VC VKSU – Patna Now – Local News Patna and Bihar | Breaking News Patna | Patna News

फुल हुआ भोजपुरी-विभाग में नामांकन
भोजपुरी वैश्विक भाषा है और इसके बोलने वालों को गर्व होना चाहिए : कुलपति

भोजपुरी विभाग में सत्रारम्भ समारोह में नए छात्रों का स्वागत

आरा,4 अप्रैल. वीर कुंवर सिंह विश्वविद्यालय के भोजपुरी-विभाग में सत्र 2023-2025 के छात्रों का सत्रारंभ समारोह पूर्वक संपन्न हुआ. कार्यक्रम का प्रारंभ करते हुए भोजपुरी-विभागाध्यक्ष डॉ. दिवाकर पाण्डेय ने कहा कि विभाग लगातार प्रगति पथ पर अग्रसर है. इसका प्रत्यक्ष प्रमाण यह है कि भोजपुरी-विभाग के लिए पचहत्तर सीटें सरकार द्वारा निर्धारित हैं और वे सारी सीटें भर चुकी हैं और बहुत से छात्र अभी भी नामांकन के लिए भटक रहे हैं. भोजपुरी-विभाग की यह खासियत है कि यहां का हर छात्र विभाग के लिए समर्पित है. मुख्य अतिथि कुलपति डॉ. शैलेन्द्र कुमार चतुर्वेदी ने भोजपुरी भाषा के महत्व को रेखांकित करते हुए कहा कि आज यह भाषा वैश्विक रूप धारण कर चुकी है और हमें इस पर गर्व करना चाहिए. उन्होंने छात्रों को संबोधित करते हुए कहा कि कोई शिक्षक अपने तब गौरवान्वित महसूस करता जब उसका शिष्य ज्ञान के क्षेत्र में उसे पराजित कर देता है. उन्होंने भोजपुरी-विभाग के विकास के लिए हर संभव मदद करने की बात कही.

मानविकी संकायाध्यक्ष डॉ. जमील अख्तर ने कहा कि भोजपुरी-विभाग को यह कोशिश करनी चाहिए कि भोजपुरी के प्रख्यात विद्वानों,विषय विशेषज्ञों,कलाकारों आदि को समय-समय पर आमंत्रित कर व्याख्यान कराए तथा मारिशस विश्वविद्यालय से संपर्क कर मेधा का आदान-प्रदान करे.

आचार्य दुर्गाशंकर प्रसाद सिंह नाथ सभागार छात्रों से खचाखच भरा हुआ था. एस बी काॅलेज की असिस्टेंट प्रोफेसर डॉ. कौशल्या शर्मा एवं महाराजा काॅलेज की असिस्टेंट प्रोफेसर डॉ. शुचि स्नेहा मान्य अतिथि के रूप में उपस्थित थीं. इस मौके पर अभिषेक कुमार, नीतू कुमारी,नीतीश कुमार,आशा कुमारी, संध्या कुमारी आदि अनेक छात्र-छात्राएं उपस्थित थे.

PNCB

हस्ताक्षर दिलाएगी VKSU को उसकी भूमि !
कुँवर सिंह विश्वविद्यालय के भूमि के लिए एस्टेडियम गेट और महाजन टोली में हस्ताक्षर अभियान चलाया गया

14 अप्रैल को कुलाधिपति और राज्यपाल
को सौंपी जाएगी मांग

आरा, 12 अप्रैल(ओ पी पाण्डेय). स्काडा की भूमि को VKSU को देने के लिए कुँवर सिंह विश्वविद्यालय भूमि प्राप्ति अभियान समिति द्वारा इन दिनों सशक्त हस्ताक्षर अभियान चलाया जा रहा है. आंदोलन को लोकतांत्रिक तरीके से मजबूत कर विवि के लिए उक्त भूमि के लिए शाहाबाद की जनता तैयार है सरकार से उक्त भूमि की मांग के लिए. एक के बाद एक आंदोलन के रूप को लगातार समिति सिंचित कर रहा है जो आने वाले दिनों में बड़े आंदोलन के रूप में देखने को मिलेगा. अभी लोकतंत्र का सबसे मजबूत हस्ताक्षर द्वारा अपनी सहमति का सिलसिला चल रहा है जो तीन दिनों से जारी है.

