Vaccinatination – Patna Now – Local News Patna and Bihar | Breaking News Patna | Patna News

कोरोना से जंग जीतना है तो वैक्सीन जरूर लें
कोइलवर/भोजपुर
कोरोना टीकाकरण अभियान के तहत कोइलवर के काजी वहीद अशरफ मध्य विद्यालय टीकाकरण केंद्र पर शनिवार को भी टीकाकरण किया गया. इस दौरान सुबह से ही महिलाओं व परुषों की भीड़ इकट्ठी हो गई. टीकाकरण के तहत पटना जिला युवा भाजपा जिलाध्यक्ष अर्पित कुमार दिवाकर ने कोरोना वैक्सीन का पहला डोज लिया. कोविड-19 का टीका लगवाने के बाद जिलाध्यक्ष दिवाकर ने कहा कि कोरोना वायरस का संक्रमण अभी खत्म नहीं हुआ है इसलिए यह आवश्यक है कि सावधानी बरती जाए.

उन्होंने कहा कि शासन की गाइडलाइन के अनुसार प्रदेश में टीकाकरण लगातार कराया जा रहा है. कोरोनारोधी टीका पूरी तरह सुरक्षित है. किसी प्रकार का कोई साइड इफेक्ट नहीं है. यह टीका बाकी टीकों की तरह ही जनरल वैक्सीन है. हमने खुद वैक्सीन लगवाया है जिसका कोई साइड इफेक्ट नहीं दिखा. अतः सभी लोग सरकार के गाइड लाइन के अनुसार कोरोना का टीका लें ताकि हम सभी कोरोना से जंग जीत सकें. साथ ही कहा कि टीका लेने के बाद भी सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करें, साबुन से बार-बार हाथ धोते रहें व मास्क का हमेशा प्रयोग करें.

आमोद

सचिवालयकर्मियों एवं उनके परिवारवालों का हुआ टीकाकरण
• स्वास्थ्य, पशुपालन एवं मत्सयपालन, गन्ना उद्योग एवं नगर विकास एवं आवास विभाग के कर्मी हुए शामिल
• राज्य सरकार द्वारा सभी को टीकाकृत करने की मुहीम का हिस्सा
• लोगों में दिखा टीकाकरण को लेकर उत्साह

पटना,13 जून(ओ पी पाण्डेय). राज्य सरकार एवं स्वास्थ्य विभाग द्वारा सभी नागरिकों को टीकाकृत करने की मुहीम पूरे राज्य में जारी है. राज्य भर में 18 वर्ष एवं 45 वर्ष से ऊपर के लोगों को टीकाकृत करने के लिए विभिन्न स्तरों पर टीकाकरण अभियान चलाया जा रहा है. इसी क्रम में शनिवार को सचिवालय में सचिवालयकर्मियों एवं उनके परिवारजनों के लिए विशेष टीकाकरण सत्र का आयोजन किया गया. इस टीकाकरण सत्र में सरकार के चार विभाग स्वास्थ्य, पशुपालन एवं मत्सयपालन, गन्ना उद्योग एवं नगर विकास एवं आवास विभाग के कर्मी तथा उनके परिवारजनों को टीकाकृत किया गया.

राज्य सरकार द्वारा सभी को टीकाकृत करने की मुहीम का हिस्सा:
स्वास्थ्य विभाग में अंडर सेक्रेटरी अंजनी कुमार सिन्हा ने बताया राज्य सरकार और स्वास्थ्य विभाग राज्य के ज्यादा से ज्यादा योग्य नागरिकों को टीकाकृत करने के लिए संकल्पित है. इसी क्रम में शनिवार को राज्य सचिवालय में टीकाकरण सत्र का आयोजन किया गया. स्वास्थ्य, पशुपालन एवं मत्सयपालन, गन्ना उद्योग एवं नगर विकास एवं आवास विभाग के कर्मी तथा उनके परिवारजनों को टीका लगाया गया. आगे अन्य विभाग के कर्मी एवं उनके परिवारजनों को भी टीकाकृत किया जायेगा. सत्र में शामिल लोगों को पहला और दूसरा दोनों डोज देने की सुविधा उपलब्ध करायी गयी है.
दोनों डोज है जरुरी:
अंडर सेक्रेटरी ने बताया कोरोना के खिलाफ सुरक्षा चक्र मजबूत करने के लिए वैक्सीन के दोनों डोज लेना आवश्यक है. दोनों डोज लेने के बाद ही शरीर में कोरोना संक्रमण से लड़ने के लिए प्रतिरोधक क्षमता का विकास होता है. विभाग द्वारा लगातार इसके लिए सामुदायिक स्तर पर लोगों को जागरूक करने का काम किया जा रहा है.

