Vaccination in bihar – Patna Now – Local News Patna and Bihar | Breaking News Patna | Patna News

पूर्व मध्य रेल के 67 हजार से अधिक रेलकर्मियों ने लिया वैक्सीन
दानापुर मंडल में 100% टीकाकरण, शत-प्रतिशत रेलकर्मियों ने ली वैक्सीन

हाजीपुर,14 जुलाई. कोरोना से लड़ने में रेलवे के कर्मचारियों ने कोरोना काल मे तो दिलेरी दिखाई ही है अब वे वैक्सिनेशन के जरिये इसे मिटाने में अपना योगदान शत-प्रतिशत दे रहे हैं. रेलवे ने अपने कर्मचारियों के लिए वैक्सिनेशन की विशेष अभियान चला रखी है जिसमें उसके कर्मचारी भरपूर सहयोग कर रहे हैं.

कोरोना वायरस के संक्रमण को देखते हुए ट्रेनों के परिचालन सहित अन्य रेल गतिविधियां सामान्य रूप से जारी रहे इसके लिए रेल कर्मियों के व्यापक स्वास्थ्य हित में पूर्व मध्य रेल द्वारा मुख्यालय एवं पांचों मंडलों में कार्यरत रेलकर्मियों को कोविड-19 से बचाव हेतु एक अभियान के रूप में कोविड टीकाकरण चलाया जा रहा है. अब तक पूर्व मध्य रेल के 83 प्रतिशत रेलकर्मियों का टीकाकरण किया जा चुका है. दानापुर मंडल द्वारा टीकाकरण में उपलब्धि हासिल करते हुए मंडल के शत-प्रतिशत रेलकर्मियों को कोरोना की वैक्सीन दी जा चुकी है. अन्य मंडलों में भी टीकाकरण तीव्र गति से जारी है.

वैक्सीनेशन की दिशा में योजनाबद्ध ढंग से कार्य करते हुए 13.07.2021 तक पूर्व मध्य रेल के कुल 81706 कर्मचारियों में से 67094 कर्मचारियों को विभिन्न रेलवे अस्पतालों में यह वैक्सीन दी गयी. इनमें मुख्यालय में कार्यरत 2306 अधिकारियों/कर्मचारियों में से 1642 रेलकर्मियों का कोविड टीकाकरण किया गया.

मंडलों में भी वृहत् टीकाकरण अभियान चलाया जा रहा है.दानापुर मंडल में शत-प्रतिशत रेलकर्मियों का टीकाकरण कर लिया गया है. समस्तीपुर मंडल में 10425 रेलकर्मियों में से 7051, सोनपुर मंडल में 12997 रेलकर्मियों में से 11648, पंडित दीनदयाल उपाध्याय मंडल में 14780 रेलकर्मियों में से 10149 तथा धनबाद मंडल में कार्यरत 22315 रेलकर्मियों में से 19117 रेलकर्मी को कोरोना की वैक्सीन दी जा चुकी है। इसके अलावा हरनौत रेल कारखाना, निर्माण संगठन, प्लांट डिपो/पंडित दीन दयाल उपाध्याय मंडल और समस्तीपुर वकर््शॉप के कुल 3752 रेलकर्मियों में से 2843 रेलकर्मियों का भी टीकाकरण किया जा चुका है.

ECR के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी राजेश कुमार ने बताया कि वैक्सीनेशन की प्रक्रिया लगातार जारी है तथा शीघ्र ही शत-प्रतिशत रेल कर्मियों को वैक्सीन उपलब्ध कराया जाएगा ताकि रेलकर्मी बिना किसी भय के अपनी जिम्मेदारियों का सफलतापूर्वक निर्वहन कर सकें.

