Tiger day – Patna Now – Local News Patna and Bihar | Breaking News Patna | Patna News

“12 साल में आठ गुना हुई बाघों की संख्या”
कैमूर में बनेगा दूसरा टाइगर रिजर्व

जू के 50 वर्षों के इतिहास में 32 बाघों ने लिया जन्म

पटना, 29 जुलाई। अंतर्राष्ट्रीय बाघ दिवस के अवसर पर मंगलवार को संजय गांधी जैविक उद्यान में पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन विभाग, बिहार द्वारा भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया.

कार्यक्रम की शुरुआत में विभाग के माननीय मंत्री डॉ सुनील कुमार एवं अपर मुख्य सचिव हरजोत कौर बम्हरा सहित विभाग के अधिकारियों ने चिड़ियाघर के बाघ एन्क्लोजर का निरीक्षण किया. इसके बाद अंतर्राष्ट्रीय बाघ दिवस पर आधारित छात्र पेंटिंग एवं क्विज प्रतियोगिता के विजेताओं को प्रमाण पत्र प्रदान किए गए. पेंटिंग प्रतियोगिता के ग्रुप ए में प्रथम स्थान डीपीएस स्कूल, द्वितीय लोयोला हाई स्कूल,एवं तृतीय स्थान संत माइकल हाई स्कूल को मिला.

ग्रुप बी में डीपीएस स्कूल ने प्रथम स्थान , द्वितीय स्थान लोयोला हाई स्कूल, तृतीय स्थान रेडियंट इंटरनेशनल स्कूल को प्राप्त हुआ. इसके अलावा ग्रुप सी एवं डी के साथ क्विज प्रतियोगिता के विजेताओं को भी पुरस्कृत किया गया. इस अवसर पर सांप दिवस के विजेताओं को भी पुरस्कार दिया गया. बता दें कि बीते एक सप्ताह से पेंटिंग एवं क्विज प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा था जिसमें 15 स्कूल के लगभग 900 बच्चों ने भाग लिया था.

कार्यक्रम में अभय कुमार, निदेशक पारिस्थितिकी एवं पर्यावरण ने वन संरक्षण पर अपने विचार रखे. उन्होंने कहा कि कैसे हमारी छोटी छोटी पहल बड़ा बदलाव ला सकती है. मंत्री ने भी संबोधित करते हुए बाघ संरक्षण, उनकी महत्ता एवं उनके संरक्षण कार्यों में सक्रिय योगदान के लिए प्रेरित किया. उन्होंने कहा कि जल्द ही हमें कैमूर में एक और टाइगर रिजर्व मिलने वाला है. इसे लेकर भारत सरकार को प्रस्ताव भेजा जा चुका है. पिछले 12 वर्षों में बिहार में बाघों की संख्या में आठ गुना बढ़ोतरी हुई है जो ये दर्शाता है कि बिहार बाघों के प्रजनन के लिए उत्कृष्ट स्थल है.

संजय गांधी जैविक उद्यान में पिछले साल 50 वर्षों में 32 बाघों ने जन्म लिया. विभाग की अपर मुख्य सचिव हरजोत कौर बम्हरा ने भी बाघों के संरक्षण को लेकर महत्वपूर्ण दिशा निर्देश दिये और कहा की हमें यह पूरी कोशिश करनी चाहिए की हम बाघों के जंगल पर अतिक्रमण नहीं करे. साथ ही बाघों को जंगल के राजा के रूप में रहने दें. कार्यक्रम के अंत में पटना जू के निदेशक हेमंत पाटिल ने धन्यवाद ज्ञापन किया.