लोगों में दिखा टीकाकरण को लेकर उत्साह:
सचिवालय में आयोजित टीकाकरण सत्र में कर्मी एवं उनके परिवारजनों के बीच कोविड टीकाकरण को लेकर खासा उत्साह देखा गया. ज्यादातर कर्मियों के सभी योग्य परिजन इस टीकाकरण सत्र में शामिल हुए और टीकाकरण करवाकर संक्रमण से सुरक्षा की ओर अपना कदम बढ़ाया. युवा लाभार्थियों ने भी बढ़ चढ़कर इस अभियान में हिस्सा लिया और प्रथम डोज लेने वालों ने तय समय पर दूसरा डोज लेने की प्रतिबद्धता जताई.

ऑन स्पॉट निवंधन की थी सुविधा:
सचिवालयकर्मी और उनके परिवारजनों के लिए आयोजित इस टीकाकरण सत्र में ऑन स्पॉट निवंधन की सुविधा उपलब्ध करायी गयी थी. लाभार्थी अपने पहचान पत्र की प्रतिलिपि दिखकर टीका लगवाते दिखे. सभी लाभार्थियों के लिए बैठने एवं जलपान के लिए समुचित व्यवस्था की गयी थी.

जिम्मेदारी ही दिलाएगा कोरोना से मुक्ति
कोरोना व उसके संक्रमण के खिलाफ सभी को निभानी होगी अपनी जिम्मेदारी : डीआईओ

संक्रमित होने वाले मरीजों की संख्या में गिरावट के साथ ठीक होने वाले मरीजों की तादात बढ़ने लगी

कोविड-19 का टीका संक्रमण से बचाव के लिए सबसे महत्वपूर्ण

स्वास्थ्य अधिकारियों ने की पहली डोज ले चुके लाभार्थियों से अनिवार्य रूप से दूसरी डोज लेने की अपील

आरा, 12 मई. जिले में अब कोरोना से संक्रमित होने वाले मरीजों की संख्या में गिरावट के साथ ठीक होने वाले मरीजों की तादात बढ़ने लगी है. जिसका श्रेय जिला प्रशासन व स्वास्थ्य अधिकारियों को जाता है. एक ओर जहां प्रशासनिक अधिकारी सरकार के द्वारा घोषित लॉकडाउन के नियमों का पालन कराने में लगे रहे, वहीं स्वास्थ्य समिति के चिकित्सक व कर्मियों ने संक्रमित लोगों के इलाज करने में दिन रात एक कर रखा है. इसी क्रम में जिला प्रतिरक्षण पदाधिकारी (डीआईओ) डॉ. संजय कुमार सिन्हा ने 18 से 44 वर्ष तथा 45 वर्ष से अधिक उम्र के लोगों से टीके का लाभ लेने की अपील की है. उन्होंने कहा कोरोना का टीका संक्रमण से बचाव का एक मात्र जरिया है. स्वास्थ्य परीक्षणों में यह पूरी तरह साबित हो चुका है. टीका का संपूर्ण डोज लेने के बाद संक्रमण की संभावना 90 फीसदी तक कम होती है. टीका का दोनों डोज लेने के बाद अगर कोई व्यक्ति संक्रमित होते हैं, तो उन पर रोग का प्रभाव व इससे जुड़ी जटिलता काफी कम होगी. साथ ही, वह बीमारी के लक्षणों से जल्द निजात पा जाएंगे.

18+ के लाभार्थियों के लिए पीएचसी पर हो रहा टीकाकरण

डीआईओ डॉ. सिन्हा ने तमाम जिलावासियों से टीकाकरण अभियान में बढ़ चढ़ कर भाग लेने की अपील की। उन्होंने कहा टीका लगाने के बाद आप और आपका परिवार कोरोना संक्रमण से सुरक्षित होगा.आप सुरक्षित होंगे तो आपका देश सुरक्षित होगा। रविवार से 18+ के लाभार्थियों के लिए भी टीकाकरण शुरू हो चुका है. जिसके लिए सभी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों (पीएचसी) पर अतिरिक्त व्यवस्था की गई है. वहीं, 45 साल से अधिक उम्र के लोगों को टीका लगाने के लिये अलग से सत्रों का संचालन किया जा रहा है. निर्धारित आयु वर्ग के अधिक से अधिक लोग टीका लगवायें. इसके अलावा डीआईओ डॉ. सिन्हा ने पहली डोज ले चुके लोगों को भी दूसरी डोज लेने की सलाह दी है. उन्होंने बताया 45 व उससे अधिक उम्र के लोग जिन लोगों ने पहला टीका ले लिया है, उन्हें निर्धारित अवधि में दूसरा डोज अनिवार्य रूप से लेना होगा. जब तक वह दूसरी डोज नहीं लेंगे, उनके शरीर में संक्रमण से लड़ने के खिलाफ एन्टी बॉडीज का निर्माण नहीं होगा.

