uttarkashi – Patna Now – Local News Patna and Bihar | Breaking News Patna | Patna News

13 दिन बाद भी टनल में फंसे श्रमिकों का नहीं हो पाया रेस्क्यू
मशीन में खराबी आने पर रुकी ड्रिलिंग

एनडीआरएफ के जवान जाकर श्रमिकों को एक-एक कर बाहर लाएंगे

उत्तराखंड के उत्तरकाशी जिले में निर्माणाधीन सिल्कयारा सुरंग में 13 दिनों से फंसे 41 श्रमिकों को बचाने के कार्य में गुरुवार को फिर से अवरोध पैदा हुआ. जिस प्लेटफॉर्म पर ड्रिलिंग मशीन टिकी हुई है, उसमें दरारें दिखने के बाद ड्रिलिंग रोक दी गई. निर्माणाधीन सुरंग का एक हिस्सा ढह जाने के बाद 12 नवंबर को विभिन्न एजेंसियों द्वारा बचाव अभियान शुरू होने के बाद से यह तीसरी बार है कि ड्रिलिंग का काम रोका गया है. एक अधिकारी के अनुसार जिस प्लेटफॉर्म पर 25 टन की ड्रिलिंग मशीन लगी हुई है, उसे स्थिर करने के लिए ड्रिलिंग रोक दी गई.

दरअसल, संरचना में कुछ दरारें दिखाई दीं. राष्ट्रीय आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (NDMA) के सदस्य लेफ्टिनेंट जनरल सैयद अता हसनैन ने कहा कि मुझे उम्मीद है कि अगले कुछ घंटों में या कल तक हम इस ऑपरेशन में सफल हो जाएंगे. हालांकि, उन्होंने आशंका जताई कि इसमें और भी बाधाएं आ सकती हैं. मौके पर मौजूद प्रधानमंत्री कार्यालय के पूर्व सलाहकार भास्कर खुल्बे ने बताया कि मलबे में अमेरिकी ऑगर मशीन से की जा रही ड्रिलिंग के दौरान लोहे का सरिया आ गया था. उन्होंने कहा कि उसे गैस कटर के माध्यम से काट दिया गया है.

उत्तरकाशी में 10 मीटर ड्रिलिंग बाकी, एंबुलेंस तैनात
सुरक्षित निकला लिया जायेगा सभी 41 मरीजों को

उत्तरकाशी में लास्ट स्टेज पर पहुंचा रेस्क्यू ऑपरेशन

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी खुद उत्तरकाशी में मौजूद

उत्तरकाशी टनल में चल रहा रेस्क्यू ऑपरेशन अब अंतिम चरण में पहुंच चुका है. उत्तराखंड के उत्तरकाशी में पिछले 12 दिनों से सिल्कयारा सुरंग में फंसे 41 श्रमिकों को बाहर निकालने के लिए विभिन्न एजेंसियों का काम बुधवार को अंतिम चरण में पहुंच गया. टनल के अंदर पाइप डाला जा रहा है. रेस्क्यू में 3-4 घंटे और लगेंगे. बुधवार को राष्ट्रीय आपदा प्रतिक्रिया बल (NDRF) टीम के कर्मी उत्तरकाशी सुरंग में दाखिल हुए. श्रमिकों के बाहर निकलने के लिए एंबुलेंस को तैयार रखा गया है और चिकित्सकों को घटनास्थल पर बुला लिया गया है.

देर शाम के घटनाक्रम में, मलबे के बीच से स्टील पाइप की ड्रिलिंग में उस समय बाधा आई जब लोहे की कुछ छड़ें ऑगर मशीन के रास्ते में आ गईं. हालांकि, अधिकारियों को उम्मीद है कि बचाव अभियान गुरुवार सुबह तक पूरा हो जाएगा. वहीं, सुरंग के बाहर श्रमिकों के परिवार के कुछ सदस्य इकट्ठे थे. फंसे हुए लोगों में से एक के छोटे भाई ने कहा, “आज वो आ जाएगा तो हमारी दिवाली हो जाएगी. उत्तराखंड CMO ने बताया कि सिल्कयारा सुरंग के अंदर फंसे श्रमिकों को बचाने की तैयारी अंतिम चरण में है, मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी खुद उत्तरकाशी में मौजूद हैं. प्रधानमंत्री कार्यालय के पूर्व सलाहकार भास्कर खुल्बे सिल्कयारा सुरंग स्थल पहुंचे.

PNCDESK