Traffic jam – Patna Now – Local News Patna and Bihar | Breaking News Patna | Patna News

फुलवारी में गैस सिलेंडर को लेकर हंगामा, नेशनल हाइवे हो गया जाम
रसोई गैस के लिए परेशान लोगों का फूटा गुस्सा

फुलवारी शरीफ, अजीत।। सरकार के लाख दावों के बावजूद राजधानी पटना के फुलवारी शरीफ में एलपीजी गैस सिलेंडर को लेकर उपभोक्ताओं का गुस्सा फूट पड़ा. सिलेंडर मिलने में लगातार हो रही देरी से नाराज लोगों ने सड़क पर उतरकर जोरदार हंगामा किया और नेशनल हाइवे-98/139 को जाम कर दिया.
घटना एम्स के नजदीक नवादा मोड़ काली मंदिर के पास की है, जहां बड़ी संख्या में उपभोक्ता गैस सिलेंडर लेकर सड़क पर बैठ गए और आवागमन पूरी तरह बाधित कर दिया. सड़क जाम होने से दोनों तरफ वाहनों की लंबी कतार लग गई और यात्रियों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा.

हंगामा कर रहे लोगों का कहना है कि उन्हें गैस बुकिंग का मैसेज तो मिल जाता है, लेकिन समय पर सिलेंडर की डिलीवरी नहीं हो रही है. कई लोग सुबह से ही लाइन में खड़े थे, बावजूद इसके उन्हें सिलेंडर नहीं मिला. जब उपभोक्ता एजेंसी के गोदाम पर पहुंचे तो वहां भी संतोषजनक जवाब नहीं दिया गया.
स्थानीय लोगों ने आरोप लगाया कि यह समस्या नई नहीं है, बल्कि हर कुछ दिन पर ऐसी स्थिति बन जाती है. नंबर आने के बावजूद सिलेंडर नहीं मिलना आम बात हो गई है, जिससे लोगों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है.
सड़क जाम की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची और लोगों को समझाने-बुझाने में जुट गई. पुलिस ने किसी तरह स्थिति को नियंत्रित करने का प्रयास किया, लेकिन उपभोक्ता अपनी मांगों पर अड़े रहे और व्यवस्था में सुधार की मांग करते रहे.

लोगों ने प्रशासन से मांग की है कि गैस वितरण व्यवस्था को दुरुस्त किया जाए ताकि आम उपभोक्ताओं को बार-बार इस तरह की परेशानी का सामना न करना पड़े.

Ajit

ट्रक और ऑटो पर विशेष नजर: दुर्घटना होने पर मालिक और चालक दोनों पर मुकदमा
एडीजी (ट्रैफिक) का आदेश

बीएनएस की धारा 105 के तहत होगी कार्रवाई

अगर कोई नाबालिक वाहन चलाते पकड़ा जाता है, तो उसके खिलाफ भी सख्त धाराओं में कार्रवाई की जाएगी

अनफिट बसों की भी होगी जांच, पहले ऑटो वालों को समझाया जाएगा, नहीं मानने पर होगी सख्त कार्रवाई

पटना, 29 अगस्त।। बिहार में ओवरलोड वाहनों खासकर ऑटो जैसे छोटे वाहनों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी. अगर ऑटो, बस जैसे किसी वाहन से ओवरलोडिंग की वजह से दुर्घटना होती है, तो वाहन मालिक के अलावा चालक समेत अन्य के खिलाफ बीएनएस (भारतीय न्याय संहिता) की धारा 105 समेत अन्य सुसंगत धाराओं में मामला दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी. इस धारा में न्यूनतम 10 वर्ष के कारावास का प्रावधान है. यह जानकारी एडीजी (ट्रैफिक) सुधांशु कुमार ने पुलिस मुख्यालय सरदार पटेल भवन के सभागार में शुक्रवार को आयोजित प्रेस वार्ता में दी.

एडीजी ने हाल के महीनों में हुई बड़े ऑटो हादसों का जिक्र करते हुए कहा कि 23 फरवरी को मसौढ़ी में हुए ऑटो हादसे में 7 लोगों की मौत हो गई थी. इसी तरह 29 मई को डुमरिया में 4, 31 जुलाई को आदर्श नगर में 3 और 23 अगस्त को दनियावां से आगे शाहजहांपुर के पास ऑटो हादसे में 9 महिलाओं की मौत हो गई थी. ये सभी हादसे ओवरलोडिंग के कारण हुई है. इन मामलों की जांच करके बीएनएस की धारा 105 के तहत मामला दर्ज करके सख्त कार्रवाई की जाएगी. इसके अलावा जहानाबाद में कुछ दिन पहले स्कूल बस में छेद से गिरकर बच्चे की मौत होने का मामला सामने आया है, इस मामले में भी सख्त धाराओं के तहत कार्रवाई की जाएगी. इन मामलों में सभी दोषियों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी.

एडीजी ने कहा कि शहरों खासकर पटना में ऑटो के कारण जाम की समस्या होती है. सभी चौक-चौराहों के 50 मीटर आगे या पीछे ही ऑटो को खड़ा करने का सख्त निर्देश दिया गया है. अगर ऑटो, टुकटुक समेत अन्य कोई वाहन चलाते हुए कहीं भी नाबालिग पकड़ा जाता है, तो उसके खिलाफ भी बीएनएस की सख्त धाराओं के अंतर्गत कार्रवाई की जाएगी. किसी मालवाहक ऑटो या अन्य वाहनों पर व्यक्ति को ढोने पर पूरी तरह से मनाही है. ई-रिक्शा पर स्कूली बच्चों के परिवहन को पहले से ही प्रतिबंधित कर दिया गया है. ऐसे सभी मामलों में सख्त कार्रवाई की जाएगी.
उन्होंने कहा कि अभी ऑटो वालों को समझाया जा रहा है. इसके बाद भी वह नहीं मानते हैं, तो सख्त कार्रवाई की जाएगी. आम लोगों से भी अपील करते हुए कहा ओवरलोडेड वाहनों पर बैठने से परहेज करें और गलत वाहन चलाने वालों के खिलाफ आवाज उठाएं. ताकि इस तरह की परिपाटी को समाज में स्वीकार नहीं किया जाना चाहिए. स्कूलों में भी ट्रैफिक नियमों की जानकारी देनी चाहिए.

pncb

पटना जाम: बालू लोडेड ट्रकों के लिए अब नया रूट और टाइम टेबल तय
पटना।। जिलाधिकारी, पटना एवं वरीय पुलिस अधीक्षक, पटना द्वारा आज पुलिस अधीक्षक (यातयात) एवं अन्य पुलिस अधीक्षकों के साथ पटना शहर में यातायात प्रबंधन हेतु बैठक की गई तथा ट्रैफिक जाम की समस्या दूर करने के लिए आवश्यक निर्णय लिया गया. महात्मा गांधी सेतु, जीरो माइल, फुलवारीशरीफ़ एवं शहर के अन्य भागों में ट्रैफिक जाम की समस्या को दूर करने के लिए आज की बैठक में विचार विमर्श किया गया.

जिलाधिकारी ने कहा कि शहर में ट्रैफिक जाम की समस्या का मुख्य कारण कोईलवर पुल, बिहटा से नौबतपुर, एम्स, फुलवारीशरीफ़ जीरो माइल होते हुए लगभग 1000 की संख्या में बालू लदा ट्रक रात्रि 11 से सुबह 5 बजे के बीच गांधी सेतु से होकर पार करना है. हाजीपुर की तरफ सड़क पर कार्य हो रहा है, इस कारण उधर 2 ही लेन फंक्शनल है. इससे जीरो माइल एवं गांधी सेतु के पास काफी जाम रहता है.

बालू लोडेड ट्रकों के लिए अब शहर में नो एंट्री

आज की बैठक में यह निर्णय लिया गया कि रात्रि 11 से सुबह 5 बजे के बीच के बदले रात्रि में केवल 12 बजे से 3 बजे के बीच गांधी सेतु से सिर्फ 500 बालू लदे ट्रकों को जाने की अनुमति दी जाएगी. ये सभी ट्रक जो अभी नौबतपुर, एम्स, फुलवारीशरीफ़ जीरो माइल होते हुए गांधी सेतु आते हैं उन्हें इन रास्तों से आने की अनुमति नहीं होगी. इसके बदले इन ट्रकों को पटना रिंग रोड से (बिहटा–सरमेरा रोड से बेलदारीचक (गौरीचक थाना) से गोपालपुर से जीरो माइल से गांधी सेतु का रूट अनुसरण किया जाएगा.

पीपा पुल लगाने का सुझाव

पुलिस अधीक्षक, यातायात द्वारा बैठक में नया महात्मा गांधी सेतु तैयार होने तक गंगा नदी में पीपा पुल लगाने का सुझाव दिया गया ताकि छोटी–बड़ी गाड़ियों को इससे पास कराई जा सके. जिलाधिकारी ने कहा कि इसपर नियमानुसार आवश्यक कार्रवाई पुलिस अधीक्षक, यातायात द्वारा किया जाएगा. उसके बाद उसपर निर्णय लिया जाएगा.

जिलाधिकारी ने कहा कि उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा सभी बड़ी गाड़ियों का यूपी सीमा में प्रवेश करने पर 31 जनवरी तक रोक लगा दी गई है. इस कारण बक्सर एवं आरा में बड़ी गाड़ियां खड़ी हैं। स्थिति पर नजर रखी जा रही है.

pncb

फुलवारी शरीफ, जीरोमाइल, अनीसाबाद, खगौल, सम्पत चक से पुनपुन तक 25 किलोमीटर लंबा जाम
दर्जनों एम्बुलेंस, डॉक्टर की गाड़ियां और अन्य वाहन घंटों जाम में फंसे

फुलवारी में नो एंट्री जोन में ट्रक और भारी वाहनों के प्रवेश से विधायक नाराज, एसपी ट्रैफिक को कॉल कर जताया विरोध

फुलवारी शरीफ,(पटना ) अजित : पटना के फुलवारी शरीफ में जाम की समस्या से निजात पाने के लिए कई वर्षों तक आंदोलन के बाद हाल ही में सरकार ने इस इलाके में सुबह 6:00 से रात के 9:00 बजे तक भारी वाहनों ट्रकों के प्रवेश पत्र नो एंट्री लगा रखा है उसके बावजूद शनिवार को दिन के 11 बजे तक फुलवारी शरीफ शहर से लेकर खगोल नौबतपुर एन एच 98 अनीसाबाद फुलवारी शरीफ पटना खगौल मुख्य मार्ग न्यू बायपास एन एच 30 बेउर मोड़ सिपारा रामकृष्ण नगर जगनपुरा खेमानी चौक ट्रांसपोर्ट नगर से जीरो माइल एवं पटना संपतचक गया रोड में बेलदारी चक गौरीचक संपतचक सिपारा पुनपुन मार्ग पत्र को भारी वाहनों की कतार लगी रही जिसके चलते इन इलाकों से गुजरने वाले रोजाना यात्री वाहन आम नागरिक को भारी परेशानियों से गुजरना पड़ा.

नेशनल हाईवे 139 पर करीब 5 घंटे तक लगे भीषण जाम के चलते पटना एम्स आने जाने वाले मार्ग पर भी जाम से लोगों को काफी फजीहत हुई. पटना एम्स आने जाने वाले मार्ग पर कई डॉक्टर की गाड़ियां फंसी रही. वहीं दर्जनों एंबुलेंस इस मार्ग पर जहां-तरह फंसे रहे जिन्हें बमुश्किल किसी तरह आगे रवाना किया जा सका.

फुलवारी शरीफ इलाके में सुबह-सुबह भोर के वक्त से सायरण बजती एंबुलेंस की गाड़ियां के फंसे होने का अंदाजा लोगों को लग गया के इस सड़क पर भीषण जाम लगा हुआ है. लोगों को अंदाजा था कि सुबह 6:00 के बाद नो एंट्री के समय सड़क खाली हो जाएगा लेकिन भारी वाहनों को कतार में लगा देख लो अचंभित रह गए. फुलवारी शरीफ थाना अध्यक्ष मशहूद हैदरी को भी पता नहीं चल पा रहा था कि आखिर प्रॉब्लम कहां है, भारी वाहन शहर में जहां तक कैसे फंसे रह गए. नो एंट्री के समय समाप्त होने के बावजूद नो एंट्री वाले एरिया में भारी वाहनों की कैसे प्रवेश दे दी गई. विधायक ने इसकी जांच करने की सरकार से मांग की और दोषियों पर कार्रवाई की भी मांग की है.

विधायक गोपाल रविदास ने नो एंट्री के बाद भी फुलवारी शरीफ शहर में ट्रकों की कतार देख नाराजगी जताई और पटना के ट्रैफिक किसी को फोन कर नाराजगी जताई. विधायक ने कहा कि तत्काल यातायात एसपी और एसएसपी से वार्ता कर भारी वाहनों के परिचालन को तुरंत बंद करें.

विधायक ने स्पष्ट रूप से पूछा कि पूर्व में भारी वाहनों के परिचालन पर रोक लगाई गई थी, फिर इसे पुनः कैसे शुरू किया गया. प्रशासनिक अधिकारियों ने विधायक को आश्वस्त किया है कि जल्द ही इस पर सख्त कार्रवाई करते हुए भारी वाहनों के परिचालन पर पुनः रोक लगा दी जाएगी. विधायक ने प्रशासन को सख्त निर्देश दिए हैं कि जनता की सुरक्षा और यातायात व्यवस्था को बनाए रखने के लिए इस मामले में त्वरित कार्रवाई सुनिश्चित की जाए.

इस संबंध में ट्रैफिक डीएसपी टू पटना ने बताया कि हाजीपुर में ट्रैफिक की समस्या आ गई थी जिसके चलते जाम लंबा हो गया और जीरो माइल के बाद बायपास पटना गया रोड और फुलवारी शरीफ इलाके तक की गाड़ियां को आने-जाने में देर हो गई. ट्रक चालक नो एंट्री का समय समाप्त होने के बाद भी गाड़ियां नहीं निकाल पाए. उन्होंने बताया कि वह खुद कई घंटे तक गांधी सेतु के पास खड़े होकर ट्रकों के आवा गमन को सुचारु कराया और फिर नो एंट्री वाले लाखों से भारी वाहनों को खाली कराया जा सका.

अजित