेंट वेलफेयर, डीन ऑफ रिसर्च, डीन ऑफ एकेडमिक का पद क्रिएट करने का निर्णय लिया गया है. इसके अलावा तकनीक से जोड़ते हुए विश्वविद्यालय अपनी गतिविधियों में पारदर्शिता लाएं इसके लिए सामर्थ्य पोर्टल से जुड़कर काम करने के लिए भी कहा गया है.

pncb

’31 मई तक लॉकडाउन बढ़ाने की मांग’
पीएम के साथ वीसी में हुई डिमांड

कोरोना वायरस से सुरक्षा एवं बचाव पर आयोजित आज प्रधानमंत्री की वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग में मुख्यमंत्री श्री नीतीश कुमार शामिल हुए. वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से
अपने संबोधन में प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी ने कोरोना वायरस के संक्रमण से निपटने में केंद्र, राज्य सरकार के सामूहिक प्रयास की सराहना की. उन्होंने कहा कि इस संकट के समय राज्यों नेे भी अपनी जिम्मेवारी का बेहतर ढंग से निवर्हन किया है. वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के दौरान केंद्र और राज्य सरकारों द्वारा कोरोना संक्रमण की रोकथाम के लिए किए जा रहे कार्यो, लॉकडाउन के दौरान छट में किये जा रहे रोजगार सजन के कार्यों एवं कोरोना संक्रमण की अद्यतन स्थिति
के साथ-साथ तथा भविष्य की रणनीति पर विस्तृत चर्चा की गई.

मुख्यमंत्री नीतीश कमार ने अपने संबोधन में सभी लोगों का स्वागत करते हुये कहा कि आज की इस चर्चा में बहुत सारी बातें सामने आयी हैं. उन्होंने कहा कि बिहार के संबंध में हम
आप सभी को जानकारी देना चाहते हैं कि देश के अन्य हिस्सों से एवं विदेशों से आने वाले लोगों के कारण बिहार में कोरोना संक्रमितों की संख्या 700 से ज्यादा हो गयी है. अभी भी लोग बाहर से आ रहे हैं. उन्होंने कहा कि 4 मई से 10 मई के बीच 1 लाख से ज्यादा लोग आये हैं. उनमें 1,900 लोगों की रैडम टेस्टिंग करायी गयी है, जिसमें 148 लोग कोरोना पॉजिटिव पाये गये हैं.

मुख्यमंत्री ने कहा कि बिहार के बाहर दूसरे राज्यों में फंसे श्रमिकों, छात्रों जरूरतमंदों को ट्रेनों से लाने की अनुमति देने के लिये मैं केन्द्र सरकार को धन्यवाद देता हूँ. दूर से आने के
लिये यही सबसे सहज माध्यम था, इससे लोगों को आने में सहूलियत हुयी है. उन्होंने कहा कि 10 मई से 96 ट्रेनें आयी हैं, जिसके माध्यम से 1 लाख 14 हजार लोग राज्य में आये हैं. अगले7 दिनों में 179 ट्रेनें और आने वाली है, जिससे ढाई लाख लोगों के आने की संभावना है. जो जानकारी मिली है, उसके अनुसार और प्रवासी मजदूर बिहार आना चाहते हैं. उन सभी के लिये भी और ट्रेनों की संख्या बढ़ायी जाय. साथ ही नजदीक के लोगों को बसों से भी लाने की व्यवस्था की जाय. उन्होंने कहा कि जो प्रवासी मजदूर बिहार आना चाह रहे हैं, उन्हें 7-8 दिनों के अंदर पहुँचाने की व्यवस्था हो.
मुख्यमंत्री ने कहा कि बाहर से आने वाले लोगों की संख्या बढ़ेगी. इसे ध्यान में रखते हुुुए बिहार में कोरोना संक्रमितों की संख्या और बढ़ेगी. उन्होंने कहा कि इसके लिये पहले से जितनी टेस्टिंग करायी जा रही थी, उसकी क्षमता और बढ़ा रहे हैं. अभी एक दिन में 1,800 सैंपलिंग की जा रही है, जिसे बढ़ाकर 10 हजार करना चाह रहे हैं. इसके लिये RTPCR मशीन. ऑटोमेटिक RNA एसट्रैक्सन्स तथा RTPCR मशीन में प्रयोग किये जाने वाले किट्स के उपलब्ध कराने की जो मांग की गयी है, उसकी जल्द से जल्द आपूर्ति करायी जाय.
राज्य के लिये कम से कम 100 वेंटीलेटर की भी मॉग की गयी है, इसकी भी जल्द से जल्द आपूर्ति की जाय.

