Traffic camera – Patna Now – Local News Patna and Bihar | Breaking News Patna | Patna News

गलत चालान कटे तो अब करें ऑनलाइन शिकायत
गलत चालान पर सुधार के लिए अब नहीं लगाना होगा कार्यालयों का चक्कर.

परिवहन विभाग ने त्रुटिपूर्ण ई-चालान के निरस्तीकरण/संशोधन के लिए आवेदकों हेतु ऑनलाइन सेवा उपलब्ध कराने के लिए एनआईसी को दिया निर्देश.

echallan.parivahan.gov.in पर शुरू की गई ऑनलाइन Grievance सेवा.

आवेदकों की सुविधा के लिए फिलहाल ऑनलाइन एवं ऑफलाइन दोनों मोड में स्वीकार किये जायेंगे आवेदन.

पटना।। अब अगर आपकी गाड़ी का गलत चालान कट गया है तो आपको कहीं दौड़ भाग करने की जरूरत नहीं है. गलत चालान रद्द करने या संशोधन से संबंधित आवेदनों की स्थिति अब आप ऑनलाइन देख सकते हैं. किसी वाहन चालक का गलत चालान कट गया है तो उसे निरस्तीकरण या संशोधन के लिए किसी भी दफ्तर में जाने की आवश्यकता नहीं होगी. ऑनलाइन माध्यम से भी त्रुटिपूर्ण ई-चालान के निरस्तीकरण/संशोधन के लिए आवेदन दे सकते हैं. इसके लिए परिवहन विभाग ने त्रुटिपूर्ण ई-चलान के निरस्तीकरण/संशोधन के लिए आवेदकों हेतु ऑनलाइन सेवा उपलब्ध कराने के लिए एनआईसी को निर्देश दिया है.

echallan.parivahan.gov.in पर शुरू की गई ऑनलाइन Grievance सेवा.

परिवहन सचिव  राज कुमार ने बताया कि त्रुटिपूर्ण ई चालान के निरस्तीकरण/ संशोधन के लिए आवेदन की प्रक्रिया ऑनलाइन माध्यम से भी शुरु की गई है. फिलहाल आवेदकों द्वारा ऑनलाइन एवं ऑफलाइन दोनों मोड में आवेदन स्वीकार किये जायेंगे. ऑनलाइन सेवा शुरु होने से आम लोगों को परेशानी, समय की बर्बादी और कार्यालयों के चक्कर लगाने से मुक्ति मिलेगी.

नई व्यवस्था के तहत आवेदक घर बैठे अपने मोबाइल या कंप्यूटर से गलत ई-चालान से संबंधित शिकायत दर्ज कर सकेंगे. सभी आवश्यक दस्तावेज़ जैसे वाहन रजिस्ट्रेशन, वाहन का फोटो और चालान की कॉपी सीधे पोर्टल पर अपलोड किए जा सकेंगे और आवेदन की स्थिति भी ऑनलाइन देखी जा सकेगी. चाहे तो आवेदक उक्त दस्तावेजों के साथ आवेदन दे सकते हैं या ऑनलाइन वेबसाइट पर टेक्स्ट में मैसेज लिख सकते हैं.

परिवहन विभाग ने यातायात पुलिस और प्रवर्तन इकाइयों को निर्देश दिया है कि ऑनलाइन प्राप्त शिकायतों की जांच प्राथमिकता के आधार पर की जाए और त्रुटिपूर्ण चालानों को निर्धारित समयसीमा के अंदर निरस्त या संशोधन के लिए परिवहन विभाग के एसओपी के अनुसार निरस्तिकरण हेतु अनुुशंसा राज्य परिवहन आयुक्त के पास भेजेंगे एवं संशोधन के लिए संबंधित जिला परिवहन पदाधिकारी को भेजेंगे.

परिवहन सचिव ने बताया कि अब गलत चालान का सामना करने वाले वाहन चालकों को जटिल प्रक्रियाओं से नहीं गुजरना पड़ेगा और उन्हें समाधान भी निश्चित समय के भीतर प्राप्त होगा. परिवहन विभाग ने सभी वाहन चालकों से अपील की है कि वे गलत चालान से संबंधित किसी भी समस्या के लिए कार्यालय जाने के बजाय ऑनलाइन शिकायत सुविधा का उपयोग करें और सड़क सुरक्षा तथा यातायात नियमों का पालन कर सुरक्षित यातायात व्यवस्था को मजबूत बनाएं.

pncb

पटना में प्रशासन की सख्ती, नो पार्किंग में खड़ी गाड़ियों का कटेगा ऑटोमेटिक चालान
पटना शहर में नो-पार्किंग नियमों का सख्ती से पालन

ICCC कैमरों से वाहनों की पहचान कर काटे जा रहे चालान

पटना।। पटना शहर में बढ़ते ट्रैफिक जाम, अनियंत्रित पार्किंग और सुगम यातायात व्यवस्था सुनिश्चित करने के उद्देश्य से पटना नगर निगम ने नो-पार्किंग जोन में खड़ी गाड़ियों पर सख्ती दिखानी शुरू कर दी है. अब शहर में कहीं भी वाहन नो-पार्किंग क्षेत्र में खड़ा पाए जाने पर इंटीग्रेटेड कमांड एंड कंट्रोल सेंटर (ICCC) के हाई-रिज़ॉल्यूशन कैमरों की सहायता से वाहन का नंबर स्वतः स्कैन कर चालान जनरेट किया जाता है. यह प्रक्रिया पूरी तरह डिजिटल, स्वचालित और मानव हस्तक्षेप से मुक्त है.

जहां ANPR (Automatic Number Plate Recognition) कैमरे नहीं हैं, वहां ICCC के सर्विलांस कैमरों द्वारा ली गई तस्वीरों के आधार पर भी चालान जारी किए जा रहे हैं. चालान की सूचना वाहन स्वामी के रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर पर तुरंत भेज दी जाती है.

ANPR कैमरे द्वारा नो पार्किंग के चालान के अलावा शनिवार को ICCC मॉनिटरिंग सिस्टम की सहायता से कुल 53 चालान जारी किए गए. यह कार्रवाई लगातार जारी रहेगी और नो-पार्किंग नियमों का उल्लंघन करने वाले सभी वाहनों पर बिना किसी अपवाद के चालान किया जाएगा.

विशेष निगरानी वाले क्षेत्र

पटना जिला प्रशासन के द्वारा शहर के प्रमुख भीड़भाड़ वाले मार्गों पर विशेष निगरानी की जा रही है. इनमें प्रमुख रूप से शामिल हैं-

नेहरू पथ

बोरिंग रोड

कंकड़बाग

राजा बाजार

एक्ज़ीबिशन रोड

फ्रेजर रोड

स्टेशन–गांधी मैदान क्षेत्र

शहर की अन्य सभी व्यस्त मुख्य सड़कें

पटना नगर निगम की ओर से दी गई जानकारी के अनुसार इन क्षेत्रों में अनधिकृत पार्किंग पर नियंत्रण और यातायात सुगमता बढ़ाने के लिए नियमित मॉनिटरिंग की जा रही है.

pncb