train speed – Patna Now – Local News Patna and Bihar | Breaking News Patna | Patna News

अब ट्रेनों की स्पीड 160 करने की कवायद
130 की स्पीड से ग्रैंड कॉर्ड रेल खण्ड पर अभी चलती है गाड़ियां

ग्रैंडकॉर्ड रेलखंड पर गतिसीमा में वृद्धि हेतु ढांचागत सुधार कार्य जारी

130 के बाद अब 160 किमी की गति से होगा ट्रेनों का परिचालनमिलेगी तीव्र और सुरक्षित रेल कनेक्टिविटी,यात्रा समय में होगी बचत, यात्री होंगे लाभन्वित

हाजीपुरPNC : देश की प्रगति को अगर और रफ्तार देनी है तो आवागमन के माध्यमों को और दुरूस्त और त्वरित बनाना होगा । ‘‘मिशन रफ्तार‘‘ के तहत दिल्ली-हावड़ा रेलमार्ग पर 160 किलोमीटर प्रतिघंटा से ट्रेनों के परिचालन हेतु ढांचागत सुधार से जुड़े कार्य किए जा रहे हैं । दिल्ली-हावड़ा रेलमार्ग उत्तर प्रदेश, बिहार और झारखंड राज्य होते हुए दिल्ली तथा पश्चिम बंगाल के मध्य तीव्र और सुरक्षित रेल कनेक्टिविटी प्रदान करेगा ।

पूर्व मध्य रेल के धनबाद और पंडित दीन दयाल उपाध्याय मंडल में ग्रैंड कॉर्ड रेलखंड पर ट्रेनों का परिचालन 130 से बढ़ाकर 160 किलोमीटर प्रतिघंटा की गति से करने की दिशा में कार्य जारी है । ग्रैंडकॉर्ड रेलखंड के रास्ते लगभग 1500 किलोमीटर लंबे हावड़ा-दिल्ली रेलमार्ग को 160 किलोमीटर प्रतिघंटा की गति के अनुकूल बनाने के लिए ढांचागत सुधार पर अनुमानित रूप से 6975 करोड़ की लागत आएगी । इसमें पूर्व मध्य रेल के धनबाद मंडल के प्रधान खांटा से पंडित दीन दयाल उपाध्याय जंक्शन तक 417 रूट किलोमीटर लंबे रेलमार्ग पर 2050 करोड़ रूपए की लागत से 160 किलोमीटर प्रतिघंटा की गति से रेल परिचालन हेतु उन्नयन कार्य जारी है । चालू वित्त वर्ष में पूर्व मध्य रेल को इस परियोजना के मद में 408 करोड़ रूपए का आवंटन हुआ है । इस परियोजना के पूर्ण होने के बाद दिल्ली से हावड़ा की दूरी मात्र 12 घंटे में तय की जा सकेगी जिससे यात्रा समय में काफी बचत होगी । इससे यात्री परिवहन के साथ-साथ माल परिवहन में भी गति आएगी । ढांचागत सुधार के बाद क्षमता वृद्धि होने से इस रेलखंड पर बिना किसी अवरोध के ज्यादा से ज्यादा ट्रेनों के परिचालन का मार्ग प्रशस्त हो जाएगा ।

ढांचागत सुधार के क्रम में मिट्टी के कार्य, बलास्ट, थीक वेब स्वीच आदि का प्रावधान किया जा रहा है । यार्ड रिमॉडलिंग का कार्य पूरा किया जाएगा साथ ही इलेक्ट्रॉनिक इंटरलॉकिंग तथा यूरोपियन ट्रेन कंट्रोल सिस्टम (ई.टी.सी.एस.) मानक स्थापित किए जाएंगे। इनमें रेलवे ट्रैक का नवीनीकरण, रेल पुलों का उन्नयन, सिगनल प्रणाली का आधुनिकीकरण जैसे कार्य कार्य भी शामिल हैं ।

विदित हो कि पंडित दीन दयाल उपाध्याय जंक्शन से झाझा एवं धनबाद के रेलवे ट्रैक को पहले चरण में 130 किलोमीटर प्रतिघंटा की गति से ट्रेन चलाने की अनुमति प्रदान की जा चुकी है । ये जानकारी मुख्य जनसंपर्क अधिकारी राजेश कुमार ने दी।

‘अगले साल मार्च तक सभी ट्रेनों में होंगे बायो ट्वायलेट’
रेलवे बोर्ड के चेयरमैन अश्विनी लोहानी ने कहा है कि पूर्व मध्य रेल में चलने वाली सभी ट्रेनों की स्पीड बढ़ाने की तैयारी चल रही है. जल्द ही झाझा-मुगलसराय सेक्शन पर राजधानी एक्सप्रेस की स्पीड बढ़ाई जाएगी. वहीं बुलेट ट्रेन के बारे में उन्होंने कहा कि वर्ष 2023 में देश की पहली बुलेट ट्रेन अहमदाबाद और मुंबई के बीच शुरू हो जाएगी. शुक्रवार को पटना में पत्रकारों से बातचीत में रेलवे बोर्ड के चेयरमैन अश्वनी लोहानी ने कहा कि बिहार में मुगलसराय-झाझा रूट पर पैसेंजर ट्रेनों की स्पीड 100 से बढ़ाकर 110 किलोमीटर प्रति घंटे कर दी गई है. रेलवे बोर्ड चेयरमैन की मानें तो बिहार में चलने वाले सभी दैनिक पैसेंजर(लोकल) ट्रेनों का कायापलट होने वाला है. लोकल ट्रेनों में सफर करने वाले यात्रियों की असुविधा को देखते हुए 5000 एलएचबी कोच का निर्माण हो रहा है, जिनसे पैसेंजर ट्रेनों के पुराने कोचों को बदल दिया जाएगा. उन्होंने कहा कि ट्रेनों और रेल ट्रैक की साफ-सफाई पहले से बेहतर हुई है. अगले साल मार्च तक देश के सभी ट्रेनों के ट्वायलेट को बायो ट्वायलेट में बदल दिया जाएगा.

एक दिवसीय दौरे पर पटना आए रेलवे बोर्ड के चेयरमैन अश्वनी लोहानी ने पटना के ज्ञान भवन में चल रहे तीन दिवसीय ‘‘फोटो सह रेल प्रदर्शनी‘‘ का अवलोकन किया। उन्होंने इस भव्य प्रदर्शनी की प्रशंसा करते हुए कहा कि इसके माध्यम से रेलवे के अतीत से लेकर वर्तमान तक की जो तस्वीरें उकेरी गई हैं वह अतुलनीय हैं। अश्वनी लोहानी पटना के रेलवे सुपर स्पेशियलिटी हॉस्पीटल पहुंचे जहां उन्होंने हॉस्पीटल में मरीजों हेतु उपलब्ध आधुनिकतम सुविधाओं का जायजा लिया.

पटना के बापू सभागार  में आयोजित रेल सप्ताह समारोह में रेलकर्मियों को संबोधित करते हुए अध्यक्ष, रेलवे बोर्ड ने कहा कि ट्रैकमैन, गैंगमैन जैसे रेलकर्मी रेलवे की सम्पत्ति हैं। रेलवे के संरक्षित परिचालन में इनका योगदान काफी महत्वपूर्ण है । उन्होंने कहा कि वर्तमान सरकार में प्रत्येक क्षेत्र में हम काफी बेहतर प्रदर्शन कर रहे हैं और इसे और बेहतर करना हम सबकी जिम्मेवारी है ।

इस मौके पर पूर्व मध्य रेल के जीएम एल.सी. त्रिवेदी ने कहा कि भारतीय रेल को देश की जीवन रेखा होने का गौरव प्राप्त है । 16 अप्रैल 1853 को यात्रा आरम्भ कर, 165 वर्षों में लगभग, 65 हजार किलोमीटर रेलवे लाइनों के तंत्र ने,  न केवल देश को एक सूत्र में पिरोया, बल्कि आर्थिक और सामाजिक उन्नति में भी इसकी प्रमुख भूमिका रही है । भारतीय रेल के शुभारम्भ के उन्हीं ऐतिहासिक अवसर को याद करते हुए, हर वर्ष, 10 से 16 अप्रैल तक, ‘रेल सप्ताह समारोह’ मनाने की परम्परा है।

समारोह के दौरान समग्र क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य दक्षता के लिए 2017-18 का महाप्रबंधक शील्ड धनबाद मंडल को प्रदान किया गया जबकि रनर्स अप कप मुगलसराय मंडल को मिला। पूर्व मध्य रेल में सफाई अभियान के लिए बड़े स्टेशनों की श्रेणी में संयुक्त रूप से पटना एवं मुगलसराय जंक्शन को, मध्यम श्रेणी स्टेशनों की श्रेणी में मधुबनी स्टेशन को तथा छोटे स्टेशनों की श्रेणी में हजारीबाग टाउन स्टेशन को पुरस्कृत किया गया ।

राजभाषा के अधिकाधिक प्रयोग एवं प्रोत्साहन के लिए दानापुर मंडल को राजभाषा अंतरमण्डलीय दक्षता शील्ड तथा इस क्षेत्र में बेहतर प्रदर्षन के लिए रनर्स अप कप मुगलसराय मण्डल को प्रदान किया गया ।इसके साथ ही, कार्मिक दक्षता शील्ड दानापुर मंडल, सिग्नल दक्षता के लिए धनबाद मंडल को,परिचालन दक्षता के लिए धनबाद मण्डल को, चिकित्सा दक्षता शील्ड धनबाद मंडल को,संरक्षा शील्ड समस्तीपुर मंडल को, इंजीनियरिंग दक्षता शील्ड धनबाद मंडल को प्रदान किया गया ।

इस अवसर पर दानापुर मंडल के मंडल रेल प्रबंधक श्री आर.पी. ठाकुर, समस्तीपुर मंडल के मंडल रेल प्रबंधक श्री आर.के. जैन, सोनपुर मंडल के मंडल रेल प्रबंधक श्री अतुल्य सिन्हा, धनबाद मंडल के मंडल रेल प्रबंधक श्री एम.के.अखौरी एवं मुगलसराय मंडल के मंडल रेल प्रबंधक श्री किषोर कुमार सहित मुख्यालय एवं पांचों मण्डलों से आए उच्चाधिकारीकण, महिला कल्याण संगठन की सदस्यायें, पूर्व मध्य रेल के मान्यता प्राप्त यूनियन के अधिकारी एवं सदस्य तथा बड़ी संख्या में रेलकर्मी एवं उनके परिवार के सदस्य भी उपस्थित थे ।

पटना से राजेश तिवारी