मुख्यमंत्री ने कहा कि बिहार में अभी तक जितने लोग बाहर से आये हैं, उनके लिये प्रखण्ड स्तर, पंचायत स्तर पर क्वारंटाइन सेंटर बनाये गये हैं, जहाँ गुणवत्तापूर्ण ससमय भोजन, आवासन एवं चिकित्सकीय सुविधा के साथ-साथ मच्छरदानी, दरी, बिछावन, कपड़े एवं बर्तन की
व्यवस्था की गयी है. क्वारंटाइन सेंटरों पर लोगों को 14 दिनों तक रहने के बाद ही उन्हें घर जाने की अनुमति दी जाती है.
मुख्यमंत्री ने कहा कि केन्द्र सरकार द्वारा लॉकडाउन के संबंध में जो भी निर्णय लिया. जायेगा, उससे हमलोग सहमत है लेकिन हमलोगों का सुझाव है कि लॉकडाउन को इस माह का अंत तक रखा जाय ताकि बिहार में जितने लोग आ रहे हैं, उन्हें संभालने में सहूलियत हो.

पीएनसी

4 घण्टे तक VC को छात्र अध्यक्ष ने बनाया बंधक
स्वामी विवेकानंद की प्रतिमा लगाने की घोषणा नही करने से थे नाराज छात्र
प्रभारी कुलपति ने कहा 5 फरवरी को करेंगे मूर्ति लगाने की सार्वजनिक घोषणा

आरा. विवेकानंद जयंती शनिवार को विभिन्न संगठनों सहित विश्वविद्यालय में भी विवेकानंद की जयंती हर्षोल्लास के साथ मनाई गई. विवेकानंद जयंती को युवा दिवस के रूप में हर वर्ष विभिन्न संगठन मनाते रहे है. युवाओं के लिए आदर्श के रूप में माने जाने वाले विवेकानंद की जयंती कुछ खास थी क्योंकि पूर्व से ही इस निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार इस वर्ष वीर कुंवर सिंह विश्वविद्यालय के प्रभारी कुलपति नंदकिशोर साह विवि कैम्पस में स्वामी विवेकानंद की प्रतिमा लगाने की घोषणा करने वाले थे, लेकिन घोषणा तो दूर जब वे इस कार्यक्रम में ही अनुपस्थित हुए तो छात्रसंघ अध्यक्ष अमित कुमार सिंह और अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के कार्यकर्ताओं ने प्रभारी कुलपति को उनके चैंबर में 4 घंटे तक बंधक बनाया.

छात्रसंघ अध्यक्ष का आरोप है कि प्रभारी कुलपति हर बार अपने वादे से मुकर जाते हैं. पहले से तय किए कार्यक्रम के बाद भी वे विवेकानंद जैसे आदर्श पुरुष जो युवाओं के लिए प्रेरणा स्रोत है उनकी मूर्ति विश्वविद्यालय में लगाने की घोषणा करने नहीं आना उनकी नीयत को दर्शाता है. छात्र अध्यक्ष ने कहा कि इस मूर्ति के लिए छात्रसंघ कोष से ही राशि देने की उन्होंने बात कही थी. विश्वविद्यालय से कोई अतिरिक्त राशि की डिमांड नहीं की गई थी बावजूद इसके कुलपति को घोषणा करना नागवार गुजरा और वे कार्यक्रम में ही नहीं आए. इसी बात से गुस्साए छात्रों ने उन्हें उनके चेंबर में घंटों बंद कर दिया.

4 घंटे बाद बीसी ने थाने को फोन कर पुलिस बल मंगाया जिसके बाद पुलिस ने प्रशासकीय भवन के बाहर का एक ताला तोड़ दिया. लेकिन जैसे ही अंदर का ताला तोड़ने लगे छात्र अध्यक्ष अमित सिंह पुलिस से भिड़ गए और उन्होंने अपनी जान जाने के बाद ही ताला तोड़ने की बात कह दी. अमित ने केवल छात्रों पर पुलिस द्वारा मनमानी करने का आरोप लगाया और पुलिस से कहा कि आपसब कुलपति को क्यों नही समझाते? काफी देर तक चले मान-मनौवल का ड्रामा चलता रहा दोनों पक्ष वार्ता को राजी नहीं थे. न तो कुलपति गेट पर आकर आंदोलनकारियों से वार्ता को राजी थे और ना ही आंदोलनकारी उनके चेंबर में जाकर उनसे वार्ता. काफी कोशिश के बाद पुलिस प्रशासन ने गेट का ताला खुलवा कर दोनों पक्षों की वार्ता कराई. जहां घंटे भर आरोप-प्रत्यारोप के चलते गहमागहमी का माहौल कायम रहा. अंततोगत्वा प्रभारी कुलपति ने आगामी 5 फरवरी को विवेकानंद की मूर्ति विश्वविद्यालय में स्थापित करने के लिए राजी हुए. उन्होंने बताया कि वे कई कामों के क्रियान्वयन में व्यस्त थे जिसकी वजह से विवेकानंद जयंती पर विश्वविद्यालय के कार्यक्रम में शामिल नहीं हो पाए, जिससे घोषणा अधूरी रह गई. उन्होंने कहा कि स्वामी विवेकानंद की मूर्ति लगाने के लिए छात्रों द्वारा या प्रयास सराहनीय है लेकिन कार्यक्रम में शामिल नहीं होना कोई राजनीति नहीं बल्कि समयाभाव था. वार्ता में शामिल लोगों में छात्रसंघ अध्यक्ष अमित कुमार सिंह, एबीवीपी नेता के.डी सिंह, तुषार कुमार बिट्टू कुमार सहित कई लोग थे.

