tourust coach – Patna Now – Local News Patna and Bihar | Breaking News Patna | Patna News

लखनऊ से निकली ट्रेन में लगी आग, 9 की मौत, 20 घायल
तमिलनाडु के मदुरै रेलवे स्टेशन के पास ट्रेन के अंदर आग लगने की घटना
अवैध रूप से ले जा रहे थे सिलेंडर
ट्रेन में बना रहे थे चाय नाश्ता

बेंगलुरु,तमिलनाडु के मदुरै रेलवे स्टेशन के पास ट्रेन के अंदर आग लगने की घटना सामने आई है. मदुरै में रेलवे अधिकारियों के मुताबिक, लखनऊ से रामेश्वरम जा रही ट्रेन के टूरिस्ट कोच में आग लगने से 9 लोगों की मौत हो गई है जबकि 20 लोग घायल बताए जा रहे हैं.अधिकारियों के मुताबिक, आग लगने की घटना की सूचना सुबह करीब 5.15 बजे मिली जब ट्रेन मदुरै यार्ड जंक्शन पर रुकी हुई थी. रेलवे के अनुसार कुछ पैसेंजर अवैध तरीके से गैस सिलेंडर लेकर कोच में घुस गये थे. मदुरै जंक्शन आग को लेकर रेलवे की तरफ से हेल्पलाइन नंबर जारी किए गए हैं.

. जो हैं- 9360552608 और 8015681915.
खबर के मुताबिक, ट्रेन के निजी कोच में लखनऊ से 65 यात्रियों को लेकर एक निजी पार्टी सवार हुई थी. ट्रेन संख्या 16730 (मदुरै-पुनालूर एक्सप्रेस) आज सुबह 3.47 बजे मदुरै पहुंची. बुक किए गए निजी कोच को पार्क किया गया था इसमें सवार कुछ सदस्य चाय/नाश्ता तैयार करने के लिए अनधिकृत रूप से अवैध रूप से तस्करी किए गए रसोई गैस सिलेंडर का उपयोग करने लगे. इसकी वजह कोच में आग लग गई. आग लगने की सूचना पर अधिकांश यात्री कोच से बाहर निकल गए.अन्य किसी कोच को नुकसान नहीं हुआ है.

आग लगने का वीडियो भी सामने आया है. जिसमें दिख रहा है कि कोच में भीषण आग लगी हुई है और कुछ लोग आसपास चिल्ला भी रहे हैं.इस दौरान बगल के रेलवे ट्रैक से एक ट्रेन भी गुजर रही है. मौके पर पहुंचे दमकल विभाग ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू किया. इस दौरान ट्रेन का कोच बुरी तरह से जला हुआ नजर आ रहा है. रेलवे ने बताया कि लोग अवैध तरीके से गैस सिलेंडर ले गए थे जिसके कारण लगी आग. रेलवे के रूल के मुताबिक, कोई भी ज्वलनशील पदार्थ रेलवे कोच के अंदर ले जाना सख्त मना है. जिस कोच में आग लगी है वो एक प्राइवेट कोच था.

रेलवे के मुताबिक, स्टेशन अधिकारी द्वारा 26.8.23 को 5.15 बजे मदुरै यार्ड में निजी पार्टी कोच में आग लगने की सूचना दी गई. तुरंत फायर सर्विस को सूचना दी गई और फायर टेंडर यहां 5.45 बजे पहुंचे. 7.15 बजे आग बुझा ली गई.