इस कार्यक्रम में अपर मुख्य सचिव हरजोत कौर बम्हरा के साथ पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन विभाग के प्रधान मुख्‍य वन संरक्षक (हॉफ)प्रभात कुमार गुप्ता; प्रधान मुख्‍य वन संरक्षक (विकास), अरविन्दर सिंह, पारिस्थितिकी एवं पर्यावरण, अभय कुमार, मुख्‍य वन संरक्षक, प्रशासन एवं मानव संसाधन विकास सुरेन्‍द्र सिंह, एवं पटना जू के निदेशक हेमंत पाटील सहित विभाग के अन्‍य पदाधिकारी एवं कर्मी उपस्थित रहे.

pncb

टाइगर डे पर चारों शावकों को मिला नाम, मुख्यमंत्री ने किया है नामकरण
विश्व में बाघों की घटती संख्या को देखते हुए इनके संरक्षण तथा इनके प्रति आमजनों में जागरूकता पैदा करने के उद्देश्य से प्रत्येक वर्ष 29 जुलाई को अन्तर्राष्ट्रीय स्तर पर ‘टाइगर डे’ मनाया जाता है. संजय गाँधी जैविक उद्यान, पटना में भी प्रत्येक वर्ष अन्तर्राष्ट्रीय व्याघ्र दिवस मनाया जाता रहा है, परन्तु इस वर्ष का आयोजन विशेष रूप से महत्वपूर्ण था, क्योंकि इस आयोजन में पटना जू में जन्मे (दिनांक 25-05-2022 ) बाघ के कुल चार शावकों (दो सामान्य रंग के तथा दो सफेद रंग के) का लोकार्पण तथा नामकरण प्रस्तावित था. इन चारों शावकों के माता-पिता संगीता एवं नकुल’ हैं.

बाघ शावकों के नामों का चयन माननीय मुख्यमंत्री, बिहार  नीतीश कुमार के द्वारा किया गया जिसकी घोषणा नीरज कुमार सिंह, माननीय मंत्री, पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन विभाग, बिहार द्वारा की गई। नर शावक (सामान्य) का नाम ‘विक्रम’ तथा मादा शावक (सामान्य) का नाम ‘रानी’ रखा गया. दो नर शावकों (सफेद) का नाम क्रमशः ‘मगध’ और ‘केसरी’ रखा गया. इन चारों शावकों को मिलाकर वर्तमान में संजय गाँधी जैविक उद्यान, पटना में अब कुल 09 बाघ हो गए हैं.

पटना जू में बाघों का इतिहास वर्ष 1975 से शुरू हुआ जब दिल्ली चिड़ियाघर ने ‘मोती’ नामक एक नर बाघ दिया तथा असम सरकार ने वर्ष 1980 में जंगली मूल की दो मादा बाघिन दी जिनसे वर्ष 1983 में प्रजनन प्रारंभ हुआ. यह उद्यान, गैंडा के साथ-साथ बाघ तथा जिराफ के लिए भी प्रसिद्ध है। यहाँ इन वन्यप्राणियों का प्रजनन सफलतापूर्वक हो रहा है.

इस अवसर पर  नीरज कुमार सिंह, मंत्री, पर्यावरण, वन एवं जलवायु परविर्तन विभाग, बिहार /  अरविन्द कुमार चौधरी, भा०प्र०से०, प्रधान सचिव, पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन विभाग, बिहार /  आशुतोष, भा०व०से०, प्रधान मुख्य वन संरक्षक (HoFF), बिहार /  सी०पी० खंडूजा, भा०व०से०, प्रधान मुख्य वन संरक्षक (विकास), बिहार/ एन० जवाहर बाबू भा०व०से०, प्रधान मुख्य वन संरक्षक, पर्यावरण, जलवायु परिवर्तन एवं आर्द्र भूमि, बिहार / सुरेन्द्र सिंह, भा०व०से०, निदेशक, पारिस्थितिकी एवं पर्यावरण, पटना / श्री सत्यजीत कुमार, भा०व०से०, निदेशक, संजय गाँधी जैविक उद्यान, पटना तथा शशिकांत कुमार, भा०व०से०, वन प्रमंडल पदाधिकारी, पार्क प्रमंडल, पटना के द्वारा उद्यान का भ्रमण किया गया तथा इस वर्ष जिराफ के जन्मे दो बच्चों (अमन एवं हिमानी / लाडो) का भी अवलोकन किया गया। इस अवसर पर स्थल चित्रकारी प्रतियोगिता का आयोजन ‘व्याघ्र एवं व्याघ्र संरक्षण विषय पर किया गया.

pncb