Transport Secretary – Patna Now – Local News Patna and Bihar | Breaking News Patna | Patna News

पंकज कुमार पाल ने संभाला परिवहन विभाग का प्रभार
नये परिवहन सचिव ने संभाला कार्यभार

भारतीय प्रशासनिक सेवा के अधिकारी पंकज कुमार पाल ने मंगलवार को परिवहन सचिव का कार्यभार संभाला. वे 2002 बैच के अधिकारी हैं.

निवर्तमान परिवहन सचिव संजय कुमार अग्रवाल ने पंकज पाल को कार्यभार सौंपा. इसके पूर्व विभाग के सभी पदाधिकारियों एवं कर्मियों ने नए परिवहन सचिव पंकज पाल एवं निवर्तमान परिवहन सचिव संजय कुमार अग्रवाल को पुष्पगुच्छ देकर स्वागत किया.

परिवहन सचिव पंकज कुमार पाल विभाग के विभिन्न योजनाओं एवं कार्यों से अवगत हुए. निवर्तमान परिवहन सचिव संजय कुमार अग्रवाल ने विभाग के सभी पदाधिकारियों एवं कर्मियों से परिचय कराया और साथ ही विभाग द्वारा किये जा रहे विभिन्न योजनाओं एवं कार्यों से अवगत कराया. इस मौके पर राज्य परिवहन आयुक्त सीमा त्रिपाठी, अपर सचिव सन्नी सिन्हा, उपसचिव शैलेंद्रनाथ इत्यादि उपस्थित थे.

pncb

नौकरी की तलाश में हैं तो…
वाहन प्रदूषण जांच केंद्र खोले सरकार देगी प्रोत्साहन राशि
134 प्रखंडों के लिए कर सकते हैं आवेदन
3 लाख रुपए प्रोत्साहन राशि का अनुदान
जिस प्रखंड में वाहन प्रदूषण जांच केंद्र नहीं है वहां जांच केंद्र खोलने के लिए सरकार प्रोत्साहन राशि देगी. वाहन प्रदूषण जांच केंद्र खोलने के लिए परिवहन विभाग ने आम लोगों से आवेदन मांगा है. 35 जिलों में 134 प्रखंडों के लिए आवेदन आमंत्रित किये गए हैं. इच्छुक व्यक्ति 15 जनवरी 2022 तक जिला परिवहन कार्यालय में इसे लेकर आवेदन कर सकते हैं. परिवहन मंत्री शीला कुमारी की माने तो नए प्रदूषण जांच केंद्र खुलने से लोगों को रोजगार का अवसर मिलेगा. वहीं लोगों को वाहन प्रदूषण जांच कराने में सहूलियत होगी. परिवहन सचिव संजय कुमार अग्रवाल ने बताया कि प्रखंडों में वाहन प्रदूषण जांच केंद्र खोलने के लिए वाहन प्रदूषण जांच केंद्र प्रोत्साहन योजना लागू की गई है. इसके तहत प्रदूषण जांच केंद्र खोलने के लिए उपयोग में लाये जाने वाले उपकरणों (स्मोक मीटर, गैस एनालाइजर, डेस्कटॉप इंटरनेट के साथ, प्रिंटर एवं यूपीएस) की क्रय मूल्य का 50 प्रतिशत राशि या अधिकतम 3 लाख रुपए प्रोत्साहन राशि अनुदान स्वरूप दिया जाएगा. 24 जनवरी को प्रखंड वार सूची का प्रकाशन होगा.

परिवहन सचिव संजय अग्रवाल

प्रखंडों में वाहन प्रदूषण जांच केंद्र खोलने के लिए इच्छुक आवेदक 15 जनवरी 2022 तक विहित प्रपत्र में आवेदन संबंधित जिला परिवहन कार्यालय में दे सकते हैं. योग्य लाभुकों का चयन 17 जनवरी 2022 तक किया जाएगा. जिला परिवहन पदाधिकारी द्वारा चयनित लाभार्थियों की प्रखंडवार सूची का प्रकाशन 24 जनवरी 2022 तक संबंधित प्रखंडों में किया जाएगा. इसके बाद 25 जनवरी 2022 को अंतिम सूची का प्रकाशन किया जाएगा. एक से अधिक आवेदन आने पर उच्चतर शैक्षणिक योग्यता को प्राथमिकता दी जाएगी. किसी प्रखंड के लिए एक से अधिक आवेदन प्राप्त होने की स्थिति में उच्चतर शैक्षणिक योग्यता को प्राथमिकता दी जाएगी. दो आवेदन की शैक्षणिक योग्यता समान होने पर उच्चतम योग्यता के अंकों के आधार पर चयन किया जाएगा. योग्य अभ्यर्थियों के चयन हेतु आवेदक की उच्चतर शैक्षणिक योग्यता मान्य होगी.