PNCB

शीर्ष पर बिहार, 24 घंटे में रिकॉर्ड 6 लाख से अधिक हुआ टीकाकरण
• स्वास्थ्य मंत्री ने ट्वीट कर दी जानकारी, सबसे अधिक टीका करने वाले राज्य बना बिहार

• टीकाकरण कार्य के साथ रैपिड एंटीजेन टेस्ट व आरटीपीसीआर जांच को दी प्राथमिकता

पटना, 17 जून: कोविड संक्रमण की रोकथाम के लिए हो रहे टीकाकरण कार्य में बिहार ने उल्लेखनीय कार्य किया है. अब यह देशभर में एक दिन में सबसे अधिक टीकाकरण करने वाला पहला राज्य हो गया है. इसकी जानकारी राज्य सरकार के स्वास्थ्य मंत्री मंगल पांडे ने अपने ट्विटर हैंडल के माध्यम से दी है. स्वास्थ्य मंत्री ने टिवटर हैंडल से जानकारी देते हुए लिखा है कि बिहार एक दिन में सर्वाधिक टीकाकरण करने वाले देश का पहला राज्य बन गया है. केंद्र सरकार द्वारा टीके की आपूर्ति बढ़ाने एवं मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के निर्देश पर स्वास्थ्य विभाग टीकाकरण कार्य तेज गति से कर रहा है. बिहार 24 घंटे में रिकॉर्ड 6 लाख, 62 हजार 507 लोगों को टीकाकृत कर सभी राज्यों से आगे हैं.

बिहार एक दिन में सर्वाधिक टीकाकरण करने वाला देश का पहला राज्य बन गया है।केंद्र सरकार द्वारा टीके की आपूर्ति बढ़ाने एवं मुख्यमंत्री जी के निर्देश पर स्वास्थ्य विभाग टीकाकरण तेज गति से कर रहा है।बिहार 24 घंटे में रिकार्ड 6 लाख 62 हजार 507 लोगों को टीकाकृत कर सभी राज्यों से आगे रहा।
— Mangal Pandey (Modi Ka Parivar) (@mangalpandeybjp) June 17, 2021

विभिन्न राज्यों में हो रहे कोविड टीकाकरण कार्य में बिहार जहां शीर्ष राज्य है, वहीं उत्तरप्रदेश दूसरे स्थान पर है. कोविड टीकाकरण कार्य में शीर्ष दस राज्यों में मध्यप्रदेश, तमिलनाडु, गुजरात, महाराष्ट्र, कर्नाटक, तेलंगाना, ओडिशा, पश्चिम बंगाल भी शामिल हैं. बुधवार तक उत्तरप्रदेश में एक दिन में जहां 3 लाख 60 हजार 382 लोगों का टीकाकरण किया गया, वहीं मध्यप्रदेश में यह संख्या 3 लाख 35 हजार 608 रहा. तमिलनाडु में 3 लाख 21 हजार 792, गुजरात में 2 लाख 48, 381, महाराष्ट्र में 2 लाख 34 हजार 352, कर्नाटक में 1 लाख 94 हजार 703, तेलंगाना में 1 लाख 72 हजार 496, ओडिशा में 1 लाख 51 हजार 666 तथा पश्चिम बंगाल में 1 लाख 19 हजार 271 रहा. अन्य राज्यों में एक दिन में हुए टीकाकरण की संख्या महज पांच अंकों में ही रही.

नियमित अनुश्रवण कार्य से बेहतर परिणाम मिले

राज्य सरकार द्वारा कोविड टीकाकरण को लेकर नीतिगत फैसले लेने और उसके सफल क्रियान्वयन और अनुश्रवण की जिम्मेदारी स्वास्थ्य विभाग के कंधे पर रही है. इसका सकारात्मक परिणाम देखने को मिले हैं. राज्य स्वास्थ्य समिति के कार्यपालक निदेशक मनोज कुमार द्वारा इसके अनुश्रवण तथा टीकाकरण के क्रियान्वयन को लेकर जिला स्तर पर सिविल सर्जन को लगातार गाइडलाइन के माध्यम से आवश्यक कार्य किये जाने के लिए निर्देश दिये जाते रहे हैं. टीकाकरण कार्य के साथ साथ संक्रमण की पुष्टि के लिए अधिक से अधिक लोगों के आरटीपीसीआर व एंटीजेन टेस्ट को भी प्राथमिकता दी गयी है.

OP Pandey