बता दें कि अभियान की शुरुआत में सोमवार को शाहाबाद के कोने-कोने से नागरिकों की जुटान हुई थी. वीर कुंवर सिंह विश्वविद्यालय के अस्तित्व की रक्षा के लिए छात्रों, शिक्षकों, कर्मचारियों के साथ शाहाबाद के कोने कोने से जुटे नागरिकों ने विश्वविद्यालय परिसर में हस्ताक्षर अभियान के साथ आंदोलन का बिगुल फूंक दिया. शाहाबाद व्यापी इस आंदोलन की सूत्रधार वीर कुंवर सिंह विश्वविद्यालय भूमि प्राप्ति अभियान समिति है जो विश्वविद्यालय को खंड-खंड बांटने की बजाय स्काड़ा जापानी फार्म की भूमि देने के लिए लगातार संघर्ष कर रही है. दूसरे दिन भी VKSU कैम्पस के अतिरिक्त शहर के महाजन टोली 1 और आसपास के इलाके में हस्ताक्षर अभियान चलाया गया.

हस्ताक्षर अभियान के तीसरे दिन बुधवार को पहले से तय स्थान स्टेडियम गेट के सामने काफी संख्या में लोगों ने इस संघर्ष के समर्थन में हस्ताक्षर किया. इसके आलावे महाजन टोली 1 में भी अभियान के समर्थन में लगभग 200 लोगों ने अपना हस्ताक्षर कर इस अभियान को समर्थन दिया. महाजन टोली में प्रभाव क्रियेटिव सोसायटी के सचिव कमलेश कुंदन ने हस्ताक्षर अभियान को संचालित किया.

अभियान के सह संयोजक युवा साथी अनिरुद्ध सिंह और अमरजीत कुमार ने वहाँ पहुँचे छात्रों और युवाओं से इस संघर्ष के विषय पर विस्तार से प्रकाश डाला. समिति के संयोजक मण्डल के साथी समाजिक कार्यकर्ता एवं रंगकर्मी अशोक मानव ने सभी लोगों से कहा कि सरकार शाहबाद जनपद के लोगों पर घोर अन्याय कर रही है. आप सभी इस संघर्ष को तन मन से साथ दें ताकि इस संघर्ष की आवाज़ सरकार तक पँहुचे सके.

हस्ताक्षर अभियान के प्रभारी बिजय मेहता ने सभी लोगों को धन्यवाद देते हुए कहा कि उपस्थित लोगों के उत्साह से लग रहा है कि सरकार को जल्द से जल्द मांग पूरी करनी हीं पड़ेगी. उपस्थित प्रमुख लोगों में तैराकी संघ के सचिव नर्वदेश्वर शुक्ला, सुधीर शर्मा, रविन्द्र कुमार, मनोज सिंह, लडू भोपाली, साहेब लाल यादव, मुकेश मुस्कान, श्याम शर्मिला, संरक्षक मण्डल सदस्य अशोक मानव थे.

सोमवार की सुबह विश्वविद्यालय खुलने के साथ ही अभियान के संरक्षक सीनेटरों डॉ विनोद कुमार सिंह, संतोष तिवारी, प्रो बलिराज ठाकुर, भोजपुरी सह हिंदी विभागाध्यक्ष प्रो दिवाकर पाण्डेय, रंगकर्मी अशोक मानव की उपस्थिति में अभियान के सदस्य विजय मेहता के नेतृत्व में शुरु हुआ.

गर्मी चढ़ने के साथ ही हस्ताक्षर अभियान में विश्वविद्यालय के विभिन्न विभाग के अध्यक्षों, शिक्षकों, छात्रों, कर्मचारियों के अलावा शाहाबाद के जिलों के कई अंगीभूत और सम्बद्ध कॉलेजों के सदस्य जुटने लगे. सभी ने उत्साहपूर्वक हस्ताक्षर अभियान में अपनी भागीदारी निभाई और एक सुर में विश्वविद्यालय को पुराने परिसर से सटे स्काड़ा कृषि विभाग की परती भूमि विश्वविद्यालय के नामे अविलम्ब कर देने की मांग की.

14 अप्रैल को कुलाधिपति और राज्यपाल
को सौंपी जाएगी मांग

संरक्षक डॉ विनोद कुमार सिंह ने कहा कि अभियान समिति 14 अप्रैल को कुलाधिपति और राज्यपाल को अपनी मांगों से संबंधित ज्ञापन सौंपेगी और जमीन प्राप्ति तक संघर्ष करेगी. हस्ताक्षर अभियान के संयोजक विजय मेहता और मीडिया संयोजक रवि प्रकाश सूरज ने कहा कि अगले दो दिनों तक यह अभियान विश्वविद्यालय में चलाया जायेगा उसके बाद हर जिले में अलग अलग टीमों के माध्यम से तेज़ी लाई जाएगी.