आरा से ओ पी पांडेय की रिपोर्ट

… तो इस वजह से VKSU VC ने दिया इस्तीफा
VKSU के वीसी ने भ्रष्टाचारियों से क्षुब्ध हो दिया इस्तीफा

राजभवन ने किया नामंजूर

वीर कुंवर सिंह विश्वविद्यालय के कुलपति ने क्षुब्ध होकर अपने पद से आज इस्तीफा दे दिया जिसके बाद दिनभर गहमा गहमी की स्थिति बनी रही. पूरे दिन कुलपति से लोक संपर्क करते रहे लेकिन उनसे संपर्क नहीं हो पाया.

विश्वविद्यालय पर संकट का बादल कब खत्म होगा जब शाम होते ही यह खबर आई आई यह खबर आई की उनके इस्तीफे को राजभवन ने नामंजूर कर दिया है. हालांकि कुछ छात्र संगठन और छात्र नेता दिन में ही इस बात के कयास लगा रहे थे कि वर्तमान वीसी का इस्तीफा मंजूर नहीं हो पायेगा. NSUI के वर्तमान जिलाध्यक्ष दुलदुल सिंह उर्फ मनीष सिंह ने पटना नाउ को बताया कि इस्तीफा जबतक मंजूर न हो जाये तबतक नामंजूर ही समझा जाता है और उन्हें विश्वास है कि कुलपति के कार्यों की रूपरेखा देखकर राजभवन ऐसा निर्णय कभी नहीं लेगा.

वही कुलपति से संपर्क नहीं होने के बाद रजिस्ट्रार और परीक्षा नियंत्रक से भी पटना नाउ ने कई बार संपर्क करना चाहा लेकिन किसी ने इस दरमियान फोन उठा कर जवाब देना मुनासिब नहीं समझा. इस दरमियान जब NSUI के पूर्व जिलाध्यक्ष के पूर्व जिलाध्यक्ष अभिषेक द्विवेदी से मामले के बारे में पटना नाउ ने जानने की कोशिश की तो उन्होंने बताया कि VC विश्वविद्यालय में कार्यरत भ्रष्ट कर्मियों और शिक्षकों से त्रस्त हैं. कुलपति सैयद मुमताजुद्दीन की छवि स्वच्छ और पारदर्शिता वाली है लेकिन उनकी छवि को भ्रष्ट कर्मी नहीं रखना चाह रहे हैं. ऐसे कर्मियों से तरसकर दुखी मन से कुलपति ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया. पटना नाउ ने जब देर शाम कुलपति महोदय से संपर्क किया तो उन्होंने बताया कि वह छात्र के नाम पर छात्र बनकर मिलने वाले वाले बिचौलियों और भ्रष्ट कर्मियों से परेशान हैं. हालांकि उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि छात्रों और छात्र संगठन के नेताओं से उन्हें कोई दिक्कत नहीं है. दिक्कत करने वाले वह बिचौलिए हैं जो छात्र और छात्र नेता का चोला पहनकर विश्वविद्यालय में भ्रष्टाचार की गंगा बहा रहे हैं.

उन्होंने स्पष्ट शब्दों में कहा कि जब वह किसी तरह का भ्रष्टाचार खुद नहीं करते तो दूसरे की क्यों सुने, लेकिन विश्वविद्यालय में तो उल्टा ही है भ्रष्टाचार की गंगा इस कदर व्याप्त है कि कुलपति की भी अनदेखी की जाती है तो फिर ऐसे परिवेश में इस पद पर बने रहना या ना रहना समान है. इस्तीफा नामंजूर होने के बारे में पूछने पर उन्होंने बताया कि अभी इस बारे में उन्हें आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है या राजभवन से किसी तरह का कोई संदेश नहीं मिला लेकिन टेलीविजन न्यूज़ चैनलों के माध्यम से उन्होंने उन्होंने इस्तीफा नामंजूर होने की खबर देखी है. पटना से उन्होंने कहा कि वह वीर कुंवर सिंह विश्वविद्यालय की बेहतरी के लिए काम करना चाहते हैं बस जरूरत है अगर लोगों लोगों का सहयोग और पारदर्शिता की. माहौल अच्छा मिले तो वह हमेशा इस कार्य के लिए तैयार हैं.

आरा से ओपी पांडे