सभी को अपने हिस्से की लड़ाई लड़नी होगी
डीआईओ डॉ. सिंह ने कहा कोरोना को हराना है, तो हम सभी को मिलकर आगे बढ़ना होगा. सिर्फ सरकार या स्वास्थ्य विभाग के बूते यह संभव नहीं है. इसके लिये हर एक व्यक्ति को अपने हिस्से की लड़ाई लड़नी होगी. जब तक देश की तमाम जनता संगठित होकर इसके खिलाफ खड़ी नहीं होगी तब तक कोरोना से जुड़ी चुनौतियों को खत्म करना मुश्किल है. उन्होंने तमाम जिलावासियों से निश्चित रूप से मास्क का उपयोग करने, शारीरिक दूरी का ध्यान रखने व नियमित समयांतराल पर हाथों की सफाई करने की अपील की. उन्होंने कहा सरकार द्वारा जारी गाइडलाइन का शत-प्रतिशित अनुपालन ही हमें कोरोना के खिलाफ जारी लड़ाई में जीत दिलायेगा.

आरा से ओ पी पांडेय की रिपोर्ट

सब तक वैक्सीन की पहुँच बनाने में लगा गेट्स फ़ाउंडेशन
भारत में भी अधिक से अधिक वैक्सीन पहुंचाने की कोशिश में बीएमजीएफ
• सीईओ ने कहा, फाउंडेशन ने दिया कई कंपनियों को लोन ताकि जल्द से जल्द अधिक से अधिक वैक्सीन बन सकें
• वैक्सीन बनाने में उपयोग होने वाले मटेरियल का भी भंडारण किया, कंपनियों के बीच तकनीक का आदान-प्रदान भी किया
• किसी भी बाधा को वैक्सीन के पहुंच के रास्ते में नहीं खड़ा होना चाहिए – सीईओ मार्क सूज़मैन

पटना, 12 मई(ओ पी पांडेय). भारत में कोविड-19 की दूसरी लहर के प्रकोप को देखते हुए बिल एंड मिलिंडा गेट्स फाउंडेशन (बीएमजीएफ) प्रयासरत है कि ज्यादा से ज्यादा वैक्सीन जल्द से जल्द पहुंचे ताकि ज्यादा से ज्यादा लोगों को वैक्सीन लगाई जा सके.

फाउंडेशन के CEO मार्क सूजमैन ने शनिवार को बताया कि बीएमजीएफ की विभिन्न वैक्सीन निर्माता कंपनियों से बातचीत चल रही है. फाउंडेशन ने वैक्सीन के निर्माण व सुचारू वितरण के लिए 3000 लाख डालर से ज्यादा का निवेश किया है. इसके अलावा 3000 लाख डालर का लोन कंपनियों को दिया है ताकि जल्द से जल्द भारत में वैक्सीन पहुंच सके. इसमें भारतीय कंपनियां भी शामिल हैं. उन्होंने बताया कि फाउंडेशन का लक्ष्य 2000 लाख वैक्सीन तैयार कराने का है जिस पर तेजी से काम चल रहा है.
सीईओ ने बताया कि वैक्सीन का उत्पादन बढ़वाने के लिए फाउंडेशन ने कई देशों की कंपनियों के बीच तकनीक का आदान-प्रदान कराया है. इसके अलावा वैक्सीन बनाने में उपयोग होने वाले मटेरियल का भंडारण भी कर रखा है ताकि किसी प्रकार का अवरोध उत्पन्न न हो. उन्होंने आश्वस्त किया है कि फाउंडेशन आगे भी जनहित में काम करता रहेगा. जिनको आवश्यकता है उन सभी लोगों को टीके लगवाना बिल गेट्स और मेलिंडा फ्रेंच गेट्स के लिए अहम कार्य है. गेट्स फाउंडेशन अपने संसाधनों का उपयोग यह सुनिश्चित करने के लिए करेगा कि काम जारी रहे और सफल रहे.

अब स्कूल एवं कॉलेजों में बनाया जायेगा कोविड टीकाकरण केंद्र
• संक्रमण बढ़ते देखकर लिया गया निर्णय
• तीन कमरों का बनेगा टीकाकरण केंद्र
• राज्य स्वास्थ्य समिति के कार्यपालक निदेशक ने जारी किया निर्देश
आरा, 12 मई(ओ पी पांडेय). जिले में वैश्विक महामारी कोरोना संक्रमण से बचाव के लिए कोविड टीकाकरण अभियान को तेज किया गया है. अब 18 से 44 वर्ष तक के लाभार्थियों का टीकाकरण किया जा रहा है. इस कड़ी में स्वास्थ्य विभाग ने स्कूल व कॉलेजों में टीकाकरण केंद्र बनाने का निर्णय लिया है. इस संबंध में राज्य स्वास्थ्य समिति के कार्यपालक निदेशक मनोज कुमार ने पत्र जारी कर आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किया है. जारी पत्र में कहा गया है कि कोविड 19 वैश्विक महामारी से सुरक्षा प्रदान करने के उद्देश्य से 18 से 44 वर्ष आयुवर्ग के सभी लाभार्थियों का सरकारी स्वास्थ्य संस्थानों में निःशुल्क टीकाकरण कराया जा रहा है. इस आयुवर्ग के लाभार्थियों की अत्यधिक संख्या को देखते हुए टीकाकरण सत्र स्थल को कोविड 19 की जांच एवं उपचार किये जा रहे स्वास्थ्य संस्थान परिसर से अलग रखे जाने का निर्णय लिया गया है. टीकाकरण पूर्व से संचालित स्वास्थ्य संस्थानों से अलग सरकारी स्कूल, कॉलेज आदि में आयोजित किया जाना है.

संक्रमण बढ़ते देखकर लिया गया निर्णय:
पत्र के आलोक में जिला प्रतिरक्षण पदाधिकारी डॉ. संजय कुमार सिन्हा ने बताया संक्रमण लगातार बढ़ रहा है और इससे सुरक्षित रहने का सबसे सशक्त माध्यम टीकाकरण ही है. सरकार और स्वास्थ्य विभाग प्रयासरत है कि 18 वर्ष के ऊपर के सभी युवाओं और अन्य लोगों को टीका लगाया जाए. लेकिन, केंद्रों पर बढ़ रही भीड़ व संक्रमण की संभावना को खत्म करने के लिए स्कूल एवं कॉलेजों में टीकाकरण केंद्र संचालित करने का निर्णय लिया गया है.

टीकाकरण केंद्र को प्रतिदिन किया जायेगा सैनिटाइज:
प्रत्येक सत्र स्थल पर कम से कम तीन तीन कक्ष होगा. पहला कक्ष लाभार्थियों के टीका लेने प्रतीक्षालय कक्ष, दूसरा कक्ष टीकाकरण के लिए एवं तीसरा कक्ष टीकाकरण के पश्चात 30 मिनट तक लाभार्थी की निगरानी के लिए बनाया जायेगा. पत्र में निर्देशित है कि प्रतिदिन सत्र स्थल को टीकाकरण कार्य प्रारम्भ करने के पूर्व अनिवार्य रूप से सैनिटाइज कराना सुनिश्चित किया जाय. टीकाकरण दल के लिए पर्याप्त संख्या में ग्लॅब्स् , मास्क, सैनिटाइजर की उपलब्धता सुनिश्चित की जाय.

डीईओ से समन्वय स्थापित करें:
पत्र के माध्यम से निर्देश दिया गया है कि सरकारी स्कूलों, कॉलेजों में कोविड 19 टीकाकरण सत्र के आयोजन के लिए जिला के जिला शिक्षा पदाधिकारी (डीईओ) से सम्पर्क स्थापित कर आवश्यक सहयोग उपलब्ध प्राप्त करना सुनिश्चित किया जाय. सभी बिन्दुओं के आलोक में लाभार्थिकों का टीकाकरण कराना सुनिश्चित किया जाय.

मेडिकल कचरा निस्तारण का होगा प्रबंध:
लाभार्थियों के वेटिंग रूम, अवलोकन रूम में बैठने के लिए कुर्सी, पीने के पानी आदि की पर्याप्त मात्रा में उपलब्धता सुनिश्चित की जायेगी. टीकाकरण के पश्चात् सत्र स्थल पर टीकाकरण जनित कचरों का निस्तारण बॉयोमेडिकल वेस्ट मैनेजमेंट के दिशा निर्देश के आलोक में प्रति दिन कराना सुनिश्चित किया जायेगा.

इन मानकों का करें पालन, कोविड-19 संक्रमण से रहें दूर रहें :
• मास्क का उपयोग और शारीरिक दूरी का पालन जारी रखें
• लक्षण महसूस होने पर कोविड-19 जांच कराएं
• बिना जरूरत घर से बाहर न निकलें
• साफ-सफाई का विशेष ख्याल रखें और लगातार साबुन या अल्कोहल युक्त पदार्थों से हाथ धोएं

सावधान! खत्म नही हुआ है कोरोना
वैक्सीनेशन के साथ कोविड-19 के नियमों का सख्ती से करना होगा पालन

कोरोना वायरस संक्रमण की रोकथाम के लिए सरकार ने जारी किए हैं निर्देश

लोगों की जरा सी लापरवाही से बढ़ सकती है संक्रमण प्रसार की सम्भवना
आरा, 25 फरवरी | कोरोना वायरस के संक्रमण को समाप्त करने के उद्देश्य से जिले में वैक्सीनेशन अभियान चल रहा है। लेकिन, अभी भी जिले में कोरोना वायरस के संक्रमण की संभावना समाप्त नहीं हुई है। देश के कई राज्यों में संक्रमण का प्रसार एक बार फिर शुरू हो चुका है। जिसको लेकर राज्य सरकार के निर्देश पर जिला प्रशासन संक्रमण के प्रसार को रोकने की तैयारी में जुट गया है। साथ ही, स्वास्थ्य विभाग जिलेवासियों से पूर्व की भांति कोविड-19 के सामान्य नियमों का पालन करने की अपील कर रहा है। ताकि, संक्रमण के प्रसार की संभावना न उत्पन्न हो सके।
इस संबंध में जिला प्रतिरक्षण पदाधिकारी (डीआईओ) डॉ. संजय कुमार सिन्हा ने बताया राज्य में फिलहाल कोरोना वायरस के संक्रमण का प्रसार शुरू नहीं हुआ है। लेकिन, जिस प्रकार से लोग विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्लूएचओ) के जारी गाइडलाइन्स को लेकर उदासीन दिख रहे हैं, उसे देखकर संक्रमण के प्रसार को नकारा नहीं जा सकता। बाजारों व अन्य स्थानों में अब पहले की भांति नियमों का पालन कम देखा जा रहा है। जो बेहद खतरनाक साबित हो सकता है। ऐसे में लोगों को विवेक से काम लेते हुए कोरोना संक्रमण प्रसार की संभावना को देखते हुए और भी ज्यादा सतर्क और सावधान रहने की जरूरत है।
वैक्सीन लेने के बावजूद भी नियमों का पालन जरूरी :
डीआईओ डॉ. सिन्हा के अनुसार जिले में फिलहाल कोविड-19 के खिलाफ वैक्सीनेशन तो चल ही रहा है। लेकिन, अभी भी लोगों को सचेत रहना होगा। यहां तक कि जिन लोगों ने वैक्सीन का पहला डोज ले लिया है, उन्हें भी नियमों का पालन करना होगा। उन्होंने बताया जो लोग वैक्सीन का पहला डोज ले चुके हैं, उन्हें दूसरा डोज 28 दिनों के बाद ही दिया गया है या दिया जाएगा। लेकिन, उसके दो से तीन हफ़्तों में उनके शरीर की प्रतिरोधक क्षमता के अनुसार ही कोविड-19 के वायरस के खिलाफ एन्टी बॉडीज विकसित हो सकेगी। इस दौरान उनको भी कोविड-19 के नियमों का सख्ती से पालन करना होगा। जिससे कि वह खुद को संक्रमण की संभावना से बचा सकें।
लोगों को सावधान रहना चाहिए :
डीआईओ डॉ. सिन्हा ने बताया जल्द ही तीसरा चरण शुरू होगा, जिसमें आमलोगों को भी टीका पड़ने लगेगा। तब तक लोगों को सावधान रहना चाहिए। टीकाकरण की प्रक्रिया पूरी हो जाएगी। तीनों चरण समाप्त हो जाएंगे और नए मरीज भी नहीं मिलने लगेंगे। तभी, हम मानेंगे कि कोरोना पूरी तरह से समाप्त हो गया है। अगर मरीज कम भी मिलने लगे, ऐसा नहीं समझना चाहिए कि कोरोना अब खत्म हो गया है। इसलिए अभी लापरवाही नहीं बरतें और सावधान रहें।
इन मानकों का सख्ती से करें पालन :

मास्क का अनिवार्य रूप से उपयोग करें।

भीड़-भाड़ वाले जगहों से परहेज करें।

अनावश्यक यात्रा से बचें।

साबुन या अल्कोहल युक्त पदार्थों से हाथ धोएं।

PNC