VKSU के पदाधिकारियों ने भी किया हस्ताक्षर
विश्वविद्यालय के डीन सह रजिस्ट्रार प्रो रणविजय कुमार, समाजशास्त्र अध्यक्ष प्रो अवध बिहारी सिंह, दर्शनशास्त्र के प्रो किस्मत कुमार सिंह, अंग्रेजी विभाग के विजय राज कुमावत, हिंदी विभाग के निलाम्बुज सिंह, जैन कॉलेज रसायन विभाग की डॉ कुमुद कुमारी, माधुरी कुमारी, रश्मि सिन्हा, डॉ अजय कुमार सहित कई अन्य विभागों के छात्रों एवं शिक्षकों की भी भागीदारी रही.

कैमूर और रोहतास से भी आये लोग

हस्ताक्षर अभियान के लिए टीम में अभियान समिति के कैमूर जिला संयोजक सोहित सिन्हा, भोजपुर जिला संयोजक सूरज सिंह परमार, रोहतास के अमरजीत कुमार सिंह, बक्सर के राजेश कुमार और मुख्य अभियान संयोजक सिंह को शामिल किया गया है. आज के हस्ताक्षर अभियान में छात्राओं रिंकी सोनी, खुशी, अन्या कुमारी, मधु, खुशबू, मोनिका आदि ने बताया कि विश्वविद्यालय को खंड खंड बांटने से छात्राओं, महिला शिक्षकों और गरीब छात्रों की शिक्षा पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ेगा.

अब देखना यह है कि लोकतंत्र में सबसे मजबूत जनता की आवाज उनके हस्ताक्षर के रूप में क्या सशक्त भूमिका निभाता है या फिर बड़ा आंदोलन ही VKSU के स्तीत्व को बचाएगा.

खतरे में पड़े VKSU के अस्तित्व को मिला हाथों का सहारा, बनी मानव श्रृंखला
जनता ने थामा एक दूसरे का हाथ, विश्वविद्यालय को बचाने के लिए एकजुट हुए आम जन

कृषि विभाग स्काडा की भूमि प्राप्ति के लिए आयोजित हुई विशाल मानव श्रृंखला

आरा,21 फरवरी. विश्विद्यालय की जमीन को बन्दरबाँट कर अलग-अलग महाविद्यालयों के लिए भूमि को आवंटन के बाद अब VKSU के पास तय मानक के अनुसार विवि की अपनी भूमि नही बच गयी है जिसके बाद VKSU के अस्तित्व पर ही खतरा मंडराने लगा है. अब विवि के लिए तय पैमाने पर अगर विवि ही नही रहेगा तो इसके अधीन महाविद्यालयों के पैमाने का क्या होगा इसकी कल्पना की जा सकती है. विवि को आवंटित भूमि पर मेडिकल और कृषि विवि बनाने का आदेश तो पारित हो गया जिसमें मेडिकल कॉलेज के लिए काम भी शुरू हो गया. आलम ये है कि उस भूमि पर पहले से लगे 6200 पेड़ों को बिना वन विभाग की अनुमति के बगैर काट भी दिया गया. जब छात्रों ने पर्यावरण के इस मुद्दे पर आवाज उठाया तो इसे मेडिकल कॉलेज के विरोध का स्वर सरकार द्वारा माना जाने लगा. जबकि हकीकत यह है कि भोजपुर जिले में मेडिकल, इंजीनियरिंग या कृषि महाविद्यालय के निर्माण के लिए सभी उसके पक्ष में हैं लेकिन क्या पर्यावरण और विवि के अस्तित्व को नजरअंदाज कर नए निर्माण का होना सही है? इन्ही मुद्दों पर जिले के आम जन और बुद्धिजीवियों ने सोमवार को VKSU के अस्तित्व को बचाने के लिए एक दूसरे का हाथ थाम मानव श्रृंखला बनाया. मानव श्रृंखला में जुटे लोगों ने पटना नाउ को बताया कि सरकार से हमारी मांग इतनी ही है कि विवि के लिए निर्धारित भूमि को सरकार कायम रखे ताकि वर्षों आंदोलन के बाद बने VKSU के अस्तित्व पर कोई आंच नही आये. लोगों की मांग थी कि कृषि विभाग की भूमि से कुछ हिस्से विवि को आवंटित किया जाए ताकि VKSU का अस्तित्व बरकरार रहे.

सोमवार को वीर कुंवर सिंह विश्वविद्यालय के पुराने परिसर में कृषि विभाग स्काडा की भूमि को विश्वविद्यालय के नाम हस्तांतरित करने की माँग को लेकर मानव श्रृंखला आयोजित की गयी. वीर कुंवर सिंह की प्रतिमा पर सुबह से ही शिक्षकों, छात्रों और आम नागरिकों का जुटान शुरु हो गया. पूर्व से निर्धारित 11 बजे से शुरु हुई इस मानव श्रृंखला में धीरे-धीरे शाहाबाद के विभिन्न जिलों से आये अंगीभूत एवं सम्बद्ध कॉलेजों के शिक्षक, छात्र, कर्मचारी, जनप्रतिनिधि एवं आम नागरिकों ने एक दूसरे का हाथ थामा और शांतिपूर्ण तरीके से अपनी मांगों के समर्थन में खड़े हो गए. विरोध के मानक के रूप में वे इस तरह आधे घण्टे तक मानव श्रृंखला के रूप में साथ खड़े रहे. इस सर्वदलीय मानव श्रृंखला का आयोजन वीर कुंवर सिंह विश्वविद्यालय भूमि प्राप्ति अभियान समिति के बैनर तले हुआ.

अभियान समिति की मांग है कि मेडिकल कॉलेज को जीरो माईल पर दी गयी भूमि के बदले विश्वविद्यालय को पुराने परिसर से सटे जापानी फॉर्म की भूमि दे दी जाये ताकि विश्वविद्यालय का स्वरूप क़ायम रहे.

अभियान समिति के सदस्य सीनेटर डॉ विनोद कुमार सिंह ने कहा कि हम ना तो मेडिकल कॉलेज का विरोध कर रहे हैं और ना ही केंद्र एवं राज्य सरकार का. उन्होंने कहा कि हम लम्बे संघर्ष के बाद स्थापित विश्वविद्यालय के अस्तित्व को बचाने के समर्थन में हैं. जापानी फॉर्म की भूमि विश्वविद्यालय को केंद्र एवं राज्य सरकार के संयुक्त प्रयासों से ही मिलेगी.

अध्यक्षता कर रहे प्रो बलिराज ठाकुर ने कहा कि शाहाबाद का विकास तभी सम्भव है जब विश्वविद्यालय की गरिमा बची रहेगी.

सामाजिक कार्यकर्ता विजय मेहता और भोजपुरिया जन मोर्चा के कुमार शीलभद्र ने आह्वान किया कि विश्वविद्यालय के अस्तित्व पर आये संकट के समाधान के लिए शाहाबाद के जन प्रतिनिधियों की पहल आवश्यक है.

मानव श्रृंखला में विश्वविद्यालय के शिक्षक दिवाकर पाण्डेय, के के सिंह, अवध बिहारी चौधरी, जमील अख्तर, दूधनाथ चौधरी, उमेश कुमार, कुंदन कुमार, सुधा निकेतन रंजनी, निलंबुज सिंह, प्रसूंजय सिन्हा, अंकुर त्रिपाठी, प्रसूंजय सिन्हा, आनंद भूषण पाण्डेय आदि के साथ विभिन्न छात्र संगठनों में आइसा के शबीर कुमार, पप्पू कुमार, एन एस यू आई के मुनमुन तिवारी, नवीन शंकर पाठक, छात्र जदयू के कृष्णा तिवारी, मुन्नू यादव, अभिषेक मेहता, ए बी वी पी के सोहित सिन्हा के अलावा, अमित सम्राट, गुड्डू बबुआन, रिज़वान, अविनाश मिश्र, रवि शंकर सिंह आदि शामिल थे.

मानव श्रृंखला की समाप्ति के बाद अभियान समिति की आम बैठक भोजपुरी विभाग में हुई. बैठक को सम्बोधित करते हुए भाई दिनेश ने कहा कि यह मांग बिल्कुल उचित है तथा इस अभियान को उन्होंने अपना समर्थन दिया. बैठक में सर्वसम्मति से यह निर्णय लिया गया कि चरणबद्ध तरीके से गांधीवादी स्वरूप में यह आंदोलन तब तक चलता रहेगा जब तक केंद्र और राज्य सरकार का ध्यान इस मुद्दे पर आकृष्ट ना हो जाये और वे छात्रहित में जापानी फॉर्म की भूमि विश्वविद्यालय को हस्तांतरित ना कर दे. बैठक में जदयू के प्रदेश महासचिव मुकेश सिंह, कुंवर वाहिनी के प्रदेश अध्यक्ष धीरज कुमार सिंह उर्फ़ लव जी ने शिक्षा के इस संघर्ष में जन-जन को जुड़ने का आह्वान किया.

आरा से ओ पी पांडेय की रिपोर्ट