traffic police – Patna Now – Local News Patna and Bihar | Breaking News Patna | Patna News

चालान गलत कट गया तो ऐसे होगा सुधार, परिवहन विभाग ने बताया तरीका
चालान माफी के लिए परिवहन विभाग दे रहा सुविधा

सही कागजात के साथ संबंधित जिले के यातायात थाना में करें आवेदन

पटना, 29 सितंबर।। राज्य में ट्रैफिक कैमरों के जरिए कटे चालानों में सुधार के लिए परिवहन विभाग सुविधा दे रहा है. वाहन स्वामी चालान माफी के लिए संबंधित जिले के यातायात थाना में आवेदन कर सकते हैं. विभाग के अनुसार, ट्रैफिक कैमरा वाले जिलों से रोजाना 50 से अधिक आवेदन मुख्यालय को प्राप्त होते हैं. इनमें से 10% से ज्यादा आवेदन दस्तावेजों में कमी या गलतियों के कारण खारिज हो जाते हैं. सबसे अधिक आवेदन हेलमेट न पहनने से संबंधित चालानों के लिए आते हैं.

यातायात थाने में आवेदन की सुविधा

गलत चालान निरस्त कराने के लिए संबंधित जिले के यातायात थाने में आवश्यक दस्तावेजों के साथ आवेदन करना होता है. इसमें वाहन मालिक को चालान निरस्तीकरण का वैध कारण बताते हुए आवेदन देना होता है.साथ ही वाहन की आरसी (रजिस्ट्रेशन सर्टिफिकेट), चालान की साफ फोटोकॉपी, चालान में दर्ज वाहन का फोटो और निजी वाहन का रंगीन फोटो (आगे और पीछे) जमा करना अनिवार्य है. इसके बाद यातायात थाना अधिकारी फॉर्म-बी भरकर चालान निरस्तीकरण की प्रक्रिया आगे बढ़ाते हैं.

आवेदन के लिए 90 दिनों की समय सीमा

परिवहन विभाग का कहना है कि नियमों के तहत, गलत चालान कटने के 90 दिनों के भीतर और ड्राइविंग लाइसेंस (डीएल) से संबंधित चालान के लिए 15 दिनों के भीतर डीएल की फोटोकॉपी के साथ आवेदन करना होता है.

परिवहन विभाग ने स्पष्ट किया है कि ट्रैफिक पुलिस को हेलमेट, सीटबेल्ट, ड्राइविंग लाइसेंस, गलत लेन में ड्राइविंग, ओवरस्पीडिंग, ट्रिपल राइडिंग और बीमा की अवधि समाप्त होने जैसे उल्लंघनों पर चालान काटने का अधिकार है.

pncb

स्टंट दिखाने वालों सावधान! खतरनाक तरीके से चलाया वाहन तो रदद् होगा DL
जुर्माना और DL रदद् के साथ कारावास की भी हो सकती है सजा !

लहरिया कट या खतरनाक तरीके से वाहन चलाने वाले होशियार!

पटना के गंगापथ पर होगी औचक जांच और लहरिया कट वाहन चलाने वालों पर होगी कार्रवाई

पटना(ओ पी पांडेय). फिल्मों में एक्शन देखने के बाद उसे जमीन पर उतारने वाले खतरनाक तरीके से वाहन चलाने वाले स्टंटबाजों के लिए बुरी खबर है. वाहनों के स्पीड में अपनी जिंदगी को दांव पर लगा दूसरों के लिए भी खतरा बनने वाले ऐसे युवाओं और वाहन चालकों पर पुलिस ने शिकंजा कसा है. अगर इस तरह के स्टंट करते कोई पकड़ा जाता है पुलिस सख्ती से निपटने के लिए तैयार हो गयी है साथ ही ऐसे लोगों को ऐसा न करने की हिदायत दी है.

लहरिया कट और खतरनाक तरीके से वाहन चलाने वाले वाहन चालकों पर परिवहन व ट्रैफिक पुलिस की रहेगी विशेष नजर है. लहरिया कट और खतरनाक तरीके से वाहन चलाने वालों के विरुद्ध कार्रवाई के लिए परिवहन सचिव ने सभी डीएम, एसएसपी, एसपी को निर्देश जारी किया है. उन्होंने ऐसे वाहन चालकों को चिन्हित कर ड्राइविंग लाइसेंस रद्द करने की कार्रवाई का निर्देश दिया है.

