TRE4 update – Patna Now – Local News Patna and Bihar | Breaking News Patna | Patna News

BPSC TRE 4.0 पर बड़ी खबर- आवेदन प्रक्रिया टली
बीपीएससी ने वेबसाइट पर दी जानकारी

प्रक्रियात्मक बदलाव की वजह से आवेदन प्रक्रिया में देरी

पटना।। बिहार में सरकारी शिक्षक बनने का सपना देख रहे लाखों अभ्यर्थियों के लिए आज एक अहम सूचना आई है. बिहार लोक सेवा आयोग (BPSC), पटना ने अपना विज्ञापन संख्या 14/2026, चतुर्थ चरण विद्यालय अध्यापक भर्ती परीक्षा (TRE-4.0) को स्थगित कर दिया है.

नोटिस में क्या लिखा है?

– शिक्षा विभाग, बिहार के अंतर्गत विद्यालय अध्यापक के कुल *32,388 रिक्त पदों* पर नियुक्ति होनी है. इन पदों के लिए ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया *01 सितंबर 2026* से शुरू प्रस्तावित थी. आयोग ने कहा है कि *“प्रक्रियात्मक बदलाव के कारण”* इस निर्धारित प्रक्रिया को स्थगित किया जाता है. उक्त विज्ञापन से संबंधित नई तिथि की घोषणा शीघ्र की जाएगी.

इसका मतलब क्या है?

1.  *आवेदन कल से शुरू नहीं होगा:* जिन अभ्यर्थियों ने 1 सितंबर का इंतजार कर रखा था, उन्हें अब नए नोटिफिकेशन का इंतजार करना होगा.
2.  *पद कम नहीं हुए हैं:* आयोग ने पदों को रद्द नहीं किया है, सिर्फ प्रक्रिया टाली है। 32,388 पदों की संख्या जस की तस है.

ये है असली वजह
दरअसल पूर्व में विज्ञापित टीआरई 4 नोटिफिकेशन के तहत इस बहाली में शिक्षक अभ्यर्थियों को दो चरणों की परीक्षा देनी थी लेकिन हाल में इस प्रक्रिया के विरोध में हुए आंदोलन के बाद सरकार ने इसमें बदलाव करते हुए एकल परीक्षा करने का ऐलान किया था. यही वजह है कि बिहार लोक सेवा आयोग ने आवेदन प्रक्रिया शुरू करने से पहले फिलहाल इसे टाल दिया है. अब प्रक्रियात्मक बदलाव के बाद एकल परीक्षा और संभवत: डोमिसाइल को लेकर भी बदलाव की उम्मीद की जा रही है, जिसकी वजह से फिलहाल इस प्रक्रिया को स्थगित किया गया है. माना जा रहा है कि प्रक्रियात्मक बदलाव के बाद जल्द ही बिहार लोक सेवा आयोग नया विज्ञापन जारी करेगा इसके बाद आवेदन की प्रक्रिया शुरू होगी.

अभ्यर्थी अब क्या करें?

– घबराने की जरूरत नहीं है। BPSC ने साफ लिखा है कि नई तिथि जल्द आएगी.

– BPSC की ऑफिशियल वेबसाइट http://bpsc.bih.nic.in और ऑफिशियल सोशल मीडिया हैंडल @OfficialBPSC पर नजर बनाए रखें.

– अपने डॉक्यूमेंट – STET पेपर, http://B.Ed / http://D.El.Ed, जाति, निवास, EWS वगैरह तैयार रखें ताकि फॉर्म खुलते ही अप्लाई कर सकें.

TRE4 में 20 हजार शिक्षकों की होगी बहाली, इस महीने में आएगा विज्ञापन
पटना।। बिहार में शिक्षक बहाली को लेकर उठ रहे तमाम सवालों के जवाब लगभग मिल गए हैं. TRE 4 का विज्ञापन जारी करने की मांग कर रहे शिक्षक अभ्यर्थियों के प्रदर्शन के बाद आज बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने शिक्षा विभाग से जुड़े अधिकारियों और शिक्षा मंत्री के साथ एक उच्च स्तरीय बैठक की. इस बैठक में न सिर्फ शिक्षक बहाली बल्कि स्कूलों की व्यवस्था और कई अन्य ज्वलंत बातों पर भी गंभीर विचार विमर्श हुआ.

बैठक के बाद मुख्यमंत्री ने स्पष्ट कर दिया है कि TRE 4  के तहत 20 हजार शिक्षकों की बहाली होगी. उन्होंने यह भी कहा कि इस वर्ष जुलाई महीने में शिक्षक बहाली का विज्ञापन जारी होगा. यही नहीं उन्होंने शिक्षकों के ट्रांसफर को लेकर भी स्थिति स्पष्ट की है.

मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य के सभी बच्चों को अच्छी और गुणवतापूर्ण शिक्षा मिले, इसे लेकर हमारी सरकार लगातार प्रयासरत है.इस दिशा में आज शिक्षा विभाग की उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक में निम्न निर्देश दिये गये हैं :-

अगले 5 वर्षों में 1 लाख शिक्षकों की नियुक्ति की जायेगी जिसके अन्तर्गत प्रत्येक वर्ष कम से कम लगभग 20 हजार शिक्षकों की नियुक्ति की जायेगी. इसके लिये हर वर्ष जुलाई महीने में नियुक्ति संबंधी विज्ञापन जारी किया जायेगा.

शिक्षकों के स्थानान्तरण को पारदर्शी एवं सुगम बनाने को लेकर शिक्षा विभाग को निदेशित किया गया है कि महिला शिक्षकों का स्थानान्तरण यथासंभव गृह जिले के अपने प्रखण्ड के गृह पंचायत के बगल के पंचायत में तथा पुरूष शिक्षकों को गृह जिले के अपने गृह प्रखण्ड के बगल के प्रखण्ड में स्थानान्तरण करने हेतु नीति बनायी जाय.

राज्य के सभी विद्यालयों में छात्र-छात्राओं को पोशाक की आपूर्ति जीविका के माध्यम से किया जाय. इससे पोशाक की ससमय आपूर्ति के साथ महिला स्वावलंबन को भी बल मिलेगा.

pncb