PNCDESK #biharkikhabar ये भी पढ़ें –सीएम नीतीश ने किया आईएमए के 96वें राष्ट्रीय वार्षिक अधिवेशन का उद्घाटन

घायल को अस्पताल पहुंचाने पर अब मिलेगी राशि – परिवहन सचिव
परिवहन विभाग की एक नई शुरुआत, घायलों की मदद करने वाले 70 गुड सेमेरिटन गणतंत्र दिवस पर किये गए सम्मानित
घायल को अस्पताल पहुंचाने वाले व्यक्ति को अब मिलेगी राशि – परिवहन सचिव संजय कुमार अग्रवाल
जिला स्तर पर समारोह आयोजित कर मंत्री, डीएम, एसएसपी आदि के हाथों दिया गया सम्मान
हर जिले से दो-दो गुड सेमेरिटन किए गए थे चयनित
परिवहन विभाग की इस पहल की लोगों ने की प्रशंसा
सम्मान पाते देख आम लोगों में भी बढ़ा उत्साह
परिवहन सचिव ने कहा- सड़क हादसे में मदद करने वाले लोगों को प्रोत्साहित करने के लिए सम्मान समारोह का किया गया आयोजन
सड़क हादसे में घायल पीड़ितों की मदद में बिना किसी डर के आगे आएं लोग
ऐसे मददगार व्यक्तियों को 26 जनवरी या 15 अगस्त पर आयोजित समारोहों में किया जाएगा सम्मानित
घायलों को अस्पताल पहुंचाने वाले मददगार व्यक्ति को मिलेगा वाहन का खर्च
हर जिले में जिला पदाधिकारी सह अध्यक्ष जिला सड़क सुरक्षा समिति को 50 हजार रुपया कराया गया है उपलब्ध

पटना (ब्यूरो रिपोर्ट) | सड़क हादसों में घायलों की मदद करने वाले अच्छे मददगार व्यक्ति (गुड सेमेरिटन) को गणतंत्र दिवस पर आयोजित समारोह में सम्मानित किया गया. परिवहन विभाग की इस नई पहल की लोगों ने सराहना की है. यह सम्मान जिलों में मंत्री, जिलाधिकारी या एसएसपी के हाथों दिया गया. परिवहन सचिव संजय कुमार अग्रवाल ने बताया कि लोगों को प्रोत्साहित करने के लिए हर जिले में सम्मान समारोह का आयोजन किया गया. जिला परिवहन पदाधिकारी द्वारा हर जिले से दो-दो गुड सेमेरिटन का चयन किया गया था.
परिवहन सचिव ने बताया कि सड़क दुर्घटना में घायल व्यक्तियों को अस्पताल तक पहुंचाने वाले को भी अब प्रोत्साहन राशि दी जाएगी. इसके लिए प्रत्येक जिलों में अलग से राशि उपलब्ध कराई गई है. अगर कोई व्यक्ति सड़क दुर्घटना में घायलों को भाड़े की गाड़ी से अस्पताल तक पहुंचाएंगे तो उन्हें उसका खर्च दिया जाएगा.

परिवहन सचिव संजय कुमार अग्रवाल

परिवहन सचिव ने बताया कि दुर्घटना के बाद गोल्डर आवर में चिकित्सा उपलब्ध कराकर पीड़ित व्यक्ति की जान बचा सकते हैं. पीड़ित व्यक्ति को अगर समय पर अस्पताल पहुंचा दिया जाय तो उसकी जान बचायी जा सकती है. जख्मी व्यक्ति को अस्पताल तक लाने वाले गुड सेमेरिटन से निजी या सरकारी अस्पताल में किसी तरह का रजिस्ट्रेशन शुल्क की मांग नहीं की जाएगी. इस संबंध में संबंधित विभाग के पदाधिकारी को निर्देश दिया गया है.
गणतंत्र दिवस पर गांधी मैदान में पहली बार परिवहन विभाग द्वारा झांकी निकाली गई. झांकी में एक तरफ मुख्यमंत्री ग्राम परिवहन योजना, नेपाल बस सेवा, सिटी बस सेवा को दिखाया गया. सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूक करने के लिए बाइक पर बैठे यमराज आकर्षण के केंद्र में रहा.