नई सुनसान सड़के, फोरलेन या स्टेट हाइवे या फिर गंगा किनारे की गंगा पथ वाहन पर सवार वाहन चालक अपने युवा जोश के साथ वाहनों में भी अपना जोश भरना नही छोड़ रहे हैं तभी तो सड़कों पर ऐसे युवा लहरिया कट और खतरनाक तरीके से वाहन चला न सिर्फ सबका ध्यान अपनी ओर आकर्षित करते हैं बल्कि लोगों के बीच अपनी हीरोगिरी का भी डंका बजाते हैं. ऐसे खतरनाक खिलाड़ी ऐसा नही कि सिर्फ लडके हैं बल्कि खतरनाक तरीके से वाहन चलाने वालों में अपने स्टंट का हुनर दिखाने वाली लडकियां भी शामिल हैं. लेकिन इन सब पर पुलिस ने अब सख्ती बरती है. बिहार पुलिस ऐसे वाहन चालकों से न सिर्फ जुर्माना वसूलेगी बल्कि मोटरवाहन अधिनियम के विभिन्न धाराओं के तहत उनका ड्राइविंग लाईसेंस निलंबित या रद्द करेगी. इतना ही नही बल्कि ऐसे लोगों को कारावास की भी सजा हो सकती है.

पकड़ी गयी थी हंटर क्वीन

बता दें कि अभी हाल में ही एक ऐसे ही खतरनाक तरीके से वाहन चलाने वाली एक लड़की को पटना पुलिस ने गंगा पथ पर औचक निरीक्षण के दौरान गिरफ्तार किया था. हंटर क्वीन के नाम से इंस्टाग्राम पर ID वाली इस लड़की का हैरत अजीब वाहन चलाने वाला वीडियो ट्रेंडिंग में था. स्पीड और खतरनाक तरीके से स्टंट करने वाली हंटर क्वीन का एक वीडियो स्पीड बाइक पर पिस्टल के साथ भी वायरल था.

https://instagram.com/hunter_queen_04?igshid=MzRlODBiNWFlZA==

जिसके वायरल होने के बाद पटना पुलिस प्रशासन के कान खड़े हो गए. वीडियो में लोकेशन और गाड़ी नम्बर के आधार पर आखिरकार पुलिस ने गाड़ी मालिक को जब पकड़ा तो हंटर क्वीन भी पुलिस के हत्थे चढ़ी. वीडियों में दिखने वाला गन तो नकली निकला. हंटर क्वीन अपने पिता के बाइक को लेकर खतरनाक तरीके से वाहन चलाती थी. हालांकि पकड़े जाने के बाद पुलिस ने उसपर जुर्माना कर चेतावनी के साथ छोड़ दिया है लेकिन यह कार्रवाई उन लोगों के लिए एक उदाहरण के तौर पर देखा जा रहा जो खतरनाक तरीके से वाहन चला कई जान को जोखिम में डालने को आमादा रहते हैं.

परिवहन सचिव संजय कुमार अग्रवाल ने बताया कि लगातार अभियान चलाकर लहरिया कट वाहन चलाने वालों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की जायेगी. इस संबंध में सभी जिलों के डीएम, एसएसपी, एसपी को निर्देश दिया गया है. पटना के गंगापथ पर औचक जांच कर लहरिया कट और खतरनाक तरीके से वाहन चलाने वालों पर कार्रवाई की जाएगी.

तेज रफ्तार की वजह से होती हैं हर साल दुघर्टनाएं

अगर हम आंकड़ो की बात करें तो हर वर्ष तेज रफ्तार कहर बन सैकड़ों को मौत का ग्रास बनाती है. तेज रफ्तार एवं गलत तरीके से वाहन चलाने के कारण राज्य में हर दिन सड़क दुर्घटनाएं हो रही हैं. सिर्फ पिछले वर्ष (2022) में ओवर स्पीडिंग के कारण 4928 लोगों की सड़क दुर्घटना में मौत हुई थी.

लहरिया कट वाहन चालकों पर कार्रवाई के लिए संबंधित पदाधिकारियों को उन वाहन चालकों की सूची तैयार करने को कहा गया है, जो आए दिन सड़कों पर लहरिया कट वाहन चलाते पाये जाते हैं.

परिवहन सचिव ने लोगों से अपील की है कि जुर्माना और लाईसेंस रद्द होने तथा जेल जाने से बचने के लिए लहरिया कट वाहन न चलाएं. सड़क सुरक्षा नियमों को अपनाएं ताकि सड़क दुर्घटना की संभावना नहीं हो.

क्या कहता है कानून

खतरनाक तरीके से ड्राइविंग करने पर मोटर वाहन अधिनियम,1988 की धारा 184 के तहत 5000 तक जुर्माना या 6 माह से 12 माह का कारावास या दोनों का प्रावधान है. पुनरावृत्ति होने पर 10000 या 2 वर्ष का कारावास या दोनों हो सकता है.

प्रायः ऐसा देखा गया है कि खतरनाक तरीके से वाहन चलाने वाले अपनी रफ्तार की वजह से सड़क पर चलने वाले दूसरे आम लोगों की जान के लिए खतरा उत्पन्न करते हैं. प्रशासन वैसे लोगों को चिन्हित कर रही है ताकि उनपर त्वरित कार्रवाई की जा सके.

ट्रैफिक पुलिस पर FIR, हर्जाने की मांग
छूटी फ्लाइट तो कर दिया ट्रैफिक पुलिस पर FIR

आरा, 29 जून. क्या आपके साथ ऐसा हुआ है कि आपकी फ्लाइट हेवी ट्राफिक के कारण छूट गयी हो और आप लाचार हो अपने पैसे को गंवाकर वापस आ गए हों और मन ही मन कुढ़ कर रहे गए हों? भोजपुर जिले के लिए तो यह आम बात है जहाँ कोईलवर पुल पर लंबी जाम के कारण फ़्लाईट और ट्रेन तो दूर कई दूल्हों की शादियां तक टूट गयी है कारण कि जाम के कारण दूल्हा अपने गंतव्य तक पहुंच ही नही पाता है. नए सिक्सलेंन पुल बनने के बाद लोगों के चैन की साँस ली कि अब कोईलवर पुल सारी अड़चने दूर कर देगा लेकिन सिक्सलेंन पुल बन जाने के बाद भी ओवरलोड ट्रकों के अतिक्रमण कारियों का यह आलम है कि एक रो हमेशा जाम ही रहता है. भोजपुर की पुलिस इसे हटाने में विफल है जो उसके इस नाकामी में भ्रष्टता का प्रमाण है. ऐसी कई घटनाओ के बाद भी कोई कुछ नही कर पाता है. लेकिन मंगलवार को ऐसे ही भीड़ के कारण यातायात में फंसे एक शख्स की फ्लाइट छूट गयी तो उस शख्स ने ट्राफिक व्यवस्था के जिम्मेदार भोजपुर ट्राफिक पुलिस पर FIR कर अपने हुए आर्थिक हर्जाने की मांग की है.

मंगलवार को इसी रास्ते से जब बड़हरा प्रखंड के कृष्णगढ़ थाना के सोहरा गांव के समाजसेवी सह बीजेपी नेता दयाशंकर सिंह को पटना एयरपोर्ट पर जाना हुआ तो वे आरा -पटना फोरलेन पर सकड्डी व कुल्हड़िया के पास स्थित ट्रोल प्लाजा से आगे महाजाम में फंस गए. उन्होंने पटना से जो फ़्लाइट बुक कराई थी वह सुबह 9:10 बजे की थी. उन्हें पटना से कोलकाता जाना था. इस फ्लाइट को पकड़ने के लिए वे अहले सुबह 5:30 बजे ही अपने निजी वाहन से एयरपोर्ट के लिए अपने घर से निकले थे, लेकिन ट्रकों के आतंक से भयाक्रांत जाम में वे इस कदर फंस गए कि 4 घंटे में भी पटना एयरपोर्ट पर नही पहुंच पाए.

आरा -पटना फोरलेन पर सकड्डी व कुल्हड़ियां के पास स्थित ट्रोल प्लाजा से आगे महाजाम में वे घँटों फंसे रह गए. भोजपुर पुलिस की लचर ट्रैफिक व्यवस्था से नाराज बीजेपी नेता ने तुरन्त कोइलवर थाना में दोषी यातायात पुलिस पर प्राथमिकी दर्ज कर दी. उन्होंने ऑनलाइन प्राथमिकी दर्ज करा ट्रैफिक पुलिस पर कानूनी कारवाई और उनके आर्थिक नुकसान की भरपाई की मांग की है.

बीजेपी नेता व समाजसेवी दयाशंकर सिंह के इस ट्राफिक पुलिस पर FIR की खबर से सुनने वाले अचंभित हैं. लोगों के बीच यह चर्चा भी है कि भ्रष्ट कर्मियों पर इसके बाद नकेल जरूर कसेगा जिससे आम जन को इन रोड के अतिक्रमणकारियों से आवागमन में छुटकारा मिलेगा.

बहरहाल देखना यह होगा कि पुलिस इस पर क्या एक्शन लेती है. पुलिस ने एक्शन लिया तो न सिर्फ भ्रष्ट कर्मियों पर लगाम लगेगा बल्कि फोरलेन व सिक्सलेंन को अपने अतिक्रमण की आगोश में लिए ट्रकों के महाजाम से भी छुटकारा भी मिल जाएगा. इतना ही नही इस शिकायत ने आम लोगों में एक जागरूकता फैला दिया है कि नागरिक अपने अधिकार के लिए किसी की शिकायत कर सकता है क्योंकि लोकतंत्र में लोक बड़ा होता है तंत्र नही. तंत्र जब बिगड़ जाए तो उसे दुरुस्त कानून ही करता है.

आरा से ओ पी पांडेय की रिपोर्ट

आपकी सभी गतिविधियां हर समय होगी रिकॉर्ड
अब जवान बॉडी वार्न कैमरा से होंगे लैश
कैमरे से रिकॉर्डिंग की होगी मॉनिटरिंग
दुर्व्यवहार की आ रही थी लगातार शिकायतें
ट्रैफिक गतिविधियों की भी होगी मॉनिटरिंग

अब बिहार भी  ऐसा राज्य होगा जहां ट्रैफिक नियंत्रण के अलावा ड्यूटी पर तैनात ट्रैफिक पुलिस के अफसरों और जवानों की गतिविधियों की भी मॉनिटर होगी . इसके लिए ट्रैफिक पुलिस के अफसरों और जवानों की बॉडी पर कैमरे दिए जा रहे हैं. पटना और नालंदा जिला में इसका प्रयोग भी शुरू कर दिया गया है और फिलहाल पटना और नालंदा जिले में बॉडी वार्न कैमरा तैनात अफसरों और जवानों की हर गतिविधियों की मॉनिटरिंग करेगा. इसके पीछे का मकसद यह है कि पब्लिक ट्रैफिक पुलिस पब्लिक के साथ किस तरह का बर्ताव कर रही है यह स्पष्ट हो सकेगा.

ट्रैफिक पुलिस के कर्मियों पर वाहन चालकों से न केवल नाजायज तरीके से पैसे वसूलने के आरोप लगते रहे हैं, बल्कि उनके साथ दुर्व्यवहार की भी लगातार शिकायतें बिहार पुलिस मुख्यालय को मिल रही थी. अब इस कैमरे के माध्यम से सब कुछ मॉनिटरिंग की जा सकेगी. जवान और अफसरों की वर्दी पर लगे कैमरे की रिकॉर्डिंग को देखा जाएगा. इसके लिए एक कंट्रोल रूम भी बनाया जाएगा ताकि वहां बैठे अफसर लाइव सब कुछ मॉनिटर कर सके.

ट्रैफिक आईजी एमआर नायक ने कुछ दिनों पहले ही पटना समेत 12 जिलों के ट्रैफिक डीएसपी को सख्त निर्देश जारी किया था. इन जिलों में पटना के अलावा गया भोजपुर सारण मुजफ्फरपुर बेगूसराय कटिहार पूर्णिया, भागलपुर, मुंगेर, दरभंगा और नालंदा शामिल हैं. ट्रैफिक आई जी ने कहा था कि मुख्यालय द्वारा आवंटित उपकरण को जल्द से जल्द उपयोग में लाया जाए.
बिहार के नालंदा समेत कई जिलों की ट्रैफिक पुलिस अब बॉडी वार्न कैमरा से लैस हो गई है. दरअसल, पुलिस की वर्दी में ही कैमरा लगा है, जिसको पहनकर ट्रैफिक पुलिस चालान काटेगी. यातायात पुलिस की गतिविधियों और वाहन चालक से बातचीत को उनके शरीर पर लगा कैमरा ही रिकार्ड करेगा. वहीं कैमरे को कंट्रोल रूम से लिंक कर दिया जाएगा. लाइव वीडियो को कंट्रोल रूम द्वारा आसानी से देखा जा सकेगा.

स्पीड गन का इस्तेमाल ट्रैफिक पुलिस ने करना शुरू कर दिया है। गाड़ियों की रफ्तार नापने के लिए यह मशीन यूज में आएगा। जिससे सड़क दुर्घटनाओं में कमी आएगी। बीते दिनों 12 जिलों के ट्रैफिक डीएसपी के साथ आईजी ट्रैफिक ने बैठक कर उन्हें इस संबंध में आवश्यक दिशा निर्देश दिए हैं जिसके बाद ट्रैफिक पुलिस अत्याधुनिक साजो-सामान के साथ सड़क पर तैनात रहेगी।

पुलिस आधुनिकीकरण के तहत यातायात पुलिस को हाईटेक बनाने के मकसद से बाडीवार्न कैमरे से लैस किया जा रहा है। फिलहाल यह लिमिटेड संख्या में है आने वाले समय में इसकी तादाद बढ़ाई जाएगी। कंट्रोल रूम से कैमरे को लिंक कर दिया जाएगा। जिसके बाद कंट्रोल रूम में बैठे पदाधिकारी लाइव वीडियो को देख सकेंगे। ट्रैफिक पुलिस क्या बात कर रही है इस पर भी कड़ी नजर रखी जाएगी। ट्रैफिक पुलिस ने स्पीड गन का इस्तेमाल शुरू दिया है दूर से आ रही रफ्तार में चलने वाली गाड़ी को पकड़ा जाएगा। अधिकतम रफ्तार में चलने वाली गाड़ी को जुर्माना भरना होगा।

PNC DESK #